menu-icon
India Daily

LIVE Iran-Israel-US war LIVE Updates: सेंट्रल इजरायल में हिज्बुल्लाह के मिसाइल हमले में दो लोग घायल

Iran-Israel-US war LIVE Updates: अमेरिका और इजराइल ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले जारी रखे हुए हैं. ईरान के साथ अमेरिका-इजराइल का झगड़ा खाड़ी क्षेत्र के साथ-साथ लेबनान और इराक तक फैल गया है. 

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
Iran-Israel-US war LIVE Updates: सेंट्रल इजरायल में हिज्बुल्लाह के मिसाइल हमले में दो लोग घायल
Courtesy: Grok AI

Iran-Israel-US war LIVE Updates: अमेरिका और इजराइल ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले जारी रखे हुए हैं. ईरान के साथ अमेरिका-इजराइल का झगड़ा खाड़ी क्षेत्र के साथ-साथ लेबनान और इराक तक फैल गया है. ईरान ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ती दुश्मनी के बीच देश का नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया है. US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने पहले मोजतबा के लीडरशिप संभालने की संभावना की आलोचना की थी. आज ईरान-इजरायल-यूएस के बीच चल रहे युद्ध का 9वां दिन है. यहां जानें सभी लेटेस्ट अपडेट...

09:48:12 PM

हिज्बुल्लाह का सेंट्रल इजरायल में हमला

सेंट्रल इजरायल में हिज्बुल्लाह के मिसाइल हमले में दो लोग घायल मामूली रूप से घायल हुए हैं

06:22:19 PM

 IDF ने ईरान पर किए व्यापक हमले

 IDF ने ईरान के तीन अलग-अलग इलाकों में व्यापक हवाई हमले किए हैं. सेना ने खुद यह जानकारी दी है.

04:17:40 PM

इजरायल ने लेबनान के घरों पर दागे सफेद फास्फोरस के गोले

ह्यूमन राइट्स वॉच ने दक्षिणी लेबनान के आवासीय क्षेत्रों में ज्वलनशील हथियारों के इस्तेमाल की पुष्टि करने का दावा किया है.

02:25:04 PM

फ्लाईदुबई की दो फ्लाइट्स से 600 इजरायली तेल अवीव पहुंचे

इजरायल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि दुबई की कंपनी फ्लाईईदुबई की दो फ्लाइट्स से कुल 603 पैसेंजर घर लौटे.

01:53:15 PM

उत्तरी और दक्षिणी इजरायल पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल से हमला

DF का कहना है कि उसने उत्तरी और दक्षिणी इजरायल पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले का पता लगाया है.

12:23:32 PM

तुर्की उत्तरी साइप्रस में छह F-16 फाइटर जेट तैनात करेगा

तुर्की आज उत्तरी साइप्रस में छह F-16 फाइटर जेट तैनात करने की योजना बना रहा है ताकि वहां के टर्किश समुदाय की सुरक्षा को मजबूत किया जा सके.

11:44:57 AM

ईरानी मिसाइल और ड्रोन के खतरों का जवाब दे रहा UAE 

UAE के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश के एयर डिफेंस अभी ईरान से आने वाले मिसाइल और ड्रोन के खतरों का जवाब दे रहे हैं.

10:50:36 AM

युद्ध खत्म करने का फैसला नेतन्याहू के साथ आपसी होगा- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान में युद्ध खत्म करना उनके और इजराइली राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू के बीच एक आपसी फैसला होगा. साथ ही कहा कि वो इसका फैसला सही समय पर लेगें.

10:49:06 AM

इजराइल ने लेबनान के बेरूत पर किए हमले

एक रिपोर्ट के अनुसार, इजराइली सेना ने लेबनान के बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हमले किए हैं.

09:58:57 AM

वीडियो में देखें लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली हमले

09:57:56 AM

लेबनान में इजराइली हमले में तीन की मौत, 15 घायल

रिपोर्ट्स के अनुसार, लेबनान के दक्षिणी टायर देब्बा पर इजराइली हमले में कम से कम तीन लोग मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए.

09:57:07 AM

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने नए नियुक्त सुप्रीम लीडर को दी बधाई 

इस्लामी क्रांति के तीसरे सुप्रीम लीडर के तौर पर हिज एमिनेंस अयातुल्ला सैय्यद मोजतबा होसैनी खामेनेई के सही चुनाव पर बधाई, जो कद्र की पहली मुबारक रात के साथ हो रहा है...

X Post
X Post X @araghchi

09:16:23 AM

UAE एयर डिफेंस सिस्टम दे रहे हमले का जवाब

रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया है कि UAE एयर डिफेंस सिस्टम अभी मिसाइल के खतरे का जवाब दे रहे हैं.

08:39:09 AM

इराकी कुर्दिस्तान में एरबिल एयरपोर्ट के पास US मिलिट्री बेस पर ड्रोन हमला

इराक के कुर्दिस्तान इलाके में एरबिल एयरपोर्ट के पास US मिलिट्री बेस को ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया है.

08:38:39 AM

दोहा में सुने गए धमाके

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार को दोहा में कई धमाके सुने गए. इसके अलावा, कतर, सऊदी अरब और कुवैत सभी ने नए हमलों की रिपोर्ट दी.

08:38:30 AM

बहरीन में हुए हमलों में 32 लोग घायल

बहरीन ने सोमवार को बताया कि सित्रा द्वीप पर ईरानी ड्रोन हमले में कम से कम 32 लोग घायल हुए हैं. सभी घायल बहरीन के नागरिक थे, जिनमें से चार की हालत गंभीर है.

08:17:31 AM

युद्ध में घायल हुए मोजतबा

ईरान के सरकारी टीवी के अनुसार, मोजतबा खामेनेई चल रहे युद्ध में घायल हुए हैं.

07:59:36 AM

इराक के बगदाद में ड्रोन हमले में महिला घायल

रिपोर्ट के मुताबिक, बगदाद के दक्षिणी अल इआलम इलाके में एक ड्रोन हमले के बाद एक घर में आग लग गई.

07:55:18 AM

कतर ने नाकाम किया मिसाइल हमला

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश की सेना ने खाड़ी देश को निशाना बनाकर किए गए मिसाइल हमले को रोक दिया.

07:50:57 AM

तेल अवीव, हाइफा समेत पूरे नॉर्थ और सेंट्रल इजराइल में सायरन बजे

देश के होम फ्रंट कमांड ने कहा कि सोमवार सुबह तेल अवीव और हाइफा समेत नॉर्थ और सेंट्रल इजराइल के ज्यादातर हिस्सों में एयर रेड सायरन बजने लगे. पुलिस के मुताबिक, सेंट्रल इजराइल में कम से कम दो जगहों पर अधिकारियों को बुलाया गया, जहां लोकल मीडिया के मुताबिक इंटरसेप्टर का मलबा गिरा था.

07:49:29 AM

ईरान की राजधानी तेहरान में नए धमाके

ईरान की राजधानी तेहरान में नए धमाके सुने गए.

07:29:58 AM

गैर-जरूरी डिप्लोमैट्स और परिवारों को सऊदी अरब छोड़न के लिए कहेगा US

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के जवाबी हमले को देखते हुए US गैर-जरूरी डिप्लोमैट्स और परिवारों को सऊदी अरब छोड़ने का आदेश देगा.

07:29:36 AM

मोजतबा खामेनेई ईरान के नए सुप्रीम लीडर

सरकारी मीडिया ने बताया कि अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है.