Benefits Of Eating Amla In Winter: आंवले को सर्दियों को सुपरफूड भी कहा जाता है. आंवले का सेवन करने से सेहत अच्छी रहती है. इसमें विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन, ऐन्थो साइनिन, फ्लैवोनोइड्स और पोटेशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं. इस कारण इसका सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. सर्दियों में आंवले का सेवन दोगुना लाभदायक हो जाता है. आइए जानते हैं कि सर्दियों में आंवला खाने से क्या लाभ मिलते हैं.
आंवले में विटामिन सी, टैनिन, अमीनो एसिड और आवश्यक फैटी एसिड पाए जाते हैं. इस कारण यह बालों को हेल्दी रखने में आपकी मदद करता है. आंवले के तेल की मालिश से बाल समय से पहले सफेद नहीं होते हैं.
आंवले में पर्याप्त मात्रा में कोलेजन पाया जाता है. इस कारण इसका सेवन आपकी स्किन को कोमल और हेल्दी बनाने में मदद करता है. नियमित रूप से आंवले के जूस का सेवन करने से स्किन पर झुर्रियां कम पड़ती हैं. इसके साथ ही स्किन के दाग-धब्बे भी दूर होते हैं.
आंवले में विटामिन सी होता है. इस कारण इसको खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और इससे सर्दी और फ्लू का खतरा भी नहीं रहता है.
आंवले का सेवन करने से सेरोटोनिन का लेवल बढ़ता है. सेरोटोनिन एक हैप्पी हार्मोन है. इस कारण आंवले का सेवन मूड को अच्छा बनाता है और डिप्रेशन व एसएडी जैसी समस्याओं को दूर रखता है.
आंवले का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है. आंवला हार्ट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इस कारण हार्ट पेशेंट को डेली एक आंवले का सेवन करना चाहिए.
सर्दियों के मौसम में आंवले का सेवन काफी फायदेमंद होता है. इसका सेवन करने से सूजन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं, इसके साथ ही जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है.