Anti Ageing Tips: आज के समय में हर कोई खूबसूरत और जवां दिखना चाहता है. अपनी खूबसूरती और जवानी को बरकरार रखने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं. लेकिन आजकल की भागम भाग वाली लाइफस्टाइल जिंदगी के पहिए को तेजी के साथ मोड़ देती है. आप जवान से कब बूढ़े दिखने लगेंगे ये किसी को नहीं पता. वर्तमान समय में लोग बहुत जल्दी बूढ़े हो रहे हैं. इसके पीछे की वजह हमारी खराब लाइफस्टाइल. लेकिन अपनी जीवनशैली को सुधारकर हम समय बुढ़ापे को मात दे सकते हैं. आइए जानते हैं कि कौन सी टिप्स अपनाकर आप जवान बने रह सकते हैं.
वर्तमान समय में आधी दुनिया जंक फूड की दीवानी हो गई है. यूं कहें कि जंक फूड हर इंसान की पहली पसंद बन है. जंक फूड में हमारे शरीर के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है. ऐसे खाने में नमक, शुगर और ट्रांस फैट अधिक मात्रा में पाया जाता है. ये सभी हमारे शरीर में मौजदू कोलेजन को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं. कोलेजन ही हमारे शरीर की त्वचा का ख्याल रखते हैं. यूं कह लीजिए कोलेजन हमें जवां रखने में मदद करते हैं. अगर आप समय से पहले बूढ़े नहीं होना चाहते तो डाइट में हरी सब्जियां और फलों को शामिल करें.
आज के समय में बिगड़ती लाइफस्टाइल के चलते सोने में देर हो जाती है. बहुत से लोग 8 घंटे की नींद नहीं ले पाते हैं. देर से सोते हैं और देर से उठते हैं. एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए 24 घंटे में 8 घंटे सोना जरूरी है. देर से सोना हमारे एजिंग प्रोसेस को प्रभावित करता है. हेल्दी नींद न लेने की वजह से हम जल्दी बूढ़े हो जाते हैं. इसके साथ ही हमारी इम्यूनिटी भी कमजोर होती है.
आज के समय में हर इंसान किसी न किसी परेशानी से जूझ रहा है. स्ट्रेस हमारे आम जीवन का हिस्सा बन चुका है. लेकिन यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही खतरनाक है. तनाव की वजह से कोर्टिसोल हार्मोन. इस हार्मोन के रिलीज से हमें जवां रखने वाले कोलेजन और ह्यूरोन कम होते हैं. अगर आप तनाव से मुक्त रहना चाहते हैं तो खुद को तनाव मुक्त रखिए.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.