Parliament Monsoon Session Live Updates: आज संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन है, लेकिन छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है. गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुद्दे पर लंबी चर्चा का प्रस्ताव दिया था, लेकिन विपक्ष ने इसे स्वीकार नहीं किया. ऐसे में लोकसभा और राज्यसभा में आज भी हंगामा और नारेबाजी हो सकती है. हालांकि, दोनों पक्षों के बीच आखिरी समय में सहमति बनती है तो चर्चा हो सकती है. सरकार ने संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर संसद का सत्र आगे बढ़ाया जा सकता है या विशेष बैठक बुलाई जा सकती है. लेकिन यह पूरी तरह विपक्ष के सहयोग पर निर्भर करेगा. अगर सहमति नहीं बनी तो गतिरोध जारी रह सकता है.
12:17:25 PM
#MonsoonSession2026 #RajyaSabha adjourned sine die. @VPIndia pic.twitter.com/Ks9pUaNz1k
— SansadTV (@sansad_tv) August 13, 2026
11:32:36 AM
बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित तौर पर किसी स्थल के शुद्धिकरण जैसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती है. उनकी यह टिप्पणी खड़गे के कार्यक्रम के बाद स्थल को शुद्ध किए जाने की खबरों पर उठे विवाद के बीच आई है.
11:15:35 AM
#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) August 13, 2026
भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।#LokSabha #ParliamentSession2026 @LokSabhaSectt @ombirlakota @loksabhaspeaker pic.twitter.com/7O0V71pyOf
11:02:09 AM
11:05:08 AM
#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) August 13, 2026
Proceedings begin in #LokSabha@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker
Watch Live: https://t.co/uuxSYBgUWU pic.twitter.com/6xQuGR7Gjx
10:55:00 AM
#WATCH दिल्ली: संसद परिसर में, कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने एक खिलौना बंदर के साथ विरोध प्रदर्शन किया और नारा लगाया, "56 इंच का छोटा बंदर, जल्दी आओ सदन के अंदर।" pic.twitter.com/2OJfitCY3K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2026
10:53:56 AM
#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) August 13, 2026
Today in #LokSabha and #RajyaSabha@LokSabhaSectt @loksabhaspeaker @VPIndia pic.twitter.com/3BdwCHpvG3
10:33:41 AM
गृह मंत्री अमित शाह के जवाब पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा,"उन्होंने ये भी कहा कि वो रोज आते हैं और अपने चैंबर पर बैठता हूं. आज 19वां दिन सत्र का है और उनके कमरे से दोनों सदन की दूरी कम है. तो सदन में आए क्यों नहीं?"
#WATCH दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा,"उन्होंने ये भी कहा कि वो रोज आते हैं और अपने चैंबर पर बैठता हूं। आज 19वां दिन सत्र का है और उनके कमरे से दोनों सदन की दूरी कम है। तो सदन में आए क्यों नहीं? आज उनको मालूम है सदन उठ जाएगा तो इस तरह… pic.twitter.com/V2Iu1hG1rP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2026
10:32:21 AM
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "हमारे एक सांसद ने ठीक कहा कि वे एक उद्दंड लड़के की तरह काम करते हैं. वे विपक्ष के नेता हैं, चुनौती देते हैं संसदीय व्यवस्था में कोई चुनौती देता है?"
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "हमारे एक सांसद ने ठीक कहा कि वे एक उद्दंड लड़के की तरह काम करते हैं। वे विपक्ष के नेता हैं, चुनौती देते हैं संसदीय व्यवस्था में कोई चुनौती देता है? संसदीय व्यवस्था में एक गरीमा होती है एक लोकतांत्रिक मर्यादा होती है। आप अमित… pic.twitter.com/mJ7bVOMGPz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2026
09:58:44 AM
समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा,"लगातार मांग चल रही है कि सदन में अमित शाह जी आए लेकिन पता नहीं क्या समस्या है जो कि वो अभी तक आए नहीं."
#WATCH दिल्ली: समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा,"लगातार मांग चल रही है कि सदन में अमित शाह जी आए लेकिन पता नहीं क्या समस्या है जो कि वो अभी तक आए नहीं। अब तो आखिरी दिन है और बार-बार सदन स्थगित हो रहा है। सरकार सदन चला नहीं रही है उनको आने… pic.twitter.com/RsKtAzz4wN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2026
09:57:21 AM
सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा,"गृह मंत्री बयान देने के लिए तैयार हैं, लेकिन यह रुख अपनाया गया कि सवाल पहले स्पीकर को लिखित रूप में सौंपे जाएं, ताकि उनका जवाब दिया जा सके. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है."
#WATCH दिल्ली: सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा,"...गृह मंत्री बयान देने के लिए तैयार हैं, लेकिन यह रुख अपनाया गया कि सवाल पहले स्पीकर को लिखित रूप में सौंपे जाएं, ताकि उनका जवाब दिया जा सके... ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। ऐसी कोई परंपरा नहीं है। स्थापित परंपरा हमेशा यही रही है कि… pic.twitter.com/jDrZpjYDFO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2026
09:54:57 AM
लोकसभा स्थगित होने के बाद किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, फिर भी विपक्ष इससे बच रहा है. उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि जिस चर्चा की मांग विपक्ष कर रहा था, उसी के लिए सरकार तैयार होने के बाद विपक्ष सदन में चर्चा नहीं करना चाहता.
09:54:49 AM
राहुल गांधी ने सरकार के चर्चा प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया. उन्होंने कहा कि देश के युवा जानना चाहते हैं कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया. राहुल ने कहा कि अगर अमित शाह ने आदेश दिया था तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए और अगर नहीं दिया तो वे जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे.
09:54:41 AM
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार विपक्ष की ओर से उठाए गए हर मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करने को तैयार है. इसमें छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और कथित पेपर लीक का मामला भी शामिल है. उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर चर्चा के लिए समय देने की मांग की.
09:54:32 AM
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अगर विपक्ष गुरुवार सुबह 11 बजे चर्चा के लिए तैयार हो जाता है, तो मानसून सत्र का समय बढ़ाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सत्र बढ़ाना बड़ी बात नहीं है. सरकार छात्रों के प्रदर्शन समेत सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है.
09:52:52 AM
आज संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन है. आज भी सरकार और विपक्ष के बीच तकरार होने की संभावना है.