नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट पेश किया था, जिसके ठीक एक दिन बाद आज बजट सत्र फिर से शुरू हो गया है. राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बोल रहे हैं. उनकी स्पीच के दौरान हंगामा शुरू हो गया है. इस वजह से लोकसभा की कार्यवाही लगातार बाधित हो रही है. उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे के नाम लेते हुए यह दावा किया कि डोकलाम में चीनी सेना के टैंक भारतीय सीमा के पास हैं. इस चर्चा के लिए 18 घंटे का समय दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 4 फरवरी को बहस का जवाब देने की उम्मीद है.
03:12:56 PM
लोकसभा की कार्यवाही 4 बजे तक स्थगित हो गई है. राहुल गांंधी के भाषण के दौरान लगातार हंगामा हो रहा है. वो चीन के घुसपैठ पर लगातार बोले जा रहे हैं जबकि स्पीकर उनसे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने के लिए कह रहे हैं.
03:02:49 PM
लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है. राहुल गांधी की स्पीच के दौरान फिर हंगामा हो रहा है.
02:11:06 PM
लोकसभा में राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख के संस्मरण पर हंगामे के बाद स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा तीन बजे तक स्थगित कर दी है.
02:10:04 PM
केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "हमें इस बात पर भी चर्चा करनी चाहिए कि लोकसभा में स्पीकर के फैसले को न मानने वाले सदस्य के साथ क्या किया जाना चाहिए," लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी चीन का बिना लिस्ट वाला मुद्दा उठाते रहे और सदन के नियमों के खिलाफ जाकर एक मैगज़ीन आर्टिकल से कोट करने की कोशिश करते रहे."
02:08:00 PM
लोकसभा में राहुल गांधी पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "जिस मुद्दे को वह उठा रहे हैं, उस पर पहले ही चर्चा हो चुकी है. लेकिन वह एक ऐसे मुद्दे को दोहरा रहे हैं जिस पर पहले ही फैसला दिया जा चुका है. वह गाइडलाइंस और नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं."
02:05:02 PM
लोकसभा में राहुल गांधी पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "जिस मुद्दे को वह उठा रहे हैं, उस पर पहले ही चर्चा हो चुकी है. लेकिन वह एक ऐसे मुद्दे को दोहरा रहे हैं जिस पर पहले ही फैसला दिया जा चुका है. वह गाइडलाइंस और नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं."
02:00:00 PM
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, "कांग्रेस और INDI गठबंधन को राहुल गांधी के नेतृत्व में 95 हार मिली हैं. 5 चुनाव आने वाले हैं. मैं राहुल और INDI गठबंधन को हार का शतक पूरा करने पर पहले से ही बधाई देता हूं. आप हर जगह हारेंगे."
01:56:46 PM
पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा में पहुंच गए हैं. यहां राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है. राहुल गांधी के चीनी घुसपैठ पर बयान को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में हंगामा चल रहा है.
01:48:21 PM
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुस गांधी के समर्थन में बोलते हुए, समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "चीन से जुड़ा मामला बहुत संवेदनशील है. लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने की इजाज़त दी जानी चाहिए."
01:39:34 PM
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान परआपत्ति जताई, क्योंकि उन्होंने सदन में एक पब्लिश्ड मैगज़ीन की कहानी के कोट्स का हवाला दिया, जो सदन के नियमों के खिलाफ है. राहुल गांधी का कहना है कि उनका सोर्स भरोसेमंद है और इसमें एक पूर्व आर्मी जनरल के अप्रकाशित संस्मरणों के कोट्स शामिल हैं.
01:38:51 PM
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में बोलना शुरू कर दिया है. उन्होंने चीनी घुसपैठ का सवाल उठाया. इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राहुल गांधी के बीच बहस देखने को मिली.
01:23:36 PM
संसद बजट सत्र: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद पहुंच गए हैं.
01:08:08 PM
राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है.
#BudgetSession2026#RajyaSabha adjourned to meet again at 02:00 PM@VPIndia @CPR_VP pic.twitter.com/ndClvwcDF8
— SansadTV (@sansad_tv) February 2, 2026
12:02:05 PM
बिहार विधानसभा बजट सत्र पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "आज बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल संबोधन देंगे. विपक्ष को विधानसभा के सत्र से, बिहार से कोई मतलब नहीं है.
#WATCH पटना(बिहार): बिहार विधानसभा बजट सत्र पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "आज बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल संबोधन देंगे। विपक्ष को विधानसभा के सत्र से, बिहार से कोई मतलब नहीं है। मुझे लगता है आज भी नेता प्रतिपक्ष नहीं आएंगे। बिहार के लिए, बिहार की समस्याओं के लिए न… pic.twitter.com/sABMl7AaHZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
11:38:45 AM
समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा, "बजट 4-5% लोगों के लिए बनाया जाता है. किसी को कुछ नहीं मिला.
#WATCH दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा, "बजट 4-5% लोगों के लिए बनाया जाता है। किसी को कुछ नहीं मिला। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जो लड़ रही हैं उसमें उत्तर प्रदेश के लोग पिस रहे हैं।" pic.twitter.com/jM6ynG07XC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
11:36:34 AM
RJD सांसद मीसा भारती ने कहा, "बिहार के जनता की कई मांगे हैं जो पूरी नहीं हुई है. अभी बजट सत्र चल रहा है तो हमने बिहार के ज्वलंत मुद्दों को उठाया है.
#WATCH दिल्ली: RJD सांसद मीसा भारती ने कहा, "बिहार के जनता की कई मांगे हैं जो पूरी नहीं हुई है। अभी बजट सत्र चल रहा है तो हमने बिहार के ज्वलंत मुद्दों को उठाया है। हमने विशेष राज्य की मांग का मुद्दा उठाया। बिहार के लिए बजट में कुछ नहीं था। नीट छात्रा के मामले में सही तरीके से… https://t.co/pqruweRCH7 pic.twitter.com/2pYVs38iKb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
11:33:49 AM
#WATCH दिल्ली: RJD नेताओं ने संसद परिसर में बिहार से जुड़ी विभिन्न मांगों और मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/nUQMYLOqpj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
11:31:37 AM
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा ESIS के तहत डिस्पेंसरी शुरू करने में देरी के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दिया.
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) February 2, 2026
Union Minister @mansukhmandviya replies to the questions asked by members during #QuestionHour in #LokSabha regarding Delay in Operationalization of Dispensaries under ESIS.@MORTHIndia @LokSabhaSectt @ombirlakota @LabourMinistry pic.twitter.com/CLVeRsu7Uc
11:10:00 AM
केंद्रीय बजट पर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, "प्रगतिशील बजट है. विपक्ष ने आज तक कुछ किया है?
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय बजट पर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, "प्रगतिशील बजट है। विपक्ष ने आज तक कुछ किया है? अगर हर जिले में लड़कियों के लिए छात्रावास खुलने की बात है तो बजट फेल हो गया? अगर विश्वविद्यालय खोलने की बात है, हाई स्पीड कॉरिडोर बनाने की… pic.twitter.com/e60rPCPGke
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
11:05:22 AM
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) February 2, 2026
Proceedings begin in #RajyaSabha #Budget2026 @VPIndia
Watch Live: https://t.co/tP8L5pl9sK pic.twitter.com/C0hiixMLFQ
11:04:17 AM
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) February 2, 2026
Proceedings begin in #LokSabha#Budget2026 @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker
Watch Live: https://t.co/OCjS8GkRda pic.twitter.com/FiiYfeJx8M
10:57:52 AM
केरल के विपक्षी सांसदों ने संसद में केंद्रीय बजट 2026 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और इसे 'केरल विरोधी बजट' बताया.
#WATCH दिल्ली: केरल के विपक्षी सांसदों ने संसद में केंद्रीय बजट 2026 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और इसे 'केरल विरोधी बजट' बताया। pic.twitter.com/5fWzEN6wDY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
10:52:45 AM
सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बजट पर कहा, "बड़े रिफॉर्म की उम्मीद की जा रही थी... इतिहास में याद किया जाएगा कि जब पूरा विश्व हमारी तरफ देख रहा था तब हमने अवसर खो दिया.
#WATCH दिल्ली: शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बजट पर कहा, "बड़े रिफॉर्म की उम्मीद की जा रही थी... इतिहास में याद किया जाएगा कि जब पूरा विश्व हमारी तरफ देख रहा था तब हमने अवसर खो दिया। यह वित्त मंत्री की ओर से एक दुर्भाग्यपूर्ण चूक है।" pic.twitter.com/5SSMpLDKHn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
10:22:56 AM
समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "ये बजट आम आदमी के लिए नहीं है, कुछ खास लोगों के लिए है।"
#WATCH दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "ये बजट आम आदमी के लिए नहीं है, कुछ खास लोगों के लिए है।" pic.twitter.com/mL3BwsR3lQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
10:19:55 AM
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "जिस प्रकार कांग्रेस के लोग केवल एक वोट बैंक को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं संविधान को नहीं...
#WATCH दिल्ली: भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "जिस प्रकार कांग्रेस के लोग केवल एक वोट बैंक को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं संविधान को नहीं... कर्नाटक में रमज़ान के समय स्कूल की स्पेशल टाइमिंग होगी। हमें इससे कोई समस्या नहीं है लेकिन हिन्दुओं ने नवरात्रि में क्या पाप किया है।… pic.twitter.com/hoDJwm8Df3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
10:18:24 AM
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं।
#WATCH दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने इस बजट में हरियाणा को इतना कुछ दिया है जो कांग्रेस कभी नहीं दे पाई। कांग्रेस लोगों को ऐसे गुमराह न करे। कांग्रेस के नेता पहले इस बजट को समझें, उसके बाद प्रतिक्रिया दें।" pic.twitter.com/9GDjLsFhso
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
10:17:37 AM
बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने केंद्रीय बजट 2026 पर कहा, "यह बजट विपक्ष के समझ से बाहर है.
#WATCH पटना: बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने केंद्रीय बजट 2026 पर कहा, "यह बजट विपक्ष के समझ से बाहर है। विपक्ष बजट की गंभीरता को नहीं देख पाई। ये बजट स्वावलंबी भारत को वोकल फॉर लोकल यानी घर-घर रोजगार की नई लकीर खींचने वाला है। IIT, IIM में सीटें बढ़ाई जा रही हैं। नई… pic.twitter.com/tgrddr3a7F
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
09:41:52 AM
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करती हूं.
#WATCH जयपुर: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करती हूं। विकसित भारत बनाने की ओर बढ़ने के लिए जो आधारशिला रखनी है और जो गति देनी है उसपर आधारित बजट देश को समर्पित किया है। हमें भरोसा है कि ये बजट बहुत ही महत्वपूर्ण… pic.twitter.com/lYZgme1ltB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
09:38:20 AM
आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी.
आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भाजपा की तरफ से चर्चा शुरू करेंगे।
तेजस्वी सूर्या प्रस्ताव का समर्थन करेंगे।
चर्चा के लिए कुल 18 घंटे का समय दिया गया है।
पीएम नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को जवाब दे सकते… pic.twitter.com/YQq49SlAaG
09:18:48 AM
आज संसद में होने वाली बहस में राहुल गांधी हिस्सा ले सकते हैं.
09:18:39 AM
संसद ने चर्चा के लिए 18 घंटे तय किए हैं, जिसमें सभी पार्टियों के सदस्यों के भाग लेने की उम्मीद है. बहस दोपहर 2 बजे के आसपास शुरू होने वाली है.
09:18:30 AM
लोकसभा सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू करेगी, जिसमें केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल 28 जनवरी को संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे.