menu-icon
India Daily

LIVE MIW vs DCW, WPL 2025: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने MI को दो विकेट से हराया

वूमन प्रीमियर लीग में Delhi Capitals और मुंबई के बीच मैच खेला गया. दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच को 2 विकेट से जीत लिया है. मुंबई 19.1 ओवर में 164 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जवाब दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया.

Gyanendra Sharma
MIW vs DCW,  WPL 2025:  रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने MI को दो विकेट से हराया
Courtesy: Social Media

वूमन प्रीमियर लीग में Delhi Capitals और मुंबई के बीच मैच खेला गया. दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया.  मुंबई 19.1 ओवर में 164 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया. मुंबई से नैटली सिवर ब्रंट ने 80 और हरमनप्रीत कौर ने 42 रन बनाए. हेली मैथ्यूज और अमीलिया केर ने 2-2 विकेट लिए. 

 

11:01:49 PM

दिल्ली कैपिटल्स की जीत

विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया. शनिवार को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में दिल्ली ने बॉलिंग चुनी. मुंबई 19.1 ओवर में 164 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया. टीम ने आखिरी ओवर में 10 रन बनाकर मैच जीता.

09:47:03 PM

दिल्ली कैपिटल्स पहला विकेट गिरा

दिल्ली कैपिटल्स पहला विकेट गिरा, शेफाली वर्मा 43 रन बनाकर आउट. दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 6 ओवर में 60/1

09:02:19 PM

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 165 रनों का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 165 रनों का लक्ष्य दिया है. नेट साइवर-ब्रंट की शानदार 80 रनों की पारी से साथ मुंबई ये लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रही. 

08:58:04 PM

मुंबई इंडियंस का नौवां विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस का आठवां विकेट गिरा. मुंबई इंडियंस का स्कोर 164/9

08:53:49 PM

मुंबई इंडियंस का सातवां विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस का सातवां विकेट गिरा, संस्कृति गुप्ता को मिन्नू मणि ने किया आउट. मुंबई इंडियंस का स्कोर 158/7.

08:44:31 PM

मुंबई इंडियंस का पांचवां विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस का  छठा विकेट गिरा, अमनजोत कौर 7 रन बनाकर आउट. मुंबई इंडियंस का स्कोर 146/6  

08:41:05 PM

मुंबई इंडियंस का पांचवां विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस का पांचवां विकेट गिरा, सजीवन सजना 1 रन बनाकर आउट.  मुंबई इंडियंस का स्कोर 142/5.

08:33:48 PM

मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा, अमेलिया 9 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. मुंबई इंडियंस का स्कोर 131/4.

08:36:05 PM

साइवर-ब्रंट ने जड़ा शानदार अर्धशतक

साइवर-ब्रंट ने 36 गेंदों पर शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. उनके साथ मैदान पर अमेलिया केर हैं. 

08:20:46 PM

मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा, हरमनप्रीत कौर 42 रन बनाकर आउट. अभी क्रीज पर सिवर-ब्रंट के साथ अमेलिया केर मौजूद हैं. 

08:04:09 PM

मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा, हेले मैथ्यूज़ नहीं खोल पाई खाता. मुंबई का स्कोर 52/2.

07:47:10 PM

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, सायका इशाक

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

 शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद, सारा ब्राइस, शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, राधा यादव