IND vs ENG LIVE Score: एजबेस्टन स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हो गया है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है. T20I सीरीज में 4-0 से करारी हार झेलने के बाद भारत के लिए यह वनडे सीरीज जीतना बेहद जरूरी है. शुभमन गिल की कप्तानी में इस मैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है जो भारतीय टीम को मजबूती देगी. इंग्लैंड के हैरी ब्रूक की कप्तानी में उनकी टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर है. इस मैच में जोस बटलर अपना 200वां वनडे मैच खेलेंगे जो एक ऐतिहासिक पल होगा. 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए दोनों टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम है.
11:20:35 PM
भारत ने छह विकेट से मैच अपने नाम कर लिया है. अक्षर 57 और सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद रहे.
10:59:46 PM
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने लगातार बाउंड्री लगाईं और अपनी चौथी वनडे हाफ़-सेंचुरी पूरी की! पिछले कुछ महीनों में IPL में खराब प्रदर्शन के बाद जिस तरह के दबाव का सामना अक्षर कर रहे थे, उसे देखते हुए यह पारी उनके लिए बहुत अहम है.
10:27:09 PM
आखिरकार एक चौका! वॉशिंगटन सुंदर ने दबाव तोड़ा और भारत को आखिरकार मुस्कुराने का मौका मिला. सुंदर एक घुटने पर बैठकर वर्टिकल बैट से स्वीप शॉट खेलते हैं और गेंद तेजी से बाउंड्री की ओर जाती है. अगली चार गेंदों पर चार रन बनते हैं और भारत को राशिद के ओवर से नौ रन मिलते हैं.
10:03:20 PM
अब KL राहुल आउट हो गए हैं. भारत दबाव में है. ऑफ स्टंप के बाहर थोड़ी चौड़ाई वाली गेंद और राहुल ने उस पर पंच करने की कोशिश की लेकिन गेंद अंदरूनी किनारे से लगकर स्टंप्स पर जा लगी. अब दबाव में टीम इंडिया...
IND - 160/4 (27.5)
09:59:35 PM
सुंदर ने गेंद को ऑफ साइड की तरफ धकेला, दूसरे छोर से अय्यर सिंगल के लिए दौड़े लेकिन सुंदर ने उन्हें वापस भेज दिया. हैरी ब्रूक ने गेंद पकड़ी और नॉन-स्ट्राइकर एंड की तरफ थ्रो किया. फील्डिंग करने वाली टीम जश्न मना रही थी. रीप्ले में दिखा कि अय्यर क्रीज से बाहर थे. भारत ने एक अहम विकेट गंवा दिया.
09:49:10 PM
भारतीय कप्तान को क्रैम्प्स (मांसपेशियों में ऐंठन) की वजह से काफी परेशानी हो रही है. वह अब और नहीं खेल सकते. वह मैदान से बाहर जा रहे हैं. अब श्रेयस अय्यर पर एक छोर से भारत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी होगी.
09:47:35 PM
शुभमन गिल शानदार पारी खेल रहे हैं लेकिन उन्हें क्रैम्प्स की समस्या हो रही है, जिससे उन्हें थोड़ी परेशानी हो रही है. अभी वह 75 गेंदों पर 80 रन बनाकर खेल रहे हैं.
09:18:43 PM
गिल का शानदार अर्धशतक. बाहरी किनारा लगने के बावजूद गेंद बटलर से छिटकी और शुभमन गिल ने अपना पचासा पूरा किया.
08:45:53 PM
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर भारतीय पारी को संभाल रहे हैं. यह वही दौर था जब इंग्लैंड ने 19 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे. भारत को इससे बचना होगा और लक्ष्य का पीछा जारी रखना होगा.
08:35:46 PM
10 ओवर के बाद भारत मुश्किल स्थिति में है. रोहित और कोहली के आउट होने के बाद, अब शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर पर भारत को इस मुश्किल से बाहर निकालने की जिम्मेदारी है.
08:24:26 PM
अपील और आउट!!!! गेंद फुल और सीधी थी. कोहली लेग साइड की तरफ खेलना चाहते थे लेकिन चूक गए. गेंद उनके पैड पर लगी. LBW की जबरदस्त अपील हुई और अंपायर ने उंगली उठा दी. कोहली ने गिल से बात की लेकिन रिव्यू न लेने का फैसला किया. भारत ने अपने दो बड़े खिलाड़ी खो दिए हैं.
08:19:15 PM
हवा में गेंद और आउट!!! रोहित शर्मा एक बार फिर फेल हो गए. 21 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाकर उन्हें वापिस पवेलियन लौटना पड़ा. इसके साथ ही भारत को शुरूआती ओवरों मेें ही बड़ा झटका लग गया है. अब गिल-विराट पर सबकी नजरें हैं...
08:13:57 PM
एक छक्का और एक चौका. शुभमन गिल ने यहां अपनी लय पा ली है और शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं.
IND - 32/0 (6)
08:05:52 PM
आर्चर और टंग की ओर से चुनौतीपूर्ण स्पेल लेकिन रोहित और गिल शानदार ढंग से इसका सामना कर रहे हैं.
IND - 19/0 (4)
07:51:37 PM
भारत के लिए मजबूत शुरुआत. आर्चर अच्छी लय में दिखे लेकिन गिल और रोहित पर इसका कोई असर नहीं पड़ा.
IND - 6/0 (1)
07:45:13 PM
रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने भारत की ओर से लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया. वे मिडिल ऑर्डर के लिए मजबूत आधार बनाने की कोशिश करेंगे.
07:14:30 PM
एक और विकेट!!!! बोल्ड कर दिया!!!! इसी के साथ इंग्लैंड की पारी खत्म हुई. अक्षर पटेल ने चार विकेट लिए. भारत के सामने 259 रन का लक्ष्य है.
ENG - 258 (47.5)
07:12:54 PM
आदिल रशीद क्रीज से बाहर निकलकर शॉट खेलने की कोशिश करते हैं. वे चूक जाते हैं और राहुल आसानी से उन्हें स्टंप कर देते हैं. इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा.
07:06:55 PM
हवा में शॉट और कैच आउट!!!! आर्चर आउट... यह ओवर महंगा साबित हो रहा था लेकिन इस विकेट ने स्थिति बेहतर कर दी है.
06:53:17 PM
आखिरकार!!!! आखिरकार पार्टनरशिप टूट गई!!!!! अक्षर पटेल को विकेट मिला. मिडिल और लेग स्टंप पर थोड़ी छोटी गेंद. डॉसन ने उस पर पुल शॉट खेला और गेंद सीधे बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर खड़े फील्डर के हाथों में चली गई. रोहित शर्मा ने कैच पकड़ा.
06:40:22 PM
जो रूट ने अपना पचासा पूरा कर लिया है... वह पांच विकेट गिरने के बाद मैदान पर आए थे और अपनी संतुलित पारी से उन्होंने इंग्लैंड की टीम को बचा लिया. अब इस फिफ्टी को और बड़े स्कोर में तबदील करना होगा...
06:37:27 PM
शानदार साझेदारी!!! 100 रन जोड़े गए. आज रूट और डॉसन ने इंग्लैंड को बचाया है या कम से कम उनकी बल्लेबाजी ने तो बचाया ही है.
06:35:58 PM
चौका!!!!! और इंग्लैंड के 200 रन पूरे हो गए. घरेलू टीम ने शानदार वापसी की है.
06:29:13 PM
डॉसन ने 50 रन बनाकर मैच का रूख इंग्लैंड की तरफ बदल दिया है. उनकी और जो रूट की पार्टनरशिप से भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बन रहा हैं.
06:27:55 PM
लियाम डॉसन ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने दबाव में शानदार पारी खेली और इंग्लैंड को एक सम्मानजनक स्कोर तक ले जा रहे हैं.
ENG - 190/6 (38)
06:17:32 PM
35वां ओवर खत्म हो गया है. अब मैच में 15 ओवर और बाकी हैं. यहां से इंग्लैंड 250+ रन बनाने की कोशिश करेगा. ये मुकाम हासिल करने के लिए जो रूट को आखिर तक क्रीज पर टिके रहना होगा. भारत ने अभी तक बुमराह को उनके अगले स्पेल के लिए नहीं बुलाया है.
ENG - 171/6 (35)
05:55:57 PM
जसप्रीत बुमराह आज खतरनाक दिखे हैं. भारत उन्हें वापस ला सकता है और इस पारी को जल्दी खत्म करने की कोशिश करेगा.
05:40:23 PM
25वां ओवर का खेल खत्म हो गया है. इंग्लैंड के लिए जो रूट मैदान पर डटे हुए हैं. भारत विकेट की तलाश में है और चाहता है कि जल्द से जल्द इंग्लैंड को ऑल-आउट कर दे.
ENG - 117/6 (25)
05:31:50 PM
विल जैक्स का विकेट शिवम दुबे के लिए ODI में दूसरा झटका है... इससे पहले उन्होंने कुसल मेंडिस को पवेलियन लौटाया था...
05:29:20 PM
इस मैच में बुमराह का मैजिक चला और उन्होंने हैरी ब्रूक को आउट करके इतिहास रच दिया. इस विकेट के साथ ही उन्होंने ODI में 150वां विकेट ले लिया और कई बड़े दिग्गजों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली हैं.
05:22:19 PM
अब शिवम दुबे भी एक्शन में आ गए हैं!!!!! अच्छी लेंथ वाली गेंद, जो आखिरी पल में बाहर की तरफ मुड़ी. जैक्स ने उसे खेलने की कोशिश की और राहुल ने कैच पकड़ लिया. इसी के साथ इंग्लैंड का छठा विकेट गिर गया.
ENG - 107/6 (21.4)
05:16:58 PM
मैच में भारतीय गेंदबाजों पर भारी दबाव था. एक समय इंग्लैंड के दोनों ओपनर अपनी साझेदारी के साथ लगातार चौके-छक्के लगा रहे थे. ऐसा लगा कि एक बड़ा स्कोर आज खड़ा होगा लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की. 19 रनों के अंदर ही पांच विकेट गिर गए. गूरनुर-प्रसिद्ध ने दो विकेट झटके और बुमराह ने भी अपना खाता खोलते हुए इंग्लैंड की आधी टीम को पवेलियन वापिस भेज दिया...
05:00:14 PM
एक और आउट!!! वाह! प्रसिद्ध अपना जलवा बिखर रहे हैं. जॉस बटलर के बाद अब सैच करन को भी पवेलियन लौटना पड़ा... इंग्लैंड की टीम पर दबाव बढ़ गया है.
ENG - 80/5 (16.4)
04:57:17 PM
विकेट की बौछार के बीच अब प्रसिद्ध ने भी एक खिलाड़ी को पवेलियन वापिस भेज दिया है और ये कोई छोटा विकेट नहीं है... जॉस बटलर हैं!!! गेंद हवा में थी और दो खिलाड़ी उसके नीचे थे, ऐसे लगा की कैच छूट जाएगा लेकिन दोनों में भिड़ंत के बाद भी कैच लपक लिया गया...
04:51:04 PM
इस पारी में 15 ओवर पूरे हो चुके हैं. इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत मिलने के बाद, भारत ने तीन ते विकेट लेकर शानदार वापसी की.
ENG - 74/3 (15)
04:38:56 PM
वाह!!! एक के बाद एक विकेट गिर रहे हैं!!हैरी ब्रूक को भी वापिस पवेलियन लौटना पड़ा.. जसप्रीत बुमराह ने अपने जादुई स्पेल का पहला विकेट झटका!! इंग्लैंड की टीम मुश्किल में दिख रही है... अब उन्हें स्थिरता की जरूरत है.
ENG - 64/3 (13.1)
04:36:03 PM
दो विकेट गिरने के बाद जो रूट और हैरी ब्रूक मैदान पर आ चुके हैं. अब दोनों मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को इस पारी को संभालना होगा और इंग्लैंड को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाना होगा...
04:33:58 PM
गुरनूर का कहर जारी है. उन्होंने एक ही ओवर में 2 विकेट गिरा दिए हैं... पहले बेथेल और फिर बेन डकेट को आउट कर, उन्होंने इंग्लैंड की पार्टनरशिप को तोड़ दिया.
04:30:33 PM
गुरनूर बरार टू जैकब बेथेल, आउट! डीप में कैच लपका गया! एंड बदलने का फैसला गुरनूर बरार के लिए काम कर गया और उन्होंने इंग्लैंड को पहला झटका दिया... इसी के साथ इंग्लैंड की साझेदारी टूट गई!!!
04:18:34 PM
इंग्लैंड की शुरुआत धीमी रही लेकिन गुरनूर के ओवर के बाद से बेन डकेट ने तेजी दिखाई है. उन्होंने खास तौर पर बरार को निशाना बनाया.
ENG - 51/0 (10)
04:11:40 PM
गुरनूर के ओवर में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का बांध टूट गया. इंग्लिश बल्लेबाजों ने उनका स्वागत 4,6,6 से किया और ओवर में कुल 17 रन बनाए.
04:09:00 PM
बल्लेबाजी में तो कोहली का कोई जवाब नहीं लेकिन फील्डिंग में वह बहुत चुस्त नजर आ रहे हैं. वे पूरी तरह फिट और स्वस्थ दिख रहे हैं और शानदार बचाव कर रहे हैं.
03:55:48 PM
पांच ओवर के खेल के बाद इंग्लैंड की टीम का हाल-बेहाल लग रहा है. दोनों ओपनिंग बल्लेबाज कुल मिलाकर 16 रन बना पाए हैं. बुमराह-प्रसिद्ध की जोड़ी कहर बरपा रही हैं. अब भारतीय टीम को पहले विकेेट का इंतजार है...
03:49:30 PM
बुमराह का दूसरा ओवर और एक बार फिर इंग्लिश बल्लेबाज उन्हें पढ़ नहीं पा रहे हैं. हर एक गेंद गोली की तरह जा रही है...
03:41:06 PM
जसप्रीत बुमराह ने मैच की शुरूआत से ही अपनी लय में दिख रहे हैं!!! डकेट ने भी उनका अच्छा जवाब दिया और आखिरी गेंद पर एक चौका लगा दिया.
ENG - 4/0 (1)
03:36:06 PM
हम एक्शन के लिए तैयार हैं. बेन डकेट और जैकब बेथेल इंग्लैंड की पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान पर आ गए हैं. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.
03:33:18 PM
भारत की प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद
03:32:41 PM
इंग्लैंड ने टॉस जीत लिया है. उन्होंने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है.