menu-icon
India Daily

LIVE England vs India Live: डरहम टी20 में बारिश ने डाला खलल, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दिया था 190 रनों का लक्ष्य

भारत और इंग्लैंड के बीच आज 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. यह मुकाबला इंग्लैंड के चेस्टर-ले-स्ट्रीट में रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जा रहा है.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
England vs India Live: डरहम टी20 में बारिश ने डाला खलल, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दिया था 190 रनों का लक्ष्य
Courtesy: x

England vs India Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच आज 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. यह मुकाबला इंग्लैंड के चेस्टर-ले-स्ट्रीट में रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जा रहा है. भारत की ओर से श्रेयर अय्यर और मेजबान टीम की ओर से हैरी ब्रूक टीम की कमान संभाल रहे हैं. हाल ही में हुई दो मैचों की टी20 सीरीज में आयरलैंड के हाथों मिली करारी हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर के ऊपर काफी दबाव है. सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 कप्तान बनाए गए श्रेयस अय्यर को कप्तान बने रहने के लिए अपने आपको साबित करना होगा. वहीं, आयरलैंड जैसी टीम से मिली हार के बाद भारतीय टीम का मनोबल काफी टूटा हुआ है और इंग्लैंड इसका पूरा फायदा उठाना चाहेगी.

02:21:07 AM

मैच रद्द

बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया है.

11:47:38 PM

कप्तान श्रेयस और अभिषेक का जलवा, भारत ने इंग्लैंड को दिया 190 रन का लक्ष्य

भारत ने बनाए 189 रन. सैमसन और किशन के जल्दी आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी संभाली. अभिषेक ने अर्धशतक जड़ा, जबकि श्रेयस ने कप्तानी पारी खेली. अंत में शिवम दुबे की तेज बल्लेबाजी से भारत 189 रन तक पहुंच गया.

11:45:12 PM

भारत को 7वां झटका, मात्र 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे अक्षर पटेल

अक्षर पटेल के रूप में भारत को 7वां झटका, मात्र 3 रन बनाकर लौटे पवेलियन

11:36:40 PM

भारत को एक और झटका, हर्षित राणा का विकेट गिरा

हर्षित राणा स्टंप आउट. स्लॉग स्वीप की कोशिश में चूके, गेंद सीधे विकेटकीपर के पास गई. बटलर ने फुर्ती दिखाते हुए गिल्लियां बिखेरीं और रशीद के खाते में एक और विकेट गया.

11:32:21 PM

कप्तान श्रेयस की शानदार पारी का अंत, एलबीडब्ल्यू होकर लौटे

श्रेयस अय्यर आउट. एलबीडब्ल्यू फैसले के खिलाफ लिया गया रिव्यू भी उन्हें नहीं बचा सका. कप्तान ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन अब भारत की नजरें बड़े स्कोर पर हैं.

11:15:03 PM

कप्तान ने दिखाई क्लास, श्रेयस अय्यर की शानदार फिफ्टी

कप्तान श्रेयस का दमदार अर्धशतक. इंग्लैंड के खिलाफ जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए श्रेयस अय्यर ने शानदार फिफ्टी पूरी की

11:10:55 PM

बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में तिलक आउट

तिलक वर्मा आउट. स्कूप शॉट खेलने की कोशिश में तिलक शॉर्ट फाइन लेग पर कैच थमा बैठे. धीमी गति की फुलर गेंद पर बड़ा शॉट नहीं लगा सके और पवेलियन लौटे.

10:58:02 PM

भारत ने 100 रन का आंकड़ा छुआ, श्रेयस-तिलक ने संभाली कमान

भारत के 100 रन पूरे. कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर टिके हुए हैं, जबकि तिलक वर्मा उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं.

10:44:39 PM

अभिषेक की तूफानी पारी का हुआ अंत, सैम करण को मिली सफलता

करण को मिली पहली सफलता. एलबीडब्ल्यू की अपील पर अंपायर ने नॉट आउट दिया, लेकिन रिव्यू में फैसला पलटा. गेंद लेग स्टंप पर लगती दिखी और करण ने अहम विकेट झटक लिया अभिषेक का.

10:36:04 PM

अभिषेक शर्मा का जलवा, सिर्फ 20 गेंदों में ठोका अर्धशतक

अभिषेक शर्मा का अर्धशतक पूरा. लॉन्ग ऑन की ओर सिंगल लेकर अभिषेक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 11वां अर्धशतक जड़ा.

10:29:56 PM

अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी, भारत के 50 रन पुरे

अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी, भारत के 50 रन पुरे; 5 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 55 रन 2 विकेट के नुकसान पर
 

10:27:09 PM

भारतीय पारी में चौक्कों-छक्कों की बरसात, करीब 300 की स्ट्राइक से खेल रहे हैं अभिषेक शर्मा

चौकों-छक्कों की बारिश के बीच अभिषेक शर्मा करीब 300 की स्ट्राइक रेट से तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं.

10:24:32 PM

लय में नजर आ रहे हैं अभिषेक शर्मा, 2 लगातार गेंदों पर जड़ दिए 2 छक्के

लय में दिख रहे अभिषेक ने साक़िब की लगातार 2 गेंदों पर 2 शानदार छक्के जड़ दिए 

10:18:10 PM

भारत को दूसरा झटका, रनआउट हुए ईशान किशन

ईशान किशन रनआउट, रन लेने में गलतफहमी पड़ी भारी, अभिषेक ने मना किया, किशन ने लौटकर डाइव लगाई, लेकिन तब तक विकेटकीपर ने गिल्लियां बिखेर दीं. करीबी फैसले में किशन क्रीज से बाहर पाए गए.

10:14:08 PM

एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए संजू सैमसन, इंग्लैंड को मिली पहली सफलता

सैमसन आउट! ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश, बैकवर्ड प्वाइंट पर शानदार डाइविंग कैच. बैकफुट ट्रिगर मूवमेंट के कारण गेंद से थोड़ा दूर रह गए सैमसन.

10:10:30 PM

अभिषेक ने चौका लगाकर खोला खाता

इंग्लैंड के खिलाफ दिखा अभिषेक का 'सिग्नेचर स्टाइल', चौके से खोला खाता

10:07:11 PM

सैमसन और अभिषेक की सलामी जोड़ी मैदान में

भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे हैं संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा

09:43:39 PM

भारत की प्लेइंग-11 में 3 स्पिनर्स

भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, हर्षित राणा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड: फ़िल सॉल्ट, जॉस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जेकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन,  आदिल रशीद, ल्यूक वुड, साकिब महमूद

09:38:18 PM

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भी वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं हुआ

वैभव को डेब्यू के लिए अभी और करना होगा इंतजार, प्लेइंग 11 में आज भी नहीं मिली जगह

09:36:21 PM

भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी करने का लिया निर्णय

कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है.