menu-icon
India Daily

गर्मी से बचानी हैं अपनी आंखें तो चश्मे खरीदने में दिखाएं स्मार्टनेस, वरना हो जाएगा नुकसान

Sunglasses: गर्मी और धूप से आंखों को बचाने के लिए ज्यादातर लोग सनग्लास यानी काले चश्मों का इस्तेमाल करते हैं. क्या आप जानते हैं कि आपको किस तरह के चश्मे पहनना चाहिए ताकि आपकी आखें सुरक्षित रहें.

India Daily Live
गर्मी से बचानी हैं अपनी आंखें तो चश्मे खरीदने में दिखाएं स्मार्टनेस, वरना हो जाएगा नुकसान
Courtesy: Freepik

गर्मी का सीजन आ गया है. ऐसे में तेज धूप से बचने के लिए सनग्लास का महत्व काफी बढ़ जाता है. सनग्लास यानी धूप का चश्मा. इसे पहनने से आंख पर सीधे सनलाइट नहीं पड़ती जिससे आप धूप में भी आसानी से देख सकते हैं. सनग्लास UV किरणों और तेज धूप से हमारी आंखों की सुरक्षा करते हैं. यूवीए और यूवीबी वाली किरणें हमारी आंखों की सतह के टिश्यूज, कॉर्निया और लेंस को नुकसान पहुंचाती हैं, जो समय के साथ आंख और नजर से संबंधित कई समस्या को जन्म देती है. मार्केट में आजकल कई तरह के धूप के चश्मे मिलते हैं. समय के साथ-साथ यह एक फैशन के तौर पर भी उभरा है.
 
कई लोग मार्केट में कोई भी गहरे रंग का सनग्लास खरीद लेते हैं लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए. दरअसल, अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी के अनुसार, अगर आप कोई भी सनग्लास खरीदते हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए ताकि आप अपनी आंखों की सुरक्षा के लिए बेहतर सनग्लास खरीद सकें. जब आप धूप का चश्मा खरीदते हैं, तो यह जरूर ध्यान दें कि वह 100 प्रतिशत यूवी किरणों को रोकता है कि नहीं. कुछ सनग्लास 400 नैनो मीटर तक यूवी को रोकने का दावा करते हैं.

चश्मे के रंग पर न जाएं

कभी भी धूप के चश्मे लेते समय उसके गहरे रंग पर नहीं जाना चाहिए. गहरे रंग के चश्मे का मतलब यह नहीं होता कि चश्मा जितना गहरा होगा, वह आपकी आंखों के लिए उतना ही सुरक्षित होगा. 

पोलाराइज लेंस परावर्तक सतह जैसे सड़क, पानी जैसी सतहों से रिफ्लेक्ट होने वाली चमक को कम करने के लिए बनाए जाते हैं. ये यूवी किरणों से प्रोटेक्शन नहीं देते हैं. इसलिए आप बिल्कुल न सोचें कि पोलराइज लेंस से आप यूवी किरणों से बच सकते हैं. इसके लिए आप मार्केट से यूवी प्रोटेक्शन वाले पोलराइज लेंस वाले सनग्लास ले सकते हैं.

जब आप सनग्लास खरीदें तो उसे पहनकर किसी समतल जगह पर जाएं और देखें कि फर्श आपको ऊंचा-नीचा तो नहीं दिख रहा है. सनग्लास का दोनों लेंस एक जैसा ही है. कहीं एक का कलर डार्क और एक का लाइट तो नहीं है. धूप से बचने के लिए आपको बड़े साइज के सनग्लास लगाना चाहिए तााकि सूरज से निकलने वाली यूवी किरणें आपकी आखों में जाने से बच पाएं.

रंग के मायने 

रंगीन लेंस जैसे एम्बर या ग्रे वाले रंग धूप को उतना नहीं रोक पाते. ब्राउन या गुलाबी रंग का लेंस अधिक कंट्रास्ट रोशनी देता है. सनग्लास लेंस पर मिरर फिनिश की परत होती है जो आंखों में जाने वाली ज्यादा रोशनी को रोकती है लेकिन जरूरी नहीं है कि यह पूरी तरह से आपकी आंखों को UV लाइट से बचाए इसलिए सनग्लास के कलर पर न जाएं बल्कि यूवी लाइट को रोकने वाले सनग्लास खरीदें.