menu-icon
India Daily

LIVE CJP Protest Jantar Mantar LIVE Updates: सलमान खान ने अपने स्कूल के दिनों की फोटो के साथ आंदोलनकारी छात्रों के समर्थन में किया पोस्ट

CJP Protest Jantar Mantar: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का NEET पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन 32वें दिन भी जारी है. दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है. बैरिकेडिंग बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
CJP Protest Jantar Mantar LIVE Updates: सलमान खान ने अपने स्कूल के दिनों की फोटो के साथ आंदोलनकारी छात्रों के समर्थन में किया पोस्ट
Courtesy: X

CJP Protest Jantar Mantar: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का NEET पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन 32वें दिन भी जारी है. दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है. बैरिकेडिंग बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और परीक्षा घोटाले की निष्पक्ष जांच हो. इस आंदोलन में अब विपक्षी नेता और छात्र संगठन भी शामिल हो रहे हैं.

विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई:

मंगलवार को कांग्रेस के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और सपा के अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर धरना दिया. उन्होंने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की. पुलिस ने उन्हें जबरन हटाया. यह घटना सोमवार को CJP के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान हुई हिंसा के बाद हुई थी. उस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी.

11:22:12 PM

सलमान खान ने अपने स्कूल के दिनों की फोटो के साथ आंदोलनकारी छात्रों के समर्थन में किया पोस्ट

सलमान खान ने अपने स्कूल के दिनों की फोटो के साथ आंदोलनकारी छात्रों के समर्थन में पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, 'यह मामला छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है. इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए; इसका श्रेय हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए. मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मज़बूत बनाएगी. यह सभी के लिए फ़ायदेमंद स्थिति है. एक सकारात्मक फ़ैसले की उम्मीद और प्रार्थना है.' 

 

09:41:03 PM

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर फेंके पत्थर, एसीपी घायल

CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर के पास उपद्रवियों द्वारा पुलिस पर पत्थर फेंकने की खबरें सामने आई हैं. इस पत्थरबाजी में एसीपी घायल हो गए हैं.

09:10:22 PM

राहुल बताएं कांग्रेस सरकारों में पेपर लीक क्यों हुए: नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी बताएं कि कांग्रेस की सरकारों में पेपर लीक क्यों हुए.

09:07:03 PM

वांगचुक के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए मेदांता गए: नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि वह सोनम वांगचुक की हेल्थ का अपडेट लेने के लिए मेदांता गए थे और हमने उनसे अनशन खत्म करने और प्रदर्शन कर रहे छात्रों का मार्गदर्शन करने का आग्रह किया.
 

09:02:11 PM

सीजेपी के आज कोई बात नहीं हुई: नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि आज कॉकरोज जनता पार्टी से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई.

08:59:03 PM

राहुल गांधी छात्रों के मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं: जेपी नड्डा

राहुल गांधी छात्रों के मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं: जेपी नड्डा

 

08:57:49 PM

सरकार नीट पेपर लीक पर संसद में विस्तार से चर्चा करने के लिए तैयार: जेपी नड्डा

बीजेपी नेता जेपी नड्डा नीट पेपर लीक पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार नीट पेपर लीक पर संसद में विस्तार से चर्चा करने को तैयार है.

 

07:09:24 PM

इंडिया ब्लॉक के 15 सांसदों को मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से मिलने से रोका गया

इंडिया ब्लॉक के 15 सांसदों को मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से मिलने से रोका गया.

 

 

06:38:34 PM

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को संसद मार्च के सारे वीडियो सुरक्षित रखने का दिया आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिया है कि वह 20 जुलाई को हुए कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के सारे वीडियो सुरक्षित रखे.

05:10:40 PM

सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक

मेदांता अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा कि अगर सरकार आश्वस्त करे तो वह अपना अनशन खत्म करने को तैयार हैं.

04:47:05 PM

मेदांता अस्पताल ने सोनम वांगचुक की हेल्थ को लेकर दिया अपडेट

मेदांता अस्पताल ने सोनम वांगचुक की हेल्थ को लेकर अपडेट जारी किया है. अस्पताल ने कहा कि वांगचुक फिलहाल ICU में हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है.

 

04:22:20 PM

छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में हाई कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस

छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है और चार हफ्तों में हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है.


 

04:14:33 PM

महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं का मुंबई में गांधी भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं ने मुंबई में गांधी भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.


 

03:42:32 PM

सीजेपी ने सोनम वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील

कॉकरोच जनता पार्टी ने सोनम वांगचुक से अपना अनशन खत्म करने की अपील की है.

03:10:43 PM

सपा का एक डेलीगेशन सोनम वांगचुक से मिलने जाएगा अस्पताल

03:00:50 PM

अभिजीत दिपके ने की सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है. 

02:54:10 PM

नीट प्रस्ताव पर चर्चा क्यों नहीं हो सकती- प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हमने वंदे मातरम पर 10 घंटे चर्चा की. अब फिर उस पर बिल ला रहे हैं. फिर NEET पर एडजर्नमेंट मोशन पर लंबी चर्चा क्यों नहीं हो सकती? यह सवाल सरकार से पूछना चाहिए.” 

02:54:03 PM

राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर छात्रों को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “कुछ लोग देश के छात्रों और युवाओं को राजनीतिक हथियार बना रहे हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. विपक्ष सड़कों पर हंगामा कर रहा है, जबकि संसद में चर्चा होनी चाहिए. वे छात्रों को गुमराह कर रहे हैं.” 

02:40:55 PM

राहुल गांधी का जंतर-मंतर पर CJP के विरोध-प्रदर्शन स्थल का दौरा टला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध-प्रदर्शन स्थल का दौरा फिलहाल टाल दिया गया है.

01:56:19 PM

राहुल गांधी जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन स्थल का करेंगे दौरा 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी NEET पेपर लीक को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन स्थल का दौरा करने वाले हैं.

01:53:44 PM

राहुल गांधी की शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज शाम 4 बजे इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

01:53:23 PM

'दिल्ली पुलिस को शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर सलाह देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है': CJP

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके का कहना है, "सोमवार को छात्रों के सिर फोड़ने के बाद दिल्ली पुलिस को हमें शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के बारे में सलाह देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है."

01:51:30 PM

‘हम जंतर-मंतर या किसी निष्पक्ष जगह पर बातचीत के लिए तैयार हैं…” CJP का बयान

सीजेपी के प्रवक्ता की तरफ से एक नया बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर सरकार बातचीत करना चाहती है तो वे तैयार हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां.

01:50:57 PM

जंतर मंतर प्रदर्शन पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्यवाही के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया. CJI सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता से समय बर्बाद न करने की बात कही. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां.

01:29:42 PM

मेट्रो बंद होने से यात्री फंसे

CJP के चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच DMRC ने सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए, जिससे सैकड़ों ऑफिस जाने वाले लोग, छात्र और अन्य यात्री फंस गए. सुबह की भीड़-भाड़ के समय कई लोगों को बीच रास्ते में ही अपना रास्ता बदलना पड़ा, अनजान स्टेशनों पर उतरना पड़ा और दूसरे ट्रांसपोर्ट का इंतजाम करना पड़ा.

01:29:37 PM

प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने जा रहे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत करने की केंद्र की कोशिशों के बीच, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उनसे मिलने के लिए संसद भवन से निकल गए हैं. 

01:09:03 PM

प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह के घर बड़ी बैठक

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर अहम बैठक जारी है. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और नितिन नवीन मौजूद हैं.

12:54:51 PM

CJP ने प्रदर्शनकारियों से चार नारों तक ही सीमित रहने का किया आग्रह

12:41:57 PM

अरविंद केजरीवाल ने की उद्धव ठाकरे से मुलाकात

जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की.

12:41:15 PM

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल पहुंचे CJP के विरोध प्रदर्शन स्थल

12:13:38 PM

NEET पर चर्चा के लिए सरकार तैयार- किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में कहा कि सरकार संसद में NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए पूरी तरह तैयार है. मंत्री ने कहा कि चर्चा के लिए तय प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए और चर्चा की तारीख और अवधि सभी दलों से बातचीत के बाद तय की जाएगी.

12:02:15 PM

आज CJP के प्रतिनिधियों से मिलेंगे जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे. यह बैठक NEET पेपर लीक के आरोपों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP के चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच हो रही है.

11:45:11 AM

पीएम मोदी से मिले शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. दोनों नेताओं की इस बैठक ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. हालांकि, मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

11:24:51 AM

उद्धव ठाकरे ने CJP के विरोध-प्रदर्शन का किया समर्थन

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कथित NEET पेपर लीक को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध-प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया और सरकार पर छात्रों व प्रदर्शनकारियों से बातचीत न करने का आरोप लगाया.

11:16:18 AM

सुरक्षा कारणों से DMRC ने मेट्रो स्टेशन किए बंद

10:56:55 AM

विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर के भीतर काले कपड़े पहनकर किया विरोध प्रदर्शन

10:50:35 AM

नवीन पटनायक ने मांगा धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा

10:34:54 AM

दिल्ली HC विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ याचिका पर करेगा सुनवाई

10:33:16 AM

रविशंकर प्रसाद ने PM आवास पर विरोध-प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना

10:11:55 AM

विरोध में हमने काले कपड़े पहने- प्रमोद तिवारी 

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने नीट मुद्दे और छात्रों की चिंताओं पर लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन पर कहा, "जिस तरह से हिंसा हुई है और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बर्बतापूर्वक हिरासत में लिया गया. उसके विरोध में हमने काले कपड़े पहने.

10:08:49 AM

पश्चिम बंगाल से CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियां भेजी गईं

केंद्र सरकार ने CJP प्रदर्शन और अन्य राजनीतिक प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली में 20 अतिरिक्त CRPF कंपनियों को तैनात करने का आदेश दिया है. ये कंपनियां पश्चिम बंगाल से एयरलिफ्ट की जा रही हैं.

10:08:42 AM

अगर सरकार नहीं मानी तो लाखों और दिल्ली आएंगे: CJP

CJP प्रतिनिधि अशुतोष रंका ने चेतावनी दी कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती तो देश के लाखों युवा दिल्ली आकर सरकार को “बुरी तरह” जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि 20 जुलाई का प्रदर्शन सिर्फ ट्रेलर था. 

10:08:32 AM

जंतर-मंतर के आसपास चार मेट्रो स्टेशनों पर पुलिसबल तैनात

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के आसपास चार मेट्रो स्टेशनों- राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, पटेल चौक और बाराखंबा पर सुरक्षा बढ़ा दी है. CJP प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने वहां कर्मी तैनात कर दिए हैं और लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है. 

10:08:23 AM

कांग्रेस ने राहुल, प्रियंका की हिरासत की निंदा करते हुए किया देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने कई राज्यों में प्रदर्शन किए. उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेताओं की हिरासत तथा सोमवार को CJP प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की. 

10:08:15 AM

लोकतंत्र में ऐसा नहीं होना चाहिए: कांग्रेस नेताओं की हिरासत पर शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर हुए प्रदर्शन और राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं की हिरासत पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “यह बिल्कुल गलत है. लोकतंत्र में ऐसा नहीं होना चाहिए. हमें जनता की मांगों और मुद्दों को उठाना चाहिए.” बाद में सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया. 

10:03:55 AM

विरोध प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी का संदेश

10:01:47 AM

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन उग्र, इंडिया डेली की टीम को बनाया निशाना

जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन लगातार जारी है. प्रदर्शन काफी उग्र हो गया है. प्रदर्शनकारियों ने मीडिया कर्मियों पर भी हमला बोल दिया. इंडिया डेली की टीम को निशाना बनाया गया. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां

10:01:30 AM

CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक से मेदांता अस्पताल में मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह मंगलवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे. उन्होंने NEET पेपर लीक के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सेहत का हाल जाना. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां

09:48:14 AM

दिल्ली में भारी बैरिकेडिंग

दिल्ली में संसद भवन के आसपास कई सड़कों पर भारी बैरिकेडिंग की गई है. रफी मार्ग समेत आस-पास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. CJP के चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी है.

09:48:00 AM

जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जंतर-मंतर पर बुधवार को भी जारी रहा. कई प्रदर्शनकारी वहां डटे हुए हैं. वे परीक्षा घोटालों की जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. आंदोलन अब 32वें दिन में प्रवेश कर चुका है. 

09:47:44 AM

जंतर-मंतर पर उनके प्रदर्शन में शामिल हों- CJP की अपील

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बुधवार को लोगों से अपील की है कि वे जंतर-मंतर पर उनके प्रदर्शन में शामिल हों. CJP ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “आज सुबह जंतर-मंतर आकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से जवाबदेही की मांग में हमारा साथ दें.” पार्टी का कहना है कि आंदोलन जारी रहेगा.