Noida Protest Live Updates: सोमवार सुबह नोएडा में ज्यादा वेतन की मांग को लेकर मजदूरों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया. मजदूर यूनियनों ने गाड़ियों में आग लगा दी, पुलिस से झड़प की, सड़कें जाम कर दीं और फैक्टरियों में तोड़फोड़ की. इससे नोएडा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे दफ्तर जाने के सबसे व्यस्त समय में हजारों लोग फंस गए. कई फैक्टरियों के मजदूरों ने लंबे समय से अटकी वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया. हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा.
कई लोगों को दफ्तर और स्कूल पहुंचने में काफी देरी का सामना करना पड़ा. ऑटो और कैब ड्राइवर या तो उपलब्ध नहीं थे या फिर सामान्य किराए से लगभग तीन गुना ज्यादा किराया वसूल रहे थे. फरीदाबाद में भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन की खबरें मिलीं, जहां मदरसन ग्रुप के मजदूरों ने प्रदर्शन किया. यह अशांति राजस्थान के कुछ हिस्सों, जिनमें भिवाड़ी भी शामिल है, तक फैल गई, जहां फैक्टरी मजदूरों ने बेहतर वेतन की मांग की. इन विरोध प्रदर्शनों ने सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रोजाना सफर करने वालों के लिए भारी असुविधा पैदा कर दी है.
05:24:07 PM
नोएडा सेक्टर 63 स्थित विपुल मोटर्स कंपनी की बिल्डिंग में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी.
नोएडा सेक्टर 63 स्थित विपुल मोटर्स कंपनी की बिल्डिंग में प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग 🚨 pic.twitter.com/bET929Cj4p
— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) April 13, 2026
04:37:46 PM
समवर्धन मदरसन कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों में दाखिल किए अबने बयान में कहा कि नोएडा और अन्य शहरों में जो प्रदर्शन हो रहा है वह वेतन संशोधन को लेकर फैलाई गई गलत सूचनाओं के कारण हो रहा है.
03:27:49 PM
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सैलरी बढ़ोतरी को लेकर नोएडा में कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा-
#WATCH अमेठी, उत्तर प्रदेश: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नोएडा में सैलरी बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन पर कहा, "भाजपा की सरकार में अन्याय की चरम सीमा है। अन्याय हर तरह का हो रहा है। अन्याय आर्थिक रूप से हो रहा है। अन्याय महंगाई बढ़ाकर हो रहा है। अन्याय बेरोजगारी… pic.twitter.com/3TQF7TSrPb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2026
03:25:19 PM
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: DGP राजीव कृष्ण और ADG अमिताभ यश पुलिस हेडक्वार्टर कंट्रोल रूम से नोएडा में हालात पर नज़र रख रहे हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2026
(सोर्स: उत्तर प्रदेश पुलिस) pic.twitter.com/wXUlYPAUl5
03:24:29 PM
कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगो को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है. नोएडा के बाद अब हरियाणा में भी कर्मचारी आंदोलन ने रफ्तार पकड़ ली है. जिसका नतीजा सड़कों पर नजर आना शुरू हो गया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां
03:23:41 PM
नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद योगी सरकार ने नए श्रम नियम लागू किए हैं. अब दोगुना ओवरटाइम, समय पर सैलरी और बोनस सीधे खाते में देना अनिवार्य होगा. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां
03:23:20 PM
नोएडा में फैक्टरी मजदूरों का एक बड़ा विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है. प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की और पत्थरबाजी की, जबकि पुलिस हालात को काबू में करने की कोशिश कर रही थी. तस्वीरों में दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी मजदूर नोएडा के फेज 2 में, जहां कई फैक्टरियां हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां
03:21:27 PM
नोएडा की ओर आने वाले या फिर इधर से जाने वाले यात्रियों को इस समय भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि कर्मचारी अपनी कई मांगो के लेकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां