सोमवार को गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 284 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया. इसी के साथ भारत ने श्रीलंका पर 178 रनों की बढ़त बना ली है. पहली पारी में श्रीलंका की ओर से सोनल दिनुशा ने शानदार शतक जड़ा. वहीं निरोशन डिकवेला ने 80 रनों का योगदान दिया. वहीं भारत की ओर से स्पिनर मानव सुथार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए वहीं रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके. अब तक के मैच की बात करें तो पहली पारी के तीनों ही दिन भारत का बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक पलड़ा भारी रहा है. भारत को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोकने के लिए अब मैच के चौथे दिन श्रीलंकाई गेंदबाजों को करिश्माई गेंदबाजी करनी होगी. वरना इस मैच में उनके लिए हार को टालना मुश्किल हो जाएगा.
06:45:29 PM
श्रीलंका की टीम पहली पारी में 284 रनों पर ढेर हो गई. अब भारत ने श्रीलंका पर 178 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.
04:07:02 PM
433 - रंगना हेराथ (श्रीलंका)
362 - डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड)
350* - रविंद्र जडेजा (भारत)
297 - डेरेक अंडरवुड
271 - तैजुल इस्लाम
04:03:40 PM
रविंद्र जडेजा को मिली अपनी दूसरी सफलता. उन्होंने केशरा नुवानथा को 2 रन पर चलता किया. जडेजा की गेंद पर केशरा शॉट मारने गए लेकिन वो सीधे कप्तान शुभमन गिल के हाथ में जा गिरी.
03:41:41 PM
लंबे इंतजार और मशक्कत के बाद भारत को छठवां विकेट मिला निरोशन डिकवेला के रूप में मिला. प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को ये विकेट निकाल कर दिया. बता दें डिकवेला ने शानदार पारी खेलते हुए 80 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 7 चौके जड़े.
SL- 236/6 (61.4)
03:18:55 PM
टी ब्रेक के बाद अब शुभमन गिल किसी भी कीमत पर डिकेवला-सोनल की पार्टनरशिप को तोड़ने की कोशिश करेंगे. क्योंकि की साझेदारी के कारण अब दबाव श्रीलंका से हटकर भारत पर आ रहा है.
SL- 218/5 (57.3)
03:02:29 PM
तीसरे दिन का दूसरा सेशन भी समाप्त हो चुका है. दूसरा सेशन पूरी तरह से श्रीलंका के पक्ष में रहा. टी ब्रेक तक श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 214 रन रहा. इस सेशन में टीम ने एक भी विकेट नहीं गवाया और साथ ही दोनों बल्लेबाजों ने जूझारू पारी खेलते हुए अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया. फिलहाल सोनल दिनुशा (62*) और निरोशन डिकवेला (71*) क्रीज पर नाबाद हैं. लेकिन टीम अभी 248 रनों से पीछे है.
02:42:41 PM
लंच के बाद श्रीलंका ने अपना सूझबूझ और सयम दिखाते हुए स्कोरबोर्ड पर 200 रन लगाए. सोनल ने मानव सुथार की गेंद पर छक्का जड़कर श्रीलंका को 200 के पार पहुंचाया.
02:35:18 PM
पहले सत्र में रनों के लिए संघर्ष कर रही श्रीलंका की गाड़ी अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. निरोशन डिकवेला और सोनल दिनुशा ने अपनी सूझबूझ के साथ सौ रनों की साझेदारी पूरी की.
SL- 195/5 (53)
02:21:35 PM
श्रीलंका की पारी को संभालते हुए निरोशन डिकवेला और सोनल दिनुशा ने अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया. इस बल्लेबाजों की बदौलत मेजबान टीम स्कोरबोर्ड पर 185 रन बनाए.
SL- 185/5 (50)
01:32:46 PM
डिकवेला और सोनल ने श्रीलंका की पारी को संभालते हुए 50 रनों की साझेदारी पूरी की. इस पार्टनरशिप की बदौलत श्रीलंका का स्कोर145 रन पहुंचा. श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 145 रन पहुंच गया है.
12:50:18 PM
श्रीलंका ने गिरते पड़ते आखिरकार 100 रन पूरे किए. सोनल दिनुशा ने दूसरे सेशन की पहली गेंद पर चौका जड़कर श्रीलंका स्कोर 103 पहुंचाया.
12:43:55 PM
5 विकेट गंवाने के बाद अब मेजबान टीम पारी को संभालने की कोशिश करेगी. पहला सेशन को टीम इंडिया के नाम रहा लेकिन दूसरे सेशन में श्रीलंकाई बल्लेबाजों की यही कोशिश रहेगी कि वह अब विकेट के पतन पर लगाम लगाए.
12:16:56 PM
भारतीय युवा स्पिनर मानव सुथार अपनी पहली गेंद से ही श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए समस्या का कारण बने हुए हैं. उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर दिनेश चंडीमल को चलता किया. बता दें भारत की ओर से मानव सुथार ने दो विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट हासिल किया
12:14:20 PM
तीसरे दिन का पहला सेशन अब खत्म हो चुका है और लंच ब्रेक तक श्रीलंका टीम का हाल बेहाल नजर आ रहा है. भारतीय गेंदबाजों श्रीलंका के किसी भी बल्लेबाज को 30 रनों का आंकड़ा तक छूने दिया. लंच ब्रेक तक श्रीलंका 28 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर महज 99 रन ही बना सकी है. फिलहाल, सोनल दिनुशा (14*) और निरोशन डिकवेला (8*) नाबाद क्रीज पर 363 रनों का पीछा कर रहे है.
12:06:37 PM
भारत के दिग्गज रविंद्र जडेजा ने मेजबान टीम के कप्तान धनंजय डि सिल्वा 21 रन पर चलता किया. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम महज 90 रन पर अपने 5 विकेट गंवा चुकी है.
11:26:48 AM
फैंस को कुलदीप यादव की उंगलियों का जादू एक बार फिर से देखने को मिला. उन्होंने कामिंदु मेंडिस को महज 14 रन पर चलता किया. कामिंदु मेंडिस पिच पर आगे बढ़कर आते हैं, गेंद को फुल लेग-ब्रेक में बदलते हैं और पुश-ड्राइव करते हैं. जब गेंद थोड़ी देर हवा में थी तो उन्हें उम्मीद नहीं थी कि गेंद फील्डर के हाथ में चली जाएगी. लेकिन कप्तान गिल ने एक्स्ट्रा कवर पर अपनी बाईं ओर छलांग लगाई और एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा.
SL- 59/4 (16.1)
11:12:08 AM
मानव सुथार श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए काल बनकर आए हैं. उन्होंने अपने चौथे ओवर में श्रीलंका का और विकेट झटका. सुथार की गेंद पर लाहिरू उदारा महज 27 रन बनाकर आउट हो गए. इसके साथ ही मानव को दूसरा विकेट मिला. लाहिरू गेंद पर अपना नियंत्रण नहीं बना पाए और गली में खड़े यशस्वी जायसवाल को एक आसान सा कैच दे बैठे.
SL- 53/3 (13.5)
10:43:32 AM
मानव सुथार ने अपने पहले ही ओवर में श्रीलंकाई बल्लेबाज को चलता कर दिया. उन्होंने दिनेश चंडीमल को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट किया. इसके साथ ही महज 7.1 ओवर में श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा.
उन्होंने ऑफ स्टंप पर अच्छी लेंथ की गेंद डाली जो अंदर की ओर आई, जिससे बल्लेबाज बचाव के लिए आगे बढ़ा. फिर गेंद बाहर की ओर घूमी और बल्ले के बाहरी किनारे से जा लगी. बस फिर क्या था ऋषभ पंत ने बिना कोई गलती किए कैच लपक लिया.
SL- 27/2 (7.1)
10:27:43 AM
श्रीलंका ने बिना कोई रन बनाई ही अपना पहला विकेट गंवा दिया. मोहम्मद सिराज ने पहले की पहले ही ओवर में निशान मदुष्का को बिना खाता खोले आउट कर दिया. सिराज, जो पिछले कुछ सालों से श्रीलंका के लिए मुसीबत बनते रहे हैं, ने एक बाउंसर फेंकी जिससे मदुष्का पूरी तरह उलझन में पड़ गए. नतीजा यह हुआ कि गेंद बल्ले के मोटे किनारे से टकराई और देवदत्त पडिक्कल ने फर्स्ट स्लिप पर आसानी से कैच पकड़ लिया.
10:27:58 AM
भारत को 462 रनों पर ऑल आउट करने के बाद, श्रीलंका बल्लेबाजी करने उतरी है. मेजबान टीम की ओर से निशान मदुष्का और लाहिरू उदरा ने सलामी बल्लेबाजी की शुरुआत की है. दोनों सलामी बल्लेबाज एक मजबूत साझेदारी बनाने की कोशिश करेंगे ताकि श्रीलंका को अच्छी शुरुआत मिल सके. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पहला ओवर फेंकेंगे.
10:01:34 AM
तीसरे दिन की दूसरी ही गेंद पर भारत का आखिरी विकेट मोहम्मद सिराज के रूप में गिर गया और भारत की पारी 462 रनों पर सिमट गई.
09:39:50 AM
बारिश थमने के बाद अब खिलाड़ी आज के गेम की प्रैक्टिस के लिए मैदान पर आ चुके हैं. भारत दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन के स्कोर पर था तो अब टीम को इसके बाद आज गेंदाबाजी करनी है जिस कारण खिलाड़ी गेंदबाजी वार्मअप कर रहे हैं.
09:35:42 AM
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह भी बारिश की संभावना जताई जा रही है. जिस कारण आज भी दूसरे दिन की ही तरह मैच बाधित हो सकता है या खेल शुरु होने में देरी हो सकती है.