रक्षाबंधन पर भाई के लिए कैसे चुनें राखी? इन बातों का रखें खास ध्यान
अभी कुछ दिनों में रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है. अगर आप भी अपने भाई के लिए राखी खरीदने की कोशिश कर रही है, लेकिन कंफ्यूज हैं तो आज हम आपको यहां कुछ खास बात बताएंगे. जिसे ध्यान में रखकर राखी खरीदना चाहिए.
रक्षाबंधन पर राखी केवल कलाई पर बांधा जाने वाला धागा नहीं, बल्कि बहन की भावनाओं का प्रतीक होती है. इसलिए राखी खरीदते वक्त बहनों को सबसे पहले भाई की पसंद और उसके व्यक्तित्व को समझना जरूरी है. आज हम आपको कुछ आइडिया देंग, जिससे आप बेस्ट राखी चुन सकती हैं.
अगर आपका भाई सादगी पसंद करता है तो हल्के और सुंदर डिजाइन वाली राखी बेहतर रहेगी. वहीं फैशन पसंद करने वाले भाई के लिए आधुनिक और आकर्षक डिजाइन चुनी जा सकती है. आजकल कंगन जैसी राखी, चांदी जैसी चमक वाली राखी और नाम वाली राखियां युवाओं को खूब पसंद आ रही हैं.
उम्र के हिसाब से चुनें सही राखी
राखी खरीदते वक्त कुछ जरूरी बातों को ध्यान में जरूर रखना चाहिए. जिसमें सबसे पहले उसका डिजाइन है. राखी का डिजाइन भाई की उम्र के अनुसार भी होना चाहिए. छोटे बच्चों के लिए कार्टून, सुपरहीरो और रंग-बिरंगे डिजाइन वाली राखियां आकर्षक रहती हैं. किशोर और युवा भाइयों के लिए आधुनिक और सादे डिजाइन अच्छे विकल्प हो सकते हैं.
Also Read
सुंदरता के साथ गुणवत्ता भी जरूरी
राखी खरीदते समय केवल उसका डिजाइन देखकर फैसला न करें. यह भी देखना जरूरी है कि उसमें इस्तेमाल किया गया धागा और दूसरी सामग्री त्वचा के लिए सुरक्षित हो. ऐसी राखी चुनें जो कलाई पर ज्यादा कसाव न दे और लंबे समय तक आराम से पहनी जा सके. अच्छी गुणवत्ता वाली राखी त्योहार के बाद भी सुरक्षित रहती है और भाई को असहज महसूस नहीं कराती.
नाम या फोटो वाली राखी
अगर इस रक्षाबंधन भाई को कुछ अलग देना चाहती हैं तो व्यक्तिगत रूप से तैयार कराई गई राखी अच्छा विकल्प हो सकती है. इसमें भाई का नाम, फोटो या कोई खास संदेश शामिल किया जा सकता है. ऐसी राखी रिश्ते की यादों से जुड़ जाती है और सामान्य राखियों की तुलना में ज्यादा खास महसूस होती है.
बजट का रखें ध्यान
राखी के लिए बहुत अधिक पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है. बाजार में अलग-अलग कीमतों में कई तरह की राखियां मिल जाती हैं. राखी की कीमत से ज्यादा मायने उसमें जुड़ी भावनाओं का है. इसलिए अपने बजट के अनुसार ऐसी राखी चुनें जो भाई की पसंद और आपके रिश्ते दोनों से मेल खाती हो.
पर्यावरण के अनुकूल राखी
इस बार आप प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी राखी के जरिए दिखा सकती हैं. बीज वाली राखी, कपास और प्राकृतिक सामग्री से बनी राखियां पर्यावरण के अनुकूल विकल्प हैं. ऐसी राखी चुनकर रक्षाबंधन की खुशियों के साथ प्रकृति को बचाने का संदेश भी दिया जा सकता है.