CJP Protest Live Updates: दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के बैनर तले छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है. प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. आज दोपहर 3:30 बजे CJP प्रतिनिधियों और केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा व डॉ. जितेंद्र सिंह के बीच तीसरी दौर की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के नतीजे पर आंदोलन की आगे की रणनीति निर्भर करेगी.
अगर बैठक में कोई ठोस समाधान नहीं निकला तो CJP संसद मार्च पार्ट-2 का ऐलान कर सकती है. इस बीच दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. उधर, केंद्र सरकार ने पेपर लीक के मामलों में सख्ती बढ़ाते हुए बड़ा कदम उठाया है. कैबिनेट ने संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है. इसके तहत संगठित पेपर लीक में 10 साल तक की जेल और ₹10 करोड़ तक का जुर्माना लग सकता है.
08:29:22 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है.
07:40:46 PM
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा कि हम कल शिवाजी पार्क में युवाओं की जीत का जश्न मनाएंगे और अभिजीत दीपके के अगले कदम का समर्थन करेंगे.
Mumbai, Maharashtra | On the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan, MNS Chief Raj Thackeray says, "Tomorrow at Shivaji Park, we will come to celebrate the victory of the youngsters. We'll fully support the next step of Abhijeet Dipke" pic.twitter.com/wN06TMQs56
— ANI (@ANI) July 25, 2026
07:32:21 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.
05:32:37 PM
सीजेपी ने किया आंदोलन खत्म करने का ऐलान, सरकार बोली आंदोलनकारियों पर हुई FIR होगी वापस.
05:28:30 PM
संविधान क्लब में सरकार और बीजेपी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है.
05:21:22 PM
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान पेपर लीक के प्रतीक थे, उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया बल्कि उन्हें हटाया गया है.
05:15:34 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होते ही जंतर-मंतर से भीड़ हटने लगी है. अभिजीत दीपके ने खुशी जताते हुए कहा कि मैं सोने जा रहा हूं.
05:05:11 PM
लॉ एंड ऑर्डर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर देवेश चंद्र श्रीवास्तव कि हम जनता से शांति बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से जंतर-मंतर से निकलने की अपील करते हैं.
#WATCH | Delhi | Special Commissioner of Police, Law & Order, Devesh Chandra Srivastava says, "We are currently monitoring the dispersal. People have already started dispersing. We request the public to remain calm and ensure that they leave peacefully. We also urge everyone not… pic.twitter.com/26iIdQYAeU
— ANI (@ANI) July 25, 2026
04:21:43 PM
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सरकार और सीजेपी के बीत बातचीत शुरू हो गई है.
04:17:37 PM
सीजेपी से तीसरे दौर की बातचीत करने के लिए बीजेपी नेता जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंच चुके हैं.
04:02:10 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके ने कहा, 'सुबह हो गई मामू, जनता जाग गई़'. थोड़ी देर में सीजेपी की सरकार के साथ बैठक होगी.
03:42:01 PM
आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लोकतंत्र की जीत बताया है.
03:31:09 PM
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि वे कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए.
02:28:51 PM
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 25, 2026
02:21:26 PM
DCP सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह कहते हैं, "हमारी जांच में यह भी पता चला है कि पाकिस्तान से चलाए जा रहे कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स गलत जानकारी फैला रहे हैं. दिल्ली पुलिस संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर ऐसे और अकाउंट्स की पहचान करने के लिए लगातार काम कर रही है. अब तक ऐसे 400 से ज़्यादा हैंडल्स की पहचान की गई है और उन्हें ब्लॉक किया गया है, क्योंकि वे विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ा AI-जनरेटेड कंटेंट, डीपफेक वीडियो, एडिट की गई तस्वीरें और दूसरी गलत जानकारी फैला रहे थे."
#WATCH | Delhi: DCP Central Rohit Rajbir Singh says, "Our investigation also revealed that some social media accounts operated from Pakistan are spreading fake content. Delhi Police, in collaboration with the concerned agencies, is continuously working to identify more such… https://t.co/Z1XAl9jTic pic.twitter.com/WyjvVx5MTf
— ANI (@ANI) July 25, 2026
02:21:05 PM
#WATCH | Delhi: DCP Central Rohit Rajbir Singh says, "In line with the Government of India's commitment to combat paper leaks and irregularities in various competitive exams, the Delhi Police has formed a Special Task Force within the Crime Branch. This team will be led by a… pic.twitter.com/E2AObXEfVf
— ANI (@ANI) July 25, 2026
01:48:57 PM
VIDEO | On CJP meeting with ministers held earlier today, CJP spokesperson Saurav Das says, "We hope the government accepts our non-negotiable demand today, that Dharmendra Pradhan should resign or be dismissed from the Union Cabinet. This movement is not just about the CJP… pic.twitter.com/HeKFCX7sgq
— Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2026
01:14:57 PM
#WATCH | Keralam: Police use water cannons to disperse the crowd after the Mahila Congress stage a black-clad protest march to Lok Bhavan in Thiruvananthapuram, led by Congress MP Jebi Mather over the arrest of Lok Sabha LoP Rahul Gandhi and other leaders. pic.twitter.com/Dk45oYt1pB
— ANI (@ANI) July 25, 2026
12:08:35 PM
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "... छात्रों की 3 मांगें हैं और ये ऐसी मांगें हैं जिन पर बातचीत नहीं हो सकती... पहली मांग यह है कि शिक्षा मंत्री जो भ्रष्ट, नाकाबिल और गलत सोच वाले हैं, उन्हें हटाया जाए... प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट… pic.twitter.com/285d6wXeLh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
11:43:23 AM
CJP के कार्यकर्ता आशुतोष रंका ने दावा किया कि पुलिस ने जंतर-मंतर से करीब 5 किलोमीटर पहले बैरिकेडिंग कर रखी है. वहां छात्रों और लोगों को रोका जा रहा है. उन्होंने कहा कि लोग प्रदर्शन में आने और मदद करने से नहीं रुकेंगे.
11:43:00 AM
CJP ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है कि जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान लोगों तक खाना पहुंचने से रोका जा रहा है. पार्टी का कहना है कि इससे प्रदर्शनकारियों को परेशानी हो रही है और मदद करने वाले लोगों को भी रोका जा रहा है.
11:39:30 AM
दिल्ली पुलिस आज जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी गुमराह करने वाली और गलत जानकारी को स्पष्ट करने के लिए प्रेस ब्रीफिंग करेगी. पुलिस सोशल मीडिया पर फैल रही गलत जानकारी पर अपना पक्ष रखेगी. DCP सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करेंगे.
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से जुड़ी गुमराह करने वाली और झूठी जानकारी पर सफाई देने के लिए दिल्ली पुलिस आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। पुलिस सोशल मीडिया पर चल रही झूठी जानकारी पर अपना पक्ष रखेगी। DCP सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे: दिल्ली पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
11:08:34 AM
VIDEO | Security tightened in Patna as various Left-wing student groups call for Bihar bandh over NEET paper leak and police action on protesting students.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/luPuhDkAje
10:52:55 AM
आशुतोष रांका ने कहा, "हम भी दिल्ली पुलिस को उन पुलिसकर्मियों की लिस्ट देंगे, जिन्होंने बच्चों के सिर फोड़े, उन्हें सड़कों पर घसीटा, हमारे वॉलंटियर्स की पसलियां तोड़ीं और युवा लड़कियों को थप्पड़ मारे. हम उनकी पहचान FRS से नहीं, बल्कि जनता के ज़रिए करेंगे. हम इसे सार्वजनिक करेंगे. देखते हैं कि दिल्ली पुलिस इस पर क्या कहती है."
#WATCH | "We too will give a list of Police personnel to Delhi Police, who cracked open the heads of children, dragged them on streets, broke the ribs of our volunteers and slapped young girls. We will identify them not through FRS but through public. We will make it public.… https://t.co/zMJFMeC3eQ pic.twitter.com/klMv6AvyAe
— ANI (@ANI) July 25, 2026
10:33:43 AM
अभिजीत दिपके का कहना है कि उन्हें टाइफाइड हुआ है, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े तक लड़ाई जारी रहेगी.
10:11:05 AM
Students protest in Delhi | Delhi Police Sources say - 130 Police personnel have been injured. 15 FIRs have been registered. About 65 students were injured in the protest. Around 10,000 people on average are present at and around Jantar Mantar, 3000 Police personnel deployed… pic.twitter.com/eI8csRNQdR
— ANI (@ANI) July 25, 2026
10:10:53 AM
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए, वीकेंड खत्म होने तक दिल्ली में शराब की दुकानें आम समय से दो घंटे पहले यानी रात 10 बजे की जगह रात 8 बजे बंद हो जाएंगी.
10:10:41 AM
VIDEO | CJP protest in Delhi: CJP spokesperson Ashutosh Ranka says, "We expect to receive a written agreement today on the issues of compensation and legal action. We also expect a response to the core demand of this movement, the resignation of Union Education Minister… pic.twitter.com/SRJVhcvSNF
— Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2026
09:40:46 AM
सरकार के साथ बैठक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, "...कल की बैठक में कम्पेनसेशन और लीगल मामलों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली एक इन-प्रिंसिपल एग्रीमेंट हुआ था हमें उम्मीद है कि आज वह रिटर्न एग्रीमेंट भी मिल जाएगा लेकिन जो मुख्य मांग है- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं आया है...अगर प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं, तो हमें बता दें, फिर इस तरह की मीटिंग का कोई मतलब नहीं है हम अपनी आगे की रणनीति पर काम करेंगे..."
#WATCH दिल्ली: सरकार के साथ बैठक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, "...कल की बैठक में कम्पेनसेशन और लीगल मामलों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। एक इन-प्रिंसिपल एग्रीमेंट हुआ था। हमें उम्मीद है कि आज वह रिटर्न एग्रीमेंट भी मिल जाएगा लेकिन जो… pic.twitter.com/uOpKLHzTMM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
09:26:42 AM
दिल्ली पुलिस के अनुसार, जंतर-मंतर मामले में 2500 से ज्यादा लोगों की पहचान की गई है, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. पुलिस का कहना है कि ये लोग भीड़ में शामिल होकर माहौल खराब कर रहे थे. इस मामले में अब तक 15 FIR दर्ज हो चुकी हैं. सुरक्षा के लिए खास कैमरे लगाए गए हैं और पुलिस हालात पर नजर रखे हुए है.
09:26:26 AM
सरकार के साथ दूसरी बैठक के बाद भी CJP अपनी मांग पर कायम है. संगठन का कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आगे बातचीत का कोई फायदा नहीं है. CJP ने साफ कहा है कि उनकी पहली और सबसे बड़ी मांग मंत्री का इस्तीफा है.
09:26:18 AM
DMRC यानी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने शुक्रवार देर रात एक बड़ा ऐलान किया है. जंतर मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के चलते शनिवार को भी दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद रहेंगे. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
09:25:56 AM
कांग्रेस आज पूरे देश में कैंडल मार्च और सत्याग्रह करने जा रही है. पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे इसमें हिस्सा लें. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों के समर्थन में है. कांग्रेस ने लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर एकजुटता दिखाएं.
09:25:43 AM
#WATCH | Security intensified around Jantar Mantar as Delhi Police set up additional barricades that have been interlinked with heavy duty chains and reinforced through welding. pic.twitter.com/I9tNCvGp6X
— ANI (@ANI) July 25, 2026
09:25:32 AM
कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट आज भी जारी है. जंतर-मंतर पर हजारों की तादाद में लोग आज भी मौजूद हैं और शाम तक ये संख्या ज्यादा होने की संभावना है.