ZIM vs IND, 3rd T20I: जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज भारत के लिए काफी अहम रही क्योंकि अय्यर की कप्तानी में भारत ने पहले ही सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है. लगातार दो जीत के के बाद भारत रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे और आखिरी T20 मैच में 3-0 से सीरीज जीतने की कोशिश करेगा. ट्रॉफी पहले ही पक्की हो चुकी है, इसलिए श्रेयस अय्यर प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकते हैं. जबकि जिम्बाब्वे क्लीन स्वीप से बचने और अपनी साख बचाने के लिए इस मुकाबले को किसी भी कीमत पर अपने नाम करने का प्रयास करेगी.
इस सीरीज में भारत की जीत का कोई एक हीरो नहीं रहा है बल्कि अलग-अलग मैच में कई अलग-अलग हीरो रहे हैं जिनकी बदौलत टीम 2-0 से पहले ही सीरीज अपने नाम करने में सफल हो पाई. जहां पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पहली इंटरनेशनल हाफ सेंचुरी लगाकर सबको अपनी बल्लेबाजी का मुरिद बना लिया तो वहीं दूसरे मैच में उपकप्तान तिलक वर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की बल्लेबाजी ने भारत को 90 रनों से जीत दिलाई थी. इसके अलावा भारतीय गेंदबाजों ने भी अपना रोल बखूबी अदा किया था.
08:20:57 PM
भारत ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में एक और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्लीन स्वीप पूरा किया. स्कोरलाइन 3-0 रही, जिससे कप्तान श्रेयस अय्यर बेहद खुश हैं. उनकी टीम ने अपनी काबिलियत साबित की और दिखाया कि वे क्यों नंबर 1 T20I टीम और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन हैं. हाल के समय में जिम्बाब्वे ने इस फॉर्मेट में कुछ बेहतरीन नतीजे दिए है लेकिन इस सीरीज में दबदबा बनाए रखने वाली भारतीय टीम के सामने वे कमजोर ही साबित हुए.
08:20:38 PM
भारत के 192/5 के स्कोर का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 157/7 पर रुक गई. रयान बर्ल ने नाबाद अर्धशतक लगाया लेकिन उनकी पारी थोड़ी धीमी रही. मयंक यादव और यश ठाकुर ने तीन और दो विकेट लिए. रवि बिश्नोई और अशोक शर्मा ने एक-एक विकेट लिया. इस जीत के असली हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे. उनकी 49 गेंदों में 81 रनों की पारी मैच में निर्णायक साबित हुई. भारत का अगला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच होगा, जो 15 अगस्त से गाले में शुरू होगा.
07:56:11 PM
17 ओवर के बाद जिम्बाब्वे 134/5. उन्हें तीन ओवर में 59 रन की जरूरत है. ये एक तरह से नामुमकिन लग रहा है
07:43:42 PM
पारी के 13वें ओवर में 12 रन बने. मधेवेरे ने एक छक्का और बर्ल ने एक चौका लगाया. अगला ओवर रवि बिश्नोई ने डाला और उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. ओवर में सिर्फ़ तीन रन दिए. 14 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 107/4 है.
07:20:51 PM
मेजबान टीम के हाथ में छह विकेट हैं. यह पिच किसी भी तरह से बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं है. ड्रिंक्स ब्रेक लिया गया है. अक्सर ऐसे ब्रेक के बाद विकेट गिरता है.
06:54:13 PM
यश ठाकुर ने लगातार दो गेंदों पर विकेट लिए. सिकंदर रज़ा ने फिर निराश किया. बर्ल क्रीज पर करन के साथ जुड़ते हैं. हैट्रिक का मौका था लेकिन बर्ल ने यश ठाकुर की गेंद पर सीधा शॉट खेलकर चौका जड़ा. चार ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 38/3.
06:10:35 PM
भारत ने 20 ओवर में 192 रनों का अच्छा स्कोर बनाया है. अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी की शानदार 81 रनों की पारी ने टीम को मजबूत आधार दिया. ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने भी अहम योगदान दिया. तिलक वर्मा और रिंकू सिंह ने पारी को शानदार ढंग से पूरा किया. जिम्बाब्वे के गेंदबाजों सिकंदर रजा, ब्लेसिंग मुजराबानी, ब्रैड इवांस और वेस्ली मधेवेरे ने नियमित अंतराल पर विकेट लिए लेकिन भारत की आक्रामक बल्लेबाजी ने जीत के लिए 193 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा कर दिया है.
05:57:31 PM
तिलक वर्मा ने ब्लेसिंग मुजराबानी की गेंद पर शानदार रिवर्स शॉट खेलकर चौका लगाया. 18वें ओवर की पहली गेंद पर अय्यर 27 रन बनाकर आउट हो गए. ब्रैड इवांस गेंदबाजी कर रहे थे और डीप मिडविकेट पर मधेवेरे ने कैच पकड़ा. वह छक्का मारना चाहते थे लेकिन शॉट में उतनी ताक़त नहीं लगा पाए. रिंकू सिंह बल्लेबाज़ी करने आए. उन्होंने पांचवीं गेंद पर शानदार चौका लगाया, ऑफ-साइड पर बढ़िया कट शॉट खेला. 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 172/4. अभी 12 गेंदें बाकी हैं.
05:41:29 PM
वैभव दुर्भाग्य से आउट हो गए. वह सच में शतक की ओर बढ़ रहे थे. लॉन्ग-ऑफ पर ब्रैड इवांस ने क्या शानदार कैच पकड़ा. उन्होंने आगे की ओर डाइव लगाकर कैच पूरा किया. वैभव ने 49 गेंदों में 81 रन बनाए. उन्होंने 165.31 की स्ट्राइक रेट से तूफानी बल्लेबाजीत की. भारत के अब तीन विकेट गिर चुके हैं. फिलहाल स्कोर 152/3 हैं.
05:21:00 PM
विकेट! 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर सिकंदर रजा ने ईशान किशन को 29 रन पर बोल्ड कर दिया. खेल के बहाव के उलट यह विकेट गिरा. अब श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए हैं.
05:19:22 PM
सूर्यवंशी ने सिर्फ 31 गेंदों में 50 रन बनाए. इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उनका दूसरा अर्धशतक है. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 95/1 है. आज वैभव ने बहुत संयम दिखाया। वह बहुत तेज़ी से सीख रहे हैं. दोनों बल्लेबाजों ने अब तक 75 रन जोड़े हैं.
04:39:00 PM
सूर्यवंशी ने पहली गेंद पर ऑफ-साइड में चौका मारा. हालांकि, यह शॉट बहुत दमदार नहीं था. फिर चौका ये ज्यादा शानदार था. वे थोड़ा हटकर खेले और कवर के ऊपर से शॉट मारा. इसके बाद पांच रन वाइड से मिले. भारत की शुरुआत जबरदस्त है. पहले ओवर के बाद स्कोर 17/0 है.
04:16:18 PM
तीसरे मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रिंस यादव और शिवम दुबे को बेंच पर बिठाकर उनकी जगह प्लेइंग में अशोक शर्मा और सूर्यांश शेडगे को मौका दिया.
04:08:21 PM
ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (डब्ल्यू), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी
04:06:50 PM
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, यश ठाकुर, मयंक यादव
04:05:11 PM
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मेजबान टीम भारत के आमंत्रण पर पहले गेंदबाजी के लिए मैदान पर उतरेगी.
04:02:08 PM
दूसरे टी20 मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि प्रिंस यादव के चोटिल होने पर टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं. इसके भारत सीरीज भी जीत चुका है जिस कारण कप्तान को प्लेइंग में बदलाव करने में कोई समस्या भी नहीं होगी.
03:39:23 PM
पहले मैच में अपनी बल्ले से जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को मजा चखाने वाले युवा बल्लेबाज वैभ सूर्यवंशी पर सबकी निगाहें रहेंगी. एक बार फिर फैंस को उनसे इस मुकाबले में बड़ी और आक्रामक पारी की उम्मीद रहेगी.
03:21:01 PM
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
03:20:12 PM
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, वेस्ली माधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुम्बा, तफदजवा त्सिगा (विकेटकीपर).
03:15:43 PM
ईशान किशन ने शनिवार को हरारे में खेले गए दूसरे मैच में 81 रनों की शानदार पारी खेली. इसके बाद किशन अपनी इस पारी से काफी संतुष्ट दिखा दिए. उन्होंने कहा, ' मैंने चीजों को बहुत सरल रखा और मैदान के चारों ओर अपने शॉट्स खेलने पर भरोसा किया.'
03:11:54 PM
विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन और उप-कप्तान तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली.