menu-icon
India Daily

LIVE Parliament Budget Session Live Updates:'महिला आरक्षण पहले ही पास, सत्र बुलाने की क्या जरूरत', राजद सांसद सुधाकर सिंह का बयान

Parliament Budget Session Live Updates: संसद का बजट सत्र अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. अभी भी कुछ ऐसे बिल बचे हैं जिनका पास होना बाकी है. 

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
Parliament Budget Session Live Updates:'महिला आरक्षण पहले ही पास, सत्र बुलाने की क्या जरूरत', राजद सांसद सुधाकर सिंह का बयान
Courtesy: Pinterest

Parliament Budget Session Live Updates: संसद का बजट सत्र अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. अभी भी कुछ ऐसे बिल बचे हैं जिनका पास होना बाकी है. आज संसद की कार्यवाही फिर से शुरू हो जाएगी. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह FCRA बिल पेश करने वाले हैं. इसके अलावा, सरकार से आज लोकसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल, 2026 भी पेश करने की उम्मीद है. यहां जानें लोकसभा और राज्यसभा के सभी लेटेस्ट अपडेट.
 

12:58:23 PM

'महिला आरक्षण पहले ही पास, सत्र बुलाने की क्या जरूरत', राजद सांसद सुधाकर सिंह का बयान

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण तो पहले ही पास हो चुका है. सरकार सत्र बुलाकर परिसीमन का रास्ता तैयार करना चाहती है, लेकिन जनगणना को जानबूझकर टाल रही है. सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं है.

 

12:37:16 PM

'ये तो होना ही चाहिए', JDU सांसद संजय झा का FCRA संशोधन पर बड़ा बयान

JDU सांसद संजय कुमार झा ने FCRA संशोधन विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि चंदे के स्रोत की जानकारी होना जरूरी है. इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी नजर रखी जा सकेगी. यह सरकार का अच्छा कदम है.

 

12:04:49 PM

लोकसभा में कार्यवाही शुरू

11:33:24 AM

कमर्शियल का अर्थ केवल व्यापार से जुड़ा नहीं है- अरविंद सावंत

शिवसेना(UBT) सांसद अरविंद सावंत ने कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में वृद्धि पर कहा, "...कमर्शियल का अर्थ केवल व्यापार से जुड़ा नहीं है. इस पर कई वर्ग के लोग निर्भर रहते हैं. "

11:31:05 AM

विपक्षी सांसद संसद के मकर द्वार पर कर रहे विरोध प्रदर्शन

विपक्षी सांसद संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और FCRA संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

11:29:55 AM

"देश नक्सलमुक्त हो ये हम सभी चाहते हैं लेकिन..."- भूपेश बघेल

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने नक्सलवाद पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा, "देश नक्सलमुक्त हो ये हम सभी चाहते हैं लेकिन आंध्र प्रदेश,  तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में नक्सली हैं."

11:20:16 AM

FCRA बिल पर भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने क्या कहा?

FCRA बिल पर भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, "विदेशी फंडिंग को लेकर देश में जितने भी NGO काम कर रहे थे उसको लेकर कहीं ना कहीं सबके मन में सवाल था."

11:17:20 AM

विपक्ष ने अल्पसंख्यकों को हाशिए पर खड़ा किया- गुलाम अली खटाना

भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने FCRA संशोधन विधेयक पर कहा, "विपक्ष ने अल्पसंख्यकों को हाशिए पर खड़ा किया है. 70 साल से उन्हें वोट बैंक बनाया..."

11:11:02 AM

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

11:10:54 AM

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

संसद सत्र शुरू हो चुका है और लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही भी शुरू हो गई है. आज कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

10:38:56 AM

ये बढ़ोतरी बहुत ज्यादा है- राजीव शुक्ला

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कमर्शियल LPG की कीमतों में बढ़ोतरी पर कहा, "ये बहुत बड़ी बढ़ोतरी की गई है... इससे सारे छात्रों पर फर्क पड़ेगा."

10:37:19 AM

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही

10:29:21 AM

आंध्र प्रदेश के लिए ये बिल होगा पेश

अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी के तौर पर कानूनी मान्यता देने वाला बिल लोकसभा में पेश किया जाएगा.

10:29:13 AM

संशोधन के लिए ये बिल होगा पेश

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 'इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी (संशोधन) अधिनियम, 2016' में संशोधन के लिए बिल पेश करेंगी.

10:29:03 AM

FCRA बिल आज होगा पेश

गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में FCRA बिल पेश करेंगे. साथ ही उसे पारित भी करवाएंगे.