Lemon Use in Winters: गर्मियों (Summer) में तो नींबू पानी को शरीर के लिए बेहद लाभदायक माना जाता लेकिन सर्दियों में इसके इस्तेमाल को लेकर लोगों के मन में कई तरह की कन्फ्यूजन रहती है. ऐसे में अगर आप भी कंफ्यूज हैं तो सच जान लेना बेहद जरूरी और बेहतर है. ठंड (Winter) के मौसम में नींबू पानी पीना बेहद फायदेमंद हो सकता है. नींबू (Lemon) में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जिससे इम्यूनिटी को मजबूती मिलती है. सर्दियों में गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीना फायदेमंद होता है. इससे सर्दी-जुकाम, खांसी और फ्लू से बचाव में मदद मिलती है.
कई लोग ये मानते हैं कि ठंड के मौसम में नींबू पानी पीने से सर्दी-जुकाम, खांसी और फ्लू का खतरा होता है, लेकिन ऐसा नहीं है. नींबू पानी से सर्दी-जुकाम और फ्लू का खतरा कम किया जा सकता है. नींबू की तासीर ठंडी होती है, लेकिन जब इसे गुनगुने पानी में मिलाया जाता है, तब इसकी तासीर बदल जाती है और सर्दी का खतरा नहीं रहता है. हर मौसम में नींबू फायदेमंद होता है और इसका सेवन सभी लोगों को करना चाहिए.
सर्दियों में गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीने से सेहत को तमाम फायदे मिल सकते हैं. इसे ठंड के मौसम में भी मॉर्निंग ड्रिंक के रूप में पी सकते हैं. सुबह-सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से टॉक्सिक एलीमेंट बाहर निकल जाते हैं साथ ही मोटापा कम करने में भी मदद मिल सकती है. नींबू पानी के अलावा खाने के साथ भी आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं.