पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग समाप्त हो गई है. इस चरण में 243 सीटों में से 121 सीटों पर वोटिंग हुई. बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद गुंज्याल ने कहा कि बिहार में पहले चरण में 64.46% मतदान हुआ है. हालांकि सब कुछ अपडेट होने के एक घंटे बाद बाद अंतिम प्रेस नोट जारी किया जाएगा. बता दें कि राज्य में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के नेतृत्व वाले सत्ताधारी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस और राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन (या ग्रैंड अलायंस) के बीच है. प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी पर भी सबकी नजरें हैं.
08:09:27 PM
बिहार में पहले चरण में 64.46% मतदान. बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद गुंज्याल ने कहा कि सब कुछ अपडेट होने के एक घंटे बाद बाद अंतिम प्रेस नोट जारी किया जाएगा.
07:56:10 PM
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का कहना है कि पिछले 30 सालों में सबसे ज़्यादा मतदान होना इस बात का संकेत है कि बिहार में बदलाव आ रहा है. 14 नवंबर को एक नई व्यवस्था स्थापित होने जा रही है.
06:39:33 PM
EC की शाम 7:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस है. बिहार चुनाव में पहले चरण की वोटिंग ने साल 2020 में पहले चरण में हुई वोटिंग के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
06:24:38 PM
बिहार चुनाव के पहले चरण में 60.13 फीसदी वोटिंग की खबर है. ये आंकड़े शाम 5 बजे के हैं. इससे ये पता चला है कि साल 2020 के पहले चरण से ज्यादा वोटिंग हुई है.
06:10:28 PM
बिहार के पहले चरण में शाम 5 बजे तक 60.13 फीसदी मतदान की खबर है. कुछ जगह पर 6 बजे तक वोटिंग होनी है ऐसे में ये फाइनल आंकड़ा 65 फीसदी हो जाएगी.
60.13% approximate voter turnout recorded in the first phase of #BiharElection2025, till 5 pm. pic.twitter.com/MaFyWHiC6X
— ANI (@ANI) November 6, 2025
05:21:41 PM
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गया में कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा और एनडीए के पक्ष में लहर चल रही है. यहां नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और एनडीए भारी बहुमत से जीतेगा.
04:24:53 PM
मतदान के दिन उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हमले की वारदात पर लखीसराय के डीएम मिथिलेश मिश्रा ने कहा, "मंत्री एक गाँव में मतदान केंद्र गए थे जहां कुछ लोगों ने नारेबाजी की और गाड़ी पर गोबर भी फेंका. स्थानीय लोगों में गुस्सा था, चूंकि चुनाव का समय था, इसलिए इस तरह के विरोध प्रदर्शन हुए, लेकिन मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही.
03:57:57 PM
मधुबनी में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि जब आपको कहीं जाना होता है, तो क्या यहाँ हवाई अड्डा है?... होना चाहिए न? विनोद नारायण को जिताइए, मधुबनी में एक बड़ा हवाई अड्डा बनेगा.
03:43:00 PM
बिहार में तीन बजे तक 53 फीसदी वोटिंग की खबर है. बूथों पर अभी भी लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं.
03:30:39 PM
#WATCH पूर्णिया, बिहार: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "बिहार को एक बार फिर प्रगति करनी है। दुनिया के सबसे बेहतरीन कॉलेज और विश्वविद्यालय यहां बनने चाहिए। सबसे बेहतरीन अस्पताल बनने चाहिए, बिहार दुनिया के पर्यटन का केंद्र बनना चाहिए। खाद्य प्रसंस्करण का केंद्र बनना… pic.twitter.com/3Mldwj70Rx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
02:50:50 PM
लखीसराय के एसपी अजय कुमार ने कहा कि मैं जब सुबह यहां आया था, सब कुछ शांतिपूर्ण था. जब वह (डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा) पहुंचे, तो कुछ लोगों ने उनका विरोध किया. हम जांच कर रहे हैं.
02:34:58 PM
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की कार पर हमला तब हुआ जब वो जब अपने निर्वाचन क्षेत्र के खोरियारी गाँव का दौरा कर रहे थे. आरोप है कि RJD समर्थकों ने उनकी गाड़ी घेर ली, चप्पलें और पत्थर फेंके. इसके साथ ही "मुर्दाबाद" के नारे लगाए. घटना के बाद उपमुख्यमंत्री ने एसपी से फ़ोन पर बात की.
02:20:49 PM
बिहार के भागलपुर में पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस के नेता दावा कर रहे हैं कि उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है और राजद तो बस एक छोटा सा सहयोगी है. लेकिन आरजेडी ने कांग्रेस के सिर पर बंदूक रखकर, उनसे मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी छीन ली है. अब कांग्रेस के लोग राजद से बदला लेने की तैयारी में हैं. कांग्रेस के 'नामदार' काफी समय से गायब हैं. लोग कहते हैं कि वह बिहार आना ही नहीं चाहते थे, उन्हें जबरदस्ती यहां लाया गया था.
01:53:00 PM
चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार में 1 बजे तक 42.31% वोटिंग हो गई है.
42.31% approximate voter turnout recorded in the first phase of #BiharElection2025, till 1 pm. pic.twitter.com/P9TF3bKWo6
— ANI (@ANI) November 6, 2025
01:44:34 PM
बिहार में पहले चरण की वोटिंग के बीच अमित शाह ने बेतिया में कहा कि PM मोदी ने मखाना बोर्ड की स्थापना की; अगर 'लालू एंड कंपनी' सत्ता में आती है, तो 'घुसपैठिए बोर्ड' की स्थापना की जाएगी.
01:27:23 PM
बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि बिहार 20 साल के कुशासन से तंग आ चुका है. वहां बेरोजगारी चरम पर है. बिहार इन मुद्दों के खिलाफ वोट कर रहा है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने जिस तरह से प्रचार किया है उसका असर साफ दिख रहा है.
12:58:00 PM
बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र का उत्सव है. मैं सभी से अपील करता हूं कि बिहार में एक अच्छी सरकार बनाने के लिए बाहर आएं और मतदान करें.
12:09:23 PM
PM मोदी ने कहा कि अररिया में जनता-जनार्दन का ये उत्साह महागठबंधन की नींद उड़ाने वाला है.
बिहार के अररिया में जनता-जनार्दन का ये उत्साह महागठबंधन की नींद उड़ाने वाला है। आशीर्वाद देने आए सभी बहनों, भाइयों, माताओं और बुजुर्गों का हृदय से आभार। https://t.co/ISacS8MQy4
— Narendra Modi (@narendramodi) November 6, 2025
11:49:03 AM
#BiharElection2025 के पहले चरण में सुबह 11 बजे तक लगभग 27.65% मतदान दर्ज किया गया। pic.twitter.com/TJQ4IB07Xt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
11:45:06 AM
#WATCH | दिल्ली: भाजपा नेता तरुण चुघ ने #BiharElections पर कहा, "लोकतंत्र में मतदान एक उत्सव है, लोग अपना नेता चुनते हैं जो सरकार बनाता है, बिहार के लोग युवराज और युवरानियों को सजा देने की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि बिहार आज भी रंगदारी और माफियावाद को याद करके कांप उठता है, बिहार… pic.twitter.com/6eQrM8igVv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
11:44:15 AM
#WATCH समस्तीपुर (बिहार): JDU प्रत्याशी विजय चौधरी ने कहा, "गरीब वर्ग, मजदूर वर्ग और महिलाओं का NDA के पक्ष में झुकाव है। मतदाताओं ने लगातार 20 वर्षों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में आस्था व्यक्त की है। 20 साल शासन में रहने के बाद भी लोगों के बीच नीतीश कुमार उतने ही लोकप्रिय हैं… pic.twitter.com/AjiDd5pcR2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
11:43:15 AM
#WATCH | पटना: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने परिवार के साथ #BiharElection2025 के पहले चरण के लिए मतदान किया। pic.twitter.com/ZgaICMAJzQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
11:43:03 AM
#WATCH | दिल्ली: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने #BiharElection2025 पर कहा, "बिहार में आज का मतदान स्वयं NDA की प्रचंड जीत की कहानी कह रहा है। बिहार की जनता सुशासन, विकास और जनकल्याण के लिए मतदान कर रही है। बिहार में लालू राज में लालू यादव ने शासन नहीं, शोषण किया था। भय,… pic.twitter.com/JmNNcFv1sY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
11:42:51 AM
#WATCH | औरंगाबाद, बिहार: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान पर कहा, "बिहार के लोग बहुत समझदार हैं और वे लोकतंत्र में वोट के महत्व को जानते हैं। मेरा यही अनुरोध है कि भारी मतदान करें और बिहार में विकास की रफ्तार को इसी तरह गति दें...आज की… pic.twitter.com/RrWO9VfMip
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
11:42:37 AM
#WATCH | पटना: भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "जनता उत्साह से वोट कर रही है और आगे भी करती रहेगी... उनके (तेजस्वी यादव) मुख्यमंत्री बनने की कोई उम्मीद नहीं है। इस बार बिहार के नतीजे ऐतिहासिक, प्रभावी और प्रमाणिक होंगे।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर उन्होंने कहा, "वह तो… pic.twitter.com/xYxZEsEOwL
11:05:54 AM
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान किया
#WATCH | पटना: भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने #BiharElection2025 के पहले चरण के लिए मतदान किया। pic.twitter.com/92emrDquHS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
11:05:21 AM
राजद प्रत्याशी ओसामा शहाब ने रघुनाथपुर विधानसभा के प्रतापपुर मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला
#WATCH सीवान (बिहार): राजद प्रत्याशी ओसामा शहाब ने रघुनाथपुर विधानसभा के प्रतापपुर मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। pic.twitter.com/hM9gok9fzP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
11:04:05 AM
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने तेघरा विधानसभा क्षेत्र के सरकारी सहायता प्राप्त मध्य विद्यालय, मसनदपुर बिहट में मतदान किया.
#WATCH | बेगूसराय, बिहार: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने तेघरा विधानसभा क्षेत्र के सरकारी सहायता प्राप्त मध्य विद्यालय, मसनदपुर बिहट में मतदान किया।#BiharElection2025 pic.twitter.com/ytjswv7gzs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
10:36:57 AM
जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने पटना के एक मतदान केंद्र में मतदान किया.
#WATCH | पटना: जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने पटना के एक मतदान केंद्र में मतदान किया। #BiharElection2025 pic.twitter.com/MzCNQUleYB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
10:29:16 AM
#WATCH | बख्तियारपुर, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने #BiharElection2025 के पहले चरण के लिए मतदान किया। pic.twitter.com/y1w2wEhdZS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
10:28:34 AM
#WATCH | पटना: JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद संजय झा ने कहा, "लोगों में काफी उत्साह है, आज भी बिहार में लोग सुशासन और शांति के लिए वोट कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि यह चुनाव बिहार का क्षण है, अगर बिहार को और विकास करना है तो यही सरकार करेगी, इसलिए लोग डबल इंजन के… pic.twitter.com/oh52fPNe5K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
10:13:49 AM
LJP (रामविलास) नेता अरुण भारती ने कहा- 19 सालों से भ्रष्टाचार और जंगलराज को आपने दूर रखा है वैसे ही इस बार भी दूर रखिए.
#WATCH | पटना: LJP (रामविलास) नेता अरुण भारती ने कहा, "मैं जनता से अपील करता हूं कि जैसे पिछले 19 सालों से भ्रष्टाचार और जंगलराज को आपने दूर रखा है वैसे ही इस बार भी दूर रखिए। NDA को वोट दें ताकि बिहार के विकास की गति धीमी न हो..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर उन्होंने… pic.twitter.com/AoIkPBGC98
10:00:36 AM
VIP प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार मुकेश सहनी ने कहा, "बस यही संदेश है कि सब लोग अपने घरों से निकलें और अपने वोट का इस्तेमाल करें.
#WATCH | दरभंगा: VIP प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार मुकेश सहनी ने कहा, "बस यही संदेश है कि सब लोग अपने घरों से निकलें और अपने वोट का इस्तेमाल करें, अपने वोट का इस्तेमाल एक बेहतर बिहार, एक बेहतर सरकार बनाने के लिए करें... जनता इस देश की मालिक है और आपको अपने वोट का… pic.twitter.com/88vm95qm8p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:59:47 AM
#WATCH दरभंगा: VIP प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार मुकेश सहनी ने परिवार के साथ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में वोट डाला। pic.twitter.com/fv7PPQgYgN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:59:17 AM
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोपालगंज गोपाल मंडल ने बताया, "जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है.
#WATCH वैशाली (बिहार): अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोपालगंज गोपाल मंडल ने बताया, "जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण चुनाव शुरू हो गया है। सुरक्षा के लिए कई लेयर में गश्त की व्यवस्था की गई है।" pic.twitter.com/Y9rI9Fgfpj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:58:42 AM
#WATCH | भोजपुर, बिहार: भाजपा नेता और अभिनेता-गायक पवन सिंह ने कहा, "मैं वोट देने जा रहा हूं और मेरा वोट विकास के लिए है।"#BiharElection2025 pic.twitter.com/1y9Vq6Oj72
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:56:48 AM
#WATCH पटना: दानापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राम कृपाल यादव ने मतदान किया। #BiharElection2025 pic.twitter.com/sd06k7hHjW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:56:21 AM
#WATCH | हाजीपुर, वैशाली: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मतदान किया।#BiharElection2025 pic.twitter.com/8JqiJLXnQj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:55:33 AM
#WATCH | पटना, बिहार: भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा, "मेरा वोट एक विकसित बिहार के लिए, तेज़ विकास के लिए, डबल इंजन वाली सरकार के लिए है। मुझे लगता है कि हमारा लोकतंत्र हमें वोट देने का सुनहरा मौका दे रहा है... आज का दिन यह सुनिश्चित करने का है कि सत्ता सही हाथों में जाए।" https://t.co/tT2qMdSNIC pic.twitter.com/iC6UJucp8y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:55:06 AM
बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण में सुबह 9 बजे तक लगभग 13.13% मतदान दर्ज़ किया गया। pic.twitter.com/rqF6siZi1y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:54:25 AM
#WATCH पटना: दानापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राम कृपाल यादव ने कहा, "मैं आग्रह करूंगा कि वोट कीजिए। सरकार यही दोबारा बनें इसके लिए लोग मतदान केंद्र पर जा रहे हैं, भारी भीड़ है।" pic.twitter.com/PVHnpCJMUi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:53:53 AM
#WATCH | पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने मतदान किया।#BiharElection2025 pic.twitter.com/kG8S482bap
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:53:35 AM
#WATCH | दिल्ली: RJD नेता मनोज कुमार झा ने कहा, "...मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि हमारे बदलाव के पीछे की प्रतिबद्धता ने ही उन्हें (NDA) थोड़ा बदलने पर मजबूर कर दिया। अगर माई बहन मान योजना न होती, तो आज कुछ नहीं होता। आप 20 साल से यहां हैं और आपने कुछ नहीं किया..."… pic.twitter.com/6Ph48ZYFlK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:42:41 AM
#WATCH | लखीसराय: बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने मां जगदंबा मंदिर में पूजा-अर्चना की।#BiharElection2025 pic.twitter.com/skY49wwYh4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:42:16 AM
#WATCH | दरभंगा, बिहार: VIP संस्थापक और बिहार के लिए महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने कहा, "जनता लोकतंत्र की मालिक है और राज्य में मुख्यमंत्री और देश में प्रधानमंत्री चुनने का अधिकार उनके पास है। अपने वोट का इस्तेमाल समझदारी से करें... आपको देखना चाहिए कि… pic.twitter.com/msJWunnIkr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:41:20 AM
#WATCH हाजीपुर, वैशाली (बिहार): केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "बिहार लोकतंत्र की जननी है। बिहार की वैशाली ने लोकतंत्र को जन्म दिया है। आज भी हम लोगों से आग्रह करेंगे कि सभी लोग मतदान करें और लोकतंत्र के महापर्व को मनाए। NDA की जीत होगी क्योंकि बिहार के लोग इस बार लोकतंत्र… pic.twitter.com/RkqJHAH2Dt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:40:04 AM
#WATCH | तारापुर, मुंगेर: बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सम्राट चौधरी ने कहा, "बिहार में पूरी तरह से अच्छी सरकार बने और नीतीश कुमार द्वारा किए गए काम निर्बाध चलते रहें। बिहार में बदलाव बहुत मेहनत के बाद आया है। 2005 से पहले गड्ढों में सड़क… pic.twitter.com/BcJEiAUuJO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:39:30 AM
#WATCH | लखीसराय: मोकामा विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार वीणा देवी ने कहा, "मैं देवी मां के दर्शन करने आई हूं... मेरी सभी से अपील है कि शांतिपूर्वक मतदान करें और किसी से न डरें... हमें अपने काम से मतलब है, सबने अपने-अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं, हमें इससे क्या लेना-देना। मेरी… pic.twitter.com/wQrYrMeu4x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:19:49 AM
#WATCH | तारापुर, मुंगेर: बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने कहा, "हमने लोगों को बताया कि बिहार 20 साल पहले कहां था और आज बिहार कहां है और पिछले 20 वर्षों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लिए कितना काम किया है... हम विकास… pic.twitter.com/0SwvCwHN5t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:18:49 AM
#WATCH | पटना: राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, "सभी से अपील है कि वे अपने घरों से बाहर निकलें और बदलाव के लिए वोट करें, विकास के लिए वोट करें, नौकरियों के लिए वोट करें।" pic.twitter.com/O8s1l4cjvI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:17:27 AM
बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान करने पहुंचे.
#WATCH | तारापुर, मुंगेर: बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान करने पहुंचे।#BiharElections pic.twitter.com/ERvkWMjTxG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:16:43 AM
#WATCH | पटना: JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद संजय झा ने कहा, "मैं लोगों से अपील करूंगा कि वे राज्य के विकास के लिए वोट करें, अपने घरों से बाहर आएं और मतदान करें। यह चुनाव केवल पांच साल के लिए सरकार बनाने के लिए नहीं है, बल्कि अगले 25 वर्षों के लिए बिहार कहां खड़ा… pic.twitter.com/SvjXO4r1KW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:15:50 AM
#WATCH | पटना: राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, "हम सबको मिलकर बिहार को नंबर वन बनाना है, एक नया बिहार बनाना है जहां पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार हो, भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त सरकार हो। हमें ऐसी सरकार बनानी है… pic.twitter.com/WconkdccGm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:15:05 AM
अपने वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्र पर वोट दें- तेजस्वी यादव
#WATCH | पटना: राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, "हम बिहार के सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे अपने वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्र पर वोट दें। जो आपको नौकरी, रोज़गार, अच्छी शिक्षा, चिकित्सा, पढ़ाई, दवाई और कमाई दे,… pic.twitter.com/GBqKtjMjpc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:12:11 AM
#WATCH | पटना: राजद नेता रोहिणी आचार्य ने कहा, "इस बार बिहार में बेरोजगारी दूर होने वाली है। हमारे गरीब भाई जो दर-दर भटक रहे हैं और पलायन करने को मजबूर हैं, वे अब कहीं नहीं जाएंगे, उन्हें अब यहीं रोजगार मिलेगा... युवाओं की सरकार बनेगी, इस बार रोजगार देने वाली सरकार बनेगी।" pic.twitter.com/02lqHpxXR7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:11:35 AM
#WATCH पटना (बिहार): CPI नेता डी. राजा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान पर कहा, "मैं बहुत सारे विधानसभा क्षेत्रों में गया हूं। मेरा मानना है कि लोग बदलाव के लिए महागठबंधन को वोट देंगे। 'बदलो सरकार, बचाओ बिहार' बिहार के लोगों की समझ है... महागठबंधन की जीत होगी और… pic.twitter.com/6mHo9AD6bP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:10:49 AM
#WATCH | पटना: राजद नेता मीसा भारती ने कहा, "NDA के केंद्रीय मंत्री क्या कह रहे हैं, गरीबों को घरों में बंद कर दो और वोट मत करने दो। ये जंगलराज है और जब गरीबों का राज था, तब ये लोग उसे जंगलराज कहते थे, आज जंगलराज है। मोकामा में जिस तरह सत्ताधारी दल के संरक्षण में खूनी हत्याएं हो… pic.twitter.com/7e4XOD8g66
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
09:06:30 AM
#WATCH पटना (बिहार): केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान पर कहा, "सभी मतदाताओं से अपील करूंगा कि मतदान जरूर करें। मैं चाहता हूं कि आज मतदान का रिकॉर्ड बने और सबसे ज्यादा मतदान हो...आज सबको एकजुट होकर… pic.twitter.com/h38srHvuaH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
08:48:17 AM
RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान करने के बाद मतदान केंद्र से रवाना
#WATCH | पटना: RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान करने के बाद मतदान केंद्र से रवाना हुए।#BiharElection2025 pic.twitter.com/2CzNzGL5If
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
08:38:56 AM
#WATCH | पटना: RJD नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, "हम तो यही कहेंगे कि बदलाव ज़रूरी है, नया बिहार बनाएं, नई सरकार बनाएं।" https://t.co/XYYOOoPeCx pic.twitter.com/yMGkmQDsqq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
08:38:34 AM
#WATCH | पटना: RJD नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान किया।#BiharElection2025 pic.twitter.com/EXK6Dg4fZF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
08:38:22 AM
#WATCH | पटना: RJD नेता रोहिणी आचार्य ने कहा, "ये चुनाव गांवों में रोजगार के लिए दर-दर ठोकर खाने वाले हमारे मजदूर भाइयों के लिए है। मुझे विश्वास है कि हमारे लोग, बिहार के लोग, रोजगार देने वाली सरकार चुनेंगे और डबल इंजन सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।"#BiharElection2025 pic.twitter.com/Qnm8mPVHJ6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
08:38:07 AM
#WATCH | पटना: राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा, "मैं महिलाओं, बच्चों, सभी से अपने घरों से निकलकर वोट देने की अपील करती हूं... इस बार बदलाव होगा, जनता बदलाव लाएगी।"#BiharElection2025 pic.twitter.com/P4AEhaS1Ep
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
08:37:50 AM
#WATCH | पटना: RJD सांसद मीसा भारती ने कहा, "अपने भविष्य के लिए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए सोच-समझकर वोट करें। महागठबंधन को अपना समर्थन दें।"#BiharElection2025 pic.twitter.com/l715BhL9vc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
08:35:45 AM
#WATCH | पटना: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "यह लोकतंत्र का महापर्व है और हम सभी को मतदान करना चाहिए, पहले मतदान फिर जलपान। कहीं कोई समस्या नहीं है। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरी मजबूती के साथ फिर से सरकार बनेगी..." https://t.co/Lp7qIkZf5F pic.twitter.com/5stoeosixS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
08:20:20 AM
#WATCH | पटना: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन(ललन) सिंह बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान करने पहुंचे।#BiharElection2025 pic.twitter.com/116mA8lruW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
08:07:57 AM
#WATCH छपरा, सारण (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है। छपरा विधानसभा सीट से अभिनेता और राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने कहा, "मुझे यहां से कुछ लेकर नहीं जाना है। एक बेहतर इंसान बनने का प्रयास हमेशा करता हूं और लड़ता रहूंगा... बेहतर बिहार कैसे बनेगा… pic.twitter.com/d2TIdoSsIO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
08:07:07 AM
#WATCH | दरभंगा: बिहार सरकार में मंत्री और दरभंगा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय सरावगी ने कहा, "जिन्हें सत्ता में आना नहीं है वे(राजद) ऐसे झूठे वादे करेंगे... जनता ऐसी बातों को समझती है और आम जनता प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA के साथ है। NDA भारी बहुमत… pic.twitter.com/nRNs0EmGLQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
08:06:07 AM
#WATCH | लखीसराय, बिहार: बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान किया।#BiharElection2025 pic.twitter.com/Ggz1BmyM1V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
08:05:36 AM
#WATCH अलीनगर, दरभंगा: लोक गायिका और अलीनगर से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने कहा, "...मैं भगवान से यही मांगती हूं कि अगर मेरे हाथों से किसी की सेवा लिखी है तो मुझे ये अवसर मिले। उम्मीद करती हूं कि जो होगा सब के हित में होगा।" https://t.co/eKliFAen3K pic.twitter.com/y98mjjjx3K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
08:04:23 AM
#WATCH अलीनगर, दरभंगा (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहले चरण का मतदान जारी है। अलीनगर विधानसभा सीट से लोक गायिका और भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/Nuk61M6wRb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
08:03:57 AM
#WATCH | लखीसराय, बिहार: बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "यह लोकतंत्र का महापर्व है और लोक आस्था के महापर्व छठ के बाद बिहार में सभी को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने का अवसर मिला है। जिस तरह हम छठ पूजा को सामाजिक… pic.twitter.com/vuUaQ2ZqoS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
08:03:10 AM
#WATCH महुआ, वैशाली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। वीडियो महुआ मतदान केंद्र संख्या-225 से है। pic.twitter.com/5Tze5tgdeY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
08:02:42 AM
#WATCH | पटना: बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नितिन नबीन ने कहा, "मेरा मानना है कि विकास को रफ्तार मिलनी चाहिए, हमें सुशासन वाली व्यवस्थित सरकार चाहिए। जनता को इस विकास की रफ्तार को और गति देनी है।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
राजद के ट्वीट पर उन्होंने कहा, "उन्हें बिहार की जनता पर भरोसा… pic.twitter.com/QnUWfeFg9G
08:02:10 AM
#WATCH तारापुर, मुंगेर (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025, के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्र संख्या-87 और 88, प्राथमिक विद्यालय, लखनपुर से है। pic.twitter.com/gIZoi4afxT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
07:26:50 AM
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की
#WATCH | लखीसराय, बिहार: बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की।#BiharElection2025 pic.twitter.com/HKeu5L4KTK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
07:26:19 AM
#WATCH | पटना: बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नितिन नबीन ने मतदान किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
उन्होंने कहा, "मैं तो यही कहूंगा कि आप ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में मतदान करें... लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, पहले मतदान फिर जलपान... हमारा मानना है कि एक अच्छी,… pic.twitter.com/W7Tt52Hjgg
07:25:44 AM
#WATCH वैशाली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। वीडियो वैशाली के एक मतदान केंद्र से है। pic.twitter.com/vXKjySyC8j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
07:25:06 AM
#WATCH | मोकामा, बिहार: मोकामा विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार वीणा देवी ने कहा, "हमने भगवान के दर्शन किए हैं, हमारी लोगों से अपील है कि घरों से निकलें और वोट करें, किसी से न डरें। हम बस यही कहेंगे कि जैसे हमने शांतिपूर्वक प्रचार किया, वैसे ही शांतिपूर्वक वोट भी करें।" https://t.co/omYK5jOvb8 pic.twitter.com/gURVItW4cL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
07:24:35 AM
#WATCH | मोकामा: पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा, "हमने भगवान से आशीर्वाद लिया है, आज बहुत बड़ा त्योहार है, मैं बिहार के सभी लोगों से अपील करूंगा कि आज भाईचारा दिखाएं, पहले मतदान फिर जलपान।" https://t.co/omYK5jOvb8 pic.twitter.com/k0g9uBwuYl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
07:24:06 AM
मोकामा विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार वीणा देवी और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने मतदान करने से पहले पूजा की.
#WATCH मोकामा (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। मोकामा विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार वीणा देवी और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने मतदान करने से पहले पूजा की। pic.twitter.com/nM7AvstxBj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
07:12:12 AM
भाजपा नेता भीखूभाई दलसानिया ने बिहार चुनाव के लिए मतदान किया
#WATCH | दीघा, पटना: भाजपा नेता भीखूभाई दलसानिया ने बिहार चुनाव के लिए मतदान किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
वीडियो मतदान केंद्र संख्या 396 से है। #BiharElection2025 pic.twitter.com/wicA10yS49
07:09:24 AM
वीडियो मतदान केंद्र संख्या-87 और 88, प्राथमिक विद्यालय, लखनपुर से है
#WATCH तारापुर, मुंगेर (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। वीडियो मतदान केंद्र संख्या-87 और 88, प्राथमिक विद्यालय, लखनपुर से है। pic.twitter.com/eiw5fFg9ro
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
07:08:44 AM
बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। राज्य की 243 सीटों में से 121 पर आज मतदान हो रहा है.
#BiharAssemblyElection2025 के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। राज्य की 243 सीटों में से 121 पर आज मतदान हो रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव, भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कई शीर्ष नेता इस चरण… pic.twitter.com/1cMY4q3qG3
06:59:19 AM
#WATCH वैशाली, बिहार: बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए मतदान केंद्रों पर तैयारियां की जा रही हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
राज्य के 18 जिलों की 121 सीटों पर आज मतदान होगा। वीडियो महुआ के एक मतदान केंद्र से है। pic.twitter.com/aKBVTrKXU4
06:56:51 AM
पहले चरण में 121 सीटों पर 3.75 करोड़ वोटर वोट डालने के लिए एलिजिबल हैं. वोटिंग 45,341 पोलिंग स्टेशनों पर होगी, जिनमें से 36,733 ग्रामीण इलाकों में हैं. 3.75 करोड़ वोटरों में से 10.72 लाख नए वोटर थे.
06:56:43 AM
बिहार में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस में भारतीय जनता पार्टी, नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड), चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास), जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं.