IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: आईपीएल 2025 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम ईडन गार्डन में आमने-सामने थीं. कोलकाता के खिलाफ इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को 4 रनों से जीत मिली और इसी के साथ वे 6 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए थे. इसके जवाब में कोलकाता ने भी 234 रन बना लिए लेकिन अंत में उन्हें 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
07:25:54 PM
लखनऊ के खिलाफ इस मुकाबले में कोलकाता को अपने घर पर यानी ईडन गार्डन में 4 रन से रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है.
07:07:57 PM
कोलकाता का सातवां विकेट गिर गया है. रसेल 7 रन बनाक शार्दुल का शिकार बने. लखनऊ ने शानदार वापसी की है.
07:02:40 PM
वेंकटेश अय्यर 55 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें आकाशदीप ने आउट किया.
06:59:49 PM
इस मुकाबले में कोलकाता को पांचवां झटका लगा है और तेज गेंदबाज आवेश खान ने अगकृष रघुवंशी को मैदान से बाहर का रास्ता दिख दिया है. वे 5 रन बनाकर ऑउट हुए हैं.
06:53:12 PM
बिश्वोई ने रमनदीप को किया आउट कर केकेआर को चौथा झटका दिया. 1 रन पर वो आउट हुए.
06:43:52 PM
13वें ओवर की आखिरी बॉल पर शार्दुल ठाकुर ने रहाणे को 61 रन पर आउट किया. 13 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 162 रन पर तीन विकेट हैं.
06:31:15 PM
केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने फिफ्टी जड़ दी है. कोलकाता का स्कोर 11 ओवर के बाद 136 रन पर दो विकेट है.
06:14:20 PM
दिग्वेश राठी ने सुनील नरेन को आउट करके केकेआर को दूसरा झटका दे दिया है. नरेन 30 रन बनाकर आउट हुए.
05:52:31 PM
केकेआर का स्कोर 50 रन के पार हो गया है. 4 ओवर उसने एक विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं. सुनील नरेन 26 और अंजिक्य रहाणे 9 रन बनाकर खेल रहे हैं.
05:45:26 PM
इस मुकाबले में कोलकाता को पहला झटका लगा है और आकाश दीप ने क्विंटन डी कॉक को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है. डी कॉक 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर ऑउट हुए हैं.
05:28:21 PM
लखनऊ के खिलाफ इस मुकाबले में बल्लेबाजी शुरु हो गई है और उनके लिए क्विंटन डी कॉक और सुनील नरेन क्रीज पर उतर चुके हैं.
05:13:50 PM
लखनऊ ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट ते नुकसान पर 238 रन बना लिए हैं. तो वहीं कोलकाता को 239 रनों का लक्ष्य दिया है.
05:02:39 PM
कोलकाता को इस मुकाबले में तीसरा झटका लगा है और हर्षित राणा ने अब्दुल समद को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है.
04:57:47 PM
लखनऊ ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की है और उन्होंने 17.3 ओवरों में ही 200 रन पूरे कर लिए हैं.
04:53:05 PM
कोलकाता के खिलाफ इस मुकाबले में निकोलस पूरन ने शानदार पारी खेली है. उन्होंने 21 गेंदों पर ही अपनी हॉफ सेंचुरी पूरी की.
04:48:26 PM
कोलकाता को इस मुकाबले में दूसरी सफलता मिली है और आंद्रे रसेल ने मिचले मार्श को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है. मार्श 48 गेंदों पर 81 रन बनाकर ऑउट हुए, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे.
04:40:08 PM
मिचेल मार्श शतक की तरफ बढ़ रहे हैं. 14 ओवर के बाद एलएसजी का स्कोर 155/1 है. मार्श 79 रन बनाकर खेल रहे हैं.
04:18:46 PM
हर्षित राणा ने कोलकाता को ब्रेकथ्रू दिलाया है. उन्होंने मार्क्रम को 47 रन पर आउट किया. 99 रन पर एलएसजी का पहला विकेट गिरा.
04:14:50 PM
एलएसजी का 9 ओवर के बाद स्कोर 90 रन के पार है. कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हो रही है.
04:00:44 PM
एलएसजी ने पावर प्ले में ठोके 59 रन ठोक दिए हैं. मार्क्रम-मॉर्श ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं.
03:51:49 PM
मार्श-मार्क्रम की जोड़ी ने लखनऊ को तेज शुरुआत दिलाई है. टीम का स्कोर 5 ओवर के बाद 43 रन है.
03:42:00 PM
जानसन ने पहले ओवर में 12 रन खर्च किए. दो ओवर के बाद LSG का स्कोर 15 रन है और उसका कोई विकेट नहीं गिरा है.
03:40:44 PM
लखनऊ सुपरजाइट्स की बैटिंग शुरू हो गई है. मिचेल मार्श-एडम मार्क्रम की जोड़ी बल्लेबाजी करने उतरी है. कोलकाता की तरफ से पहला ओवर वैभव अरोड़ा डाल रहे हैं.
03:11:05 PM
मिचेल मार्श, एडन मार्क्रम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी.
इंपैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शहबाज़ अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह.
03:10:17 PM
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.
इंपैक्ट प्लेयर: अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया.
03:02:54 PM
लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
02:49:04 PM
आईपीएल में इन दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले खेल गए हैं, जिसमें लखनऊ ने 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं. तो वहीं कोलकाता ने भी 2 मुकाबलों में बाजी मारी है.