menu-icon
India Daily

LIVE IND vs SL Live Score, 1st Test Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म, पडिक्कल-जुरेल की बदौलत भारत का स्कोर 460/9 रहा

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के पहले मैच के दूसरे दिन भी भारत का दबदबा रहा. भारत का स्कोर 460/9 रहा. आज की सबसे अहम पारी ध्रुव जुरेल ने खेली, जिन्होंने दबाव में शानदार 51 रन बनाए. कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा कल तीसरे दिन का खेल आगे बढ़ाएंगे.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
IND vs SL Live Score, 1st Test Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म, पडिक्कल-जुरेल की बदौलत भारत का स्कोर 460/9 रहा
Courtesy: ANI

IND vs SL, 1st Test Day 2: दूसरा दिन खत्म हुआ. भारत का स्कोर 460/9 रहा. भारत को बेहतर दिन की उम्मीद रही होगी लेकिन वे इससे भी खुश होंगे. आज पिच बहुत खराब थी. यह दिन बारिश से प्रभावित रहा, यह बात याद रखने लायक है. आज की सबसे अहम पारी ध्रुव जुरेल ने खेली, जिन्होंने दबाव में शानदार 51 रन बनाए. मानव सुथार के साथ उनकी 50 रन की साझेदारी भारत के लिए बहुत अहम रही. देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन बनाए. वे कल के खेल के बाद 131 रन पर नाबाद थे. केएल राहुल (82) और ऋषभ पंत (39) के लिए दिन निराशाजनक रहा. पंत अपने कल के स्कोर में सिर्फ 12 रन ही जोड़ पाए. राहुल क्रैम्प्स के बाद वापस आए लेकिन वे सिर्फ पांच रन ही जोड़ सके. प्रभात जयसूर्या और केशरा नुवान्था ने मिलकर सात विकेट लिए. कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा कल तीसरे दिन का खेल आगे बढ़ाएंगे.

06:25:58 PM

It's stumps

दूसरे दिन के बाद भारत 460/9. उम्मीद के मुताबिक, पिच का मिजाज बदलने लगा है. भारत अपने प्रदर्शन से खुश होगा. अगर ऋषभ पंत और केएल राहुल अपनी बैटिंग से निराश न करते, तो भारत की स्थिति और भी बेहतर हो सकती थी. बारिश से प्रभावित एक रोमांचक दिन खत्म हुआ. कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा कल तीसरे दिन का खेल आगे बढ़ाएंगे.

06:00:07 PM

श्रीलंका को जल्दी विकेट मिले

अब मानव सुथार आउट हो गए हैं. प्रभात जयसूर्या की गेंद पर लॉन्ग-ऑन पर कैच आउट हुए. यह उनका चौथा विकेट है. सुथार 43 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए. यह शॉट गैर-जरूरी था. भारत के नौ विकेट गिर चुके हैं.

05:38:36 PM

जुरेल आउट

जुरेल की पारी खत्म हुई. 68 गेंदों में 51 रन. उन्होंने मुश्किल पिच पर तेजी से रन बनाए. स्लिप में कप्तान डी सिल्वा ने शानदार कैच पकड़ा. उन्होंने दाईं ओर डाइव लगाकर एक हाथ से बढ़िया कैच लपका. इससे पहले उन्होंने जुरेल का कैच छोड़ा था, जब भारतीय बल्लेबाज़ 29 रन पर थे. प्रभात जयसूर्या को तीसरा विकेट मिला. गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से (लीडिंग एज) से लगकर स्लिप में गई.

05:34:49 PM

जुरेल की दूसरी फिफ्टी

केशरा नुवानथा की गेंद पर लेग साइड की तरफ खेलकर दो रन लिए और ध्रुव जुरेल ने अपनी दूसरी टेस्ट फिफ्टी पूरी की. दबाव में क्या शानदार पारी खेली है.

04:25:14 PM

टी ब्रेक तक भारत का स्कोर IND- 364-5 (94)

टी ब्रेक से पहले का सेशन श्रीलंका के पक्ष में रहा. आज के दिन श्रीलंकाई गेंदबाज शुरु से ही फॉर्म में थे . उन्होंने एक के बाद एक भारत को तीन झटके दिए. ब्रेक तक भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 364 रन था. 

IND- 364-5 (94)

04:01:14 PM

देवदत्त पडिक्कल का विकेट गिरा

दूसरे दिन का मैच शुरु होने के बाद भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह ढहती नजर आ रही है. एक के बाद एक विकेट गिरते जा रहे हैं. पंत और राहुल के बाद अब शानदार फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल भी पवेलियन लौट गए. पडिक्कल  167(230) रन बनकर आउट हो गए. देवदत्त ने अपनी पारी के दौरान 15 चौके और एक छक्का जड़ा.

IND- 357-5 (92)

03:45:21 PM

भारत ने पूरे किए 350

दूसरे दिन एक के बाद एक दो विकेट गिरने के बाद अब भारत 350 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं. 

03:28:28 PM

पडिक्कल ने पूरा किए 150 रन

देवदत्त पडिक्कल कल से श्रीलंकाई गेंदबाजों के लिए काल बने हुए हैं कल शतक लगाने के बाद आज उन्होंने 150 रनों पूरे कर लिए. उन्होंने असिथा फर्नांडो की गेंद पर चौका लगाकर 151 रन पूरे किए.

IND 327/4 (86)

03:23:01 PM

बल्लेबाजी के उतरे नए बल्लेबाज

राहुल के जाने के बाद अब पडिक्कल का साथ देने विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल मैदान पर आए हैं.

IND 321/4 (85)
 

03:21:14 PM

श्रीलंकाई गेंदबाजों ने केएल राहुल को भी चलता किया

दूसरे दिन का गेम श्रीलंकाई गेंदबाजों के पक्ष में जाता दिख रहा है. ऋषभ पंत के बाद अब केएल राहुल भी केशरा नुवानथा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे. राहुल 175 गेंदों पर 82 रन बनाकर लौट  गए.

IND 321/4 (85)
 

03:04:07 PM

क्रीज पर लौटे केएल राहुल

पहले दिन रिटायर हर्ट हुए केएल राहुल अब ठीक होकर मैदान पर लौट चुके हैं. वह क्रीज पर एक बार फिर से देवदत्त पडिक्कल के साथ पारी संभाल रहे हैं.

03:01:36 PM

पंत आउट

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत महज 39 रन बनाकर आउट हो गए. केशारा नुवांथा की गेंद को पंत ने उठाकर खेलने का प्रयास किया लेकिन वह  सफल नहीं सके और सोनल दिनुषा के हाथों कैच दे बैठे.

02:50:28 PM

भारत ने पूरे किए 300 रन

फैंस के लंबे इंतजार के बाद गॉल में दूसरे दिन का खेल शुरु हुआ. भारत ने दूसरे दिन का खेल शुरु होते ही 300 रनों का आंकड़ा छू लिया है. 

02:42:46 PM

धूप खिली है, कवर हटा दिए गए हैं

एक बार फिर, मैदान से कवर हटा दिए गए हैं और इस बार सूरज पूरी चमक के साथ निकला हुआ है. खेल का समय फिलहाल दोपहर 2.35 बजे निर्धारित है, लेकिन आज गाले में जो कुछ हमने देखा है, उसके बाद शायद अभी जश्न को स्थगित रखना ही बेहतर होगा. शेष समय में 43 ओवर फेंके जाने हैं.

हल्की बूंदा-बांदी अभी भी जारी है, मैदान के कर्मचारी काम पर लौट आए हैं और भारत के सहायक कर्मचारी खिलाड़ियों को कैचिंग का अभ्यास करा रहे हैं.

02:41:47 PM

आखिरकार, हम वापस आ गए हैं!

कुछ समय बाद आखिरकार गाले में खेल फिर से शुरू हो गया है. भारत ने पहले दिन की पारी को वहीं से आगे बढ़ाया है जहां देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत क्रीज पर वापस आ गए हैं. श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या गेंदबाजी करेंगे और मेजबान टीम भारत की मजबूत स्थिति में शुरुआती सेंध लगाने की कोशिश करेगी. 73 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 288/2 है और अगर मौसम अनुकूल रहा तो आज काफी समय बचा है. अब तक हमने जो कुछ भी देखा है, उसके बाद शायद आखिरी हिस्सा ही सबसे बड़ी चुनौती है.

 

 

02:19:41 PM

मैदान को फिर से ढक दिया गया

मैच शुरु होने से ठीक पहले एक बार फिर से बादल बरसने लगे और मैदान को कवर्स से ढकना पड़ा.

02:18:38 PM

02:15 बजे शुरु होगा मैच

02:14:00 PM

02:15 बजे शुरु होगा मैच

भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट का दूसरा दिन अभी तक बारिश के साए में रहा. तेज बारिश के कारण अभी तक एक गेंद का भी खेल शुरु नहीं हो पाया लेकिन अब उम्मीदतन गेम 02:15 पर शुरु हो सकता है. 

01:33:28 PM

लंच के बाद भी नहीं शुरु हुआ खेल

गॉल में बारिश थमने का नाम ही नहीं ले रही है. बारिश के कारण खेल शुरु नहीं हो पा रहा है. दूसरे दिन अभी तक एक गेंद भी नहीं फेंकी गई है. 

11:51:35 AM

हुआ लंच ब्रेक

बारिश के फिर से शुरु होने के कारण मैदान को दोबारा ढक दिया गया है. इस बार बारिश पहले से भी तेज आई है. जिस कारण अंपायर ने समय से पहले लंच ब्रेक लेने का फैसला किया.

11:10:59 AM

पैट कमिंस के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

पैट कमिंस दो अलग-अलग एशियाई टीमों के खिलाफ घरेलू टेस्ट मैच हारने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बन गए हैं. अपने ही घर में उन्हें पहली बार भारत के खिलाफ 2024 में मिली थी जबकि दूसरी हार 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ झेलनी पड़ी.

10:55:28 AM

गॉल में थमी बारिश

फैंस के अच्छी खबर आ रही है कि गॉल में बारिश थम गई है और अब मैदान पर से कवर्स हटाए जा रहे हैं. मैदान को खेल के लिए तैयार किया जा रहा है.

10:53:57 AM

डार्विन में रचा गया इतिहास

बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराने के लिए सबसे कम टेस्ट मैच खेलने वाली एशियाई टीम बन गई है.

10:53:33 AM

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

डार्विन में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उनकी धरती पर पहली टेस्ट जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया को नंबर वन टेस्ट टीम माना जा रहा है और बांग्लादेश ने उसे हराकर टेस्ट क्रिकेट के बड़ा उलटफेर कर दिया है.

10:11:32 AM

देवदत्त पर रहेंगी फैंस की निगाहें

दूसरे दिन का खेल शुरु होते ही सबकी निगाहें पहले दिन के शतकवीर देवदत्त पडिक्कल पर रहेगी. पहले दिन अपनी बल्लेबाजी सबको रोमांचित करने वाले पडिक्कल का लक्ष्य दूसरे दोहरा शतक होगा. वह गॉल के मैदान पर भारत के दोहरा शतक जड़ना चाहेंगे. 

09:36:33 AM

केएल राहुल के फिटनेस पर आया अपडेट

पहले दिन पारी की दमदार शुरुआत करने वाले उपकप्तान केएल चोट के कारण रिटायर हर्ट हो गए थे. उनकी फिटनेस को लेकर अपडेट सामने आ रहा है. टीम के बैटिंग कोच ने फैंस को राहत देते हुए बताया कि राहुल की चोट गंभीर नहीं और वह जल्द ही दोबारा बल्लेबाजी शुरु कर सकते हैं.

10:09:15 AM

बारिश ने फिर डाला खलल

गॉल में दूसरे दिन का खेल शुरु होने से पहले बारिश ने दस्तख दे दी है. तेज हो रही बारिश के कारण पूरे मैदान को कवर कर दिया गया है, इस कारण दूसरे दिन का खेल शुरु होने में देरी हो सकती है.