menu-icon
India Daily

LIVE US-Israel-Iran Live Updates: अबू धाबी के पेट्रोकेमिकल संयंत्र में आग, सऊदी अरब ने क्रूज मिसाइल को रोका

डोनाल्ड ट्रंप के ईरान को 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की चेतावनी देने और आदेश का पालन न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने के बाद शनिवार को मध्य पूर्व में तनाव तेजी से बढ़ गया.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
US-Israel-Iran Live Updates: अबू धाबी के पेट्रोकेमिकल संयंत्र में आग, सऊदी अरब ने क्रूज मिसाइल को रोका
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि 48 घंटे के अंदर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल दो. अगर ऐसा नहीं किया तो बहुत भारी परिणाम भुगतने पड़ेंगे. इस चेतावनी के बाद शनिवार को पूरे मध्य पूर्व में तनाव बहुत बढ़ गया. इसी बीच, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने बताया कि ईरान के बुशहर परमाणु संयंत्र के पास अमेरिका और इजराइल के हमले में मलबे में एक व्यक्ति की मौत हो गई.उसी समय, इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के कई कस्बों पर नए हवाई हमले किए, जिससे सीमा पर लड़ाई और बढ़ गई. 

खाड़ी इलाके में, संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने ईरान से आने वाली 23 बैलिस्टिक मिसाइलें और 56 ड्रोनों को अपनी वायु रक्षा प्रणाली से रोक लिया. इस सबका असर ऊर्जा पर भी पड़ा है. इराक ने बताया कि उसके दक्षिणी इलाकों में ईरान से गैस की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है. ताजा अपडेट के लिए India Daily को फॉलो करें.

02:41:42 PM

Iran War: कुवैत एयरवेज भारत के लिए उड़ानें फिर से शुरू करेगी

कुवैत एयरवेज 5 अप्रैल से भारत से आने-जाने वाली अपनी निर्धारित उड़ानें फिर से शुरू करेगी. ये उड़ानें दक्षिण अरब के दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से होकर गुजरेंगी.
 

02:03:22 PM

Middle East Crisis: संसद अध्यक्ष ने अमेरिकी बचाव अभियान का उड़ाया मजाक

ईरान के संसद अध्यक्ष एमबी गालिबफ ने 'X' नामक ब्लॉग पर एक तस्वीर साझा करते हुए अमेरिकी बचाव अभियान का मजाक उड़ाया. इस तस्वीर में ईरान का दावा है कि एक अमेरिकी विमान को गिरा दिया गया है. गालिबफ ने लिखा, 'अगर अमेरिका को इस तरह की तीन और जीत मिल गईं, तो वह पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा.'

02:03:42 PM

Middle East Crisis: बहरीन की फैक्ट्री में लगी आग

बहरीन के सरकारी मीडिया ने बताया है कि पेट्रोकेमिकल कारखाने में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. साथ ही, टीमें घटना से हुए नुकसान का आकलन कर रही हैं.

01:14:37 PM

Iran War: ईरान ने जारी किया नष्ट हुए सी-130 और ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टरों का वीडियो

ईरान के सरकारी मीडिया ने इस्फहान में दो अमेरिकी ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टरों और एक सी130 सैन्य परिवहन विमान के अवशेषों का पहला फुटेज जारी किया है, जिसके बारे में उसका दावा है कि यह उन्हीं का अवशेष है.
 

01:00:29 PM

Middle East Crisis: मिस्र ने अमेरिकी विशेष दूत के साथ वार्ता की

मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलट्टी ने अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और अपने ईरानी समकक्ष सैयद अब्बास अराकची से क्षेत्रीय तनाव कम करने के प्रस्तावों पर चर्चा करने के लिए बात की.

12:47:57 PM

Iran War: अबू धाबी के पेट्रोकेमिकल संयंत्र में लगी आग

अबू धाबी में एक पेट्रोकेमिकल संयंत्र में आग लग गई है. अल जजीरा के अनुसार,  यह आग ईरानी मिसाइल को रोकने के बाद गिरे मलबे के कारण लगी है. अबू धाबी मीडिया कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, 'क्षति का आकलन होने तक संयंत्र में परिचालन तत्काल रोक दिया गया है.' दोहा स्थित समाचार संगठन के अनुसार, अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.
 

12:46:38 PM

Iran War: ईरान के विदेश मंत्री ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से की बात

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष इशाक डार से बात की. अराघची ने कहा, 'तेहरान पाकिस्तान की मदद की सराहना करता है. ईरान अपनी सभी क्षमताओं का उपयोग करके अपनी रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है.'

12:45:36 PM

Iran War: ईरान से लड़ाई जारी रखने का लिया संकल्प

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 'X' पर पोस्ट किया कि 'हमारी राजधानी, पवित्र शहर यरुशलम पर मिसाइलें दागी जा रही हैं, ऐसे में अमेरिका और इज़राइल ईरानी शासन और उसके आतंकी सहयोगियों के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं.' 

12:39:19 PM

Iran War: अबू धाबी के बोरौज पेट्रोकेमिकल्स कारखाने में आग लग गई

अबू धाबी के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि पेट्रोकेमिकल कंपनी बोरौज के कारखाने में मलबा गिरने के बाद आग लगने के कारण वहां परिचालन निलंबित कर दिया गया है. अमीरात के मीडिया कार्यालय ने बताया कि किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.

11:27:26 AM

Iran War: तेहरान में सैन्य स्थल पर हमला करने के आरोप में दो लोगों को फांसी

रॉयटर्स ने ईरानी मीडिया के हवाले से बताया है कि ईरान ने जनवरी में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान एक सैन्य स्थल पर हमला करने के आरोपी दो लोगों को फांसी दे दी है.
 

11:25:53 AM

Iran War: क्या ईरान ने सी-130 विमान को गिराया?

ईरानी सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के आईआरजीसी द्वारा गिराया गया विमान अमेरिकी वायु सेना का सी-130 विमान है.
 

11:27:42 AM

Iran War: लापता पायलट की तलाश कर रहे अमेरिकी विमान ढेर-ईरान

ईरानी मीडिया ने रविवार को बताया कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा है कि लापता अमेरिकी लड़ाकू विमान के चालक दल के सदस्य की तलाश कर रहे एक अमेरिकी विमान को नष्ट कर दिया गया है. तसनीम समाचार एजेंसी ने गार्ड्स के हवाले से बताया, 'एक अमेरिकी दुश्मन विमान, जो एक दुर्घटनाग्रस्त लड़ाकू विमान के पायलट की तलाश कर रहा था, को दक्षिणी इस्फ़हान क्षेत्र में इस्लाम के लड़ाकों ने नष्ट कर दिया.' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार सुबह कहा कि 'ईरान के अंदर दुर्घटनाग्रस्त हुए अमेरिकी लड़ाकू विमान के दूसरे चालक दल के सदस्य खोज और बचाव अभियान के बाद सुरक्षित और स्वस्थ हैं'.

11:27:59 AM

Iran War: एफ-15ई जेट से दूसरे चालक दल के सदस्य का रेस्क्यू

अमेरिका ने ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुए एफ-15ई विमान से दूसरे चालक दल के सदस्य को 'बचा लिया'. अमेरिकी सरकार के एक अधिकारी ने अल जजीरा को बताया कि भीषण गोलीबारी के बाद पायलट को बचा लिया गया.

11:27:50 AM

Iran War: खाड़ी देशों और UN से कार्रवाई का आग्रह

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ( IAEA) के पूर्व महानिदेशक मोहम्मद अलबरादेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के खिलाफ जारी किए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद खाड़ी देशों से हस्तक्षेप करने की तत्काल अपील की है.