menu-icon
India Daily

LIVE Independence Day 2026 Live Updates: विकसित भारत हासिल करने के लिए 7 'सप्तधारा' सुधार जरूरी- पीएम मोदी

Independence Day 2026 Live Updates: भारत आज 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया जा रहा है और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य समारोह दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश को संबोधित करेंगे.

Shilpa Shrivastava
Independence Day 2026 Live Updates: विकसित भारत हासिल करने के लिए 7 'सप्तधारा' सुधार जरूरी- पीएम मोदी
Courtesy: AI Generated

Independence Day 2026 Live Updates: भारत आज 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया जा रहा है और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य समारोह दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश को संबोधित करेंगे. इस साल का स्वतंत्रता दिवस कई मायनों में खास है. समारोह में ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने और देश की युवा शक्ति के योगदान को प्रमुखता दी जाएगी. पहली बार लाल किले की प्राचीर से ‘वंदे मातरम’ का गायन भी समारोह का विशेष आकर्षण रहेगा. इस Independence Day Live Blog में आपको प्रधानमंत्री के संबोधन, ध्वजारोहण, लाल किले के समारोह, सुरक्षा व्यवस्था और देशभर से जुड़ी सभी बड़ी खबरों की पल-पल की अपडेट मिलेगी.

08:35:04 AM

हम लगातार 2047 के लक्ष्य को पाने के लिए दौड़ रहे हैं- पीएम मोदी

08:34:17 AM

प्रमोद सावंत ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

08:33:44 AM

मदन राठौड़ ने गाया वंदे मातरम्

08:33:02 AM

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

08:22:58 AM

'नो-गो एरिया' को 'गो-अहेड एरिया' में बदल दिया- पीएम मोदी

08:21:05 AM

मोहन भागवत ने नागपुर में RSS मुख्यालय में फहराया तिरंगा

08:20:38 AM

हमें आत्मनिर्भर बनना चाहिए- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बीते वर्षों में हमारा दृढ़ विश्वास रहा है कि भारत को अब दूसरे देशों पर निर्भर रह कर नहीं जीना है. हमें आत्मनिर्भर बनना चाहिए." 

08:19:46 AM

पिछले 12 वर्षों में डिफेंस प्रोडक्शन करीब 4 गुना बढ़ा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा, "पिछले 12 वर्षों में डिफेंस प्रोडक्शन करीब 4 गुना बढ़ा, खादी एवं ग्रामोद्योग का उत्पादन करीब 5 गुना हुआ."

08:18:47 AM

 पिछले 12 साल में भारत ने एक नई रफ्तार पकड़ी है- पीएम मोदी

08:01:21 AM

हमारे संकल्प दृढ़ होने चाहिए- पीएम मोदी

07:54:16 AM

आजादी के बाद 15 अगस्त, लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गूंज रहा है- पीएम मोदी

07:52:58 AM

देश आज उन महान सपूतों का पुन: स्मरण कर रहा है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा, "देश आज उन महान सपूतों का पुन: स्मरण करता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए त्याग, बलिदान की पराकाष्ठा की. अपने तप त्याग और बलिदान से आजादी के एकमात्र लक्ष्य को लेकर, अपनी पूरी जिंदगी खपा दी."

07:47:51 AM

देश नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा, "मेरे प्यारे देशवासियों आज हम सब 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. आज हर दिलों की धड़कन, वंदे मातरम के नाद से गूंज रही है. आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है और देश  उत्साह और उमंग के साथ नए संकल्पों को लेकर आज आगे बढ़ रहा है. आप सबको स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं."

07:45:43 AM

लाल किले की प्राचीर पर फहराया गया तिरंगा

07:44:58 AM

आजादी के बाद पहली बार लाल किले से 'वंदे मातरम' की गूंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में कहा कि आजादी के बाद पहली बार लाल किले से 'वंदे मातरम' की गूंज सुनाई दे रही है.

07:36:46 AM

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान लाल किले पर गाया गया 'वंदे मातरम्'

07:25:50 AM

पीएम मोदी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

07:33:31 AM

पीएम मोदी पहुंचे लाल किले

07:20:15 AM

पीएम मोदी पहुंचे राजघाट

07:01:07 AM

अमित शाह ने दी बधाई

07:00:37 AM

पीएम मोदी जाएंगे राजघाट

थोड़ी देर में पीएम मोदी राजघाट पहुंचेगे

07:00:15 AM

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में 'युवा शक्ति' पर दिया जाएगा जोर

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विकसित भारत 2047 की ओर भारत की यात्रा में युवा शक्ति की भूमिका को उजागर किया जाएगा. इस साल दिल्ली के लाल किले पर होने वाले समारोह को देखने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से लगभग 5,000 खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया है.

06:52:48 AM

पीएम मोदी को दिया जाएगा 'गार्ड ऑफ ऑनर

लाल किले पर पहुंचने पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'सैल्यूटिंग बेस' की ओर बढ़ने से पहले औपचारिक स्वागत प्राप्त करेंगे. इंटर-सर्विसेज और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टुकड़ी 'जनरल सैल्यूट' देगी, जिसके बाद प्रधानमंत्री 'गार्ड ऑफ ऑनर' का निरीक्षण करेंगे.

06:51:54 AM

जनाथ सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

06:41:43 AM

शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

06:41:13 AM

सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर बनाई रेत कलाकृति

06:40:27 AM

दिल्ली में सुरक्षा पुख्ता

06:40:00 AM

सभी मस्जिदों, दरगाहों, इमामबाड़ों में गाया जाएगा वंदे मातरम्- वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सलीम राज

वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सलीम राज ने कहा, "छत्तीसगढ़ में सभी मस्जिदों, दरगाहों, इमामबाड़ों में ध्वजारोहण किया जाएगा और इसके साथ ही वंदे मातरम गीत का पूरा गायन किया जाएगा, इसको लेकर दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं."

06:28:48 AM

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

06:26:33 AM

PM मोदी करेंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे. इस खास मौके पर वह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे. समारोह में सेना के जवान, पुलिस बल, एनसीसी कैडेट और माई भारत के स्वयंसेवक भी शामिल होंगे. लाल किले पर होने वाला यह कार्यक्रम देशभर के लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा. समारोह के दौरान देश की एकता, विकास और युवाओं की भूमिका को भी प्रमुखता दी जाएगी.

06:26:27 AM

150 साल का हुआ वंदे मातरम्

इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में वंदे मातरम खास आकर्षण रहेगा. राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की विरासत के 150 साल पूरे होने के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले पर वंदे मातरम का गायन भी किया जाएगा. इस मौके पर राष्ट्रीय गीत के इतिहास और देश की आजादी के आंदोलन में इसके महत्व को याद किया जाएगा. समारोह में वंदे मातरम के जरिए देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश भी दिया जाएगा.

06:25:50 AM

80वें स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार लाल किला

भारत 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. इस मौके पर दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला मुख्य समारोह का केंद्र रहेगा. इस साल के कार्यक्रम में वंदे मातरम और देश की युवा शक्ति पर खास ध्यान दिया जाएगा. युवाओं की भागीदारी को भारत के विकास से जोड़ा गया है. साथ ही 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को भी प्रमुखता दी जाएगी. समारोह में देश की उपलब्धियों, विकास और भविष्य की योजनाओं की झलक देखने को मिलेगी.