menu-icon
India Daily

यूजर्स को झटका, 12000 रुपये तक बढ़ गई Samsung Galaxy S25 की कीमत

Samsung Galaxy S25 को पिछले साल जनवरी महीने में लॉन्च किया गया था. लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 79,999 रुपये थी. अब इसकी कीमत को 12,000 रुपये तक बढ़ा दिया गया है.

Shilpa Shrivastava
यूजर्स को झटका, 12000 रुपये तक बढ़ गई Samsung Galaxy S25 की कीमत
Courtesy: Samsung

नई दिल्ली: Samsung Galaxy S25 को पिछले साल जनवरी महीने में लॉन्च किया गया था. लॉन्च के समय इस फोन की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये थी. अब इसकी कीमत को 12,000 रुपये तक बढ़ा दिया गया है. बता दें कि नई कीमतें अब Samsung India की वेबसाइट पर लिस्टेड हैं. मुख्य फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy S25 में 6.2 इंच का डिस्प्ले है और इसमें Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर लगा है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. 

किस वेरिएंट पर बढ़ी कितनी कीमत:

Samsung India की वेबसाइट के अनुसार, Galaxy S25 के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 80,999 रुपये से बढ़कर 84,999 रुपये हो गई है. इस पर 4,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 92,999 रुपये से बढ़कर 1,04,999 रुपये हो गई है. इस पर 12,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, 12 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसे अभी भी 74,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. 

Samsung ने बढ़ाई कीमत:

Samsung ने अभी तक कीमत में बढ़ोतरी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है; हालांकि, एक टिप्सटर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने एक आधिकारिक दिखने वाला डॉक्यूमेंट शेयर किया है, जिसमें भारत में अपने रिटेल पार्टनर्स को Galaxy S25 की कीमत में बदलाव के बारे में Samsung का मैसेज दिखाया गया है. नई कीमतें 19 अगस्त से लागू बताई जा रही हैं. बता दें कि भारत में स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ाने वाला Samsung अकेला ब्रांड नहीं है. कुछ ही समय पहले कुछ चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने भी अपने मॉडल्स की कीमत को बढ़ा दिया था. 

Samsung Galaxy S25 की खासियत:

इसमें120Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.2 इंच डिस्प्ले मौजूद है. यह स्नैपड्रगैन 8 एलीट फॉर गैलेक्सी प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. वहीं, दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और तीसरा 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी शामिल है. इसमें 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. फोन में 4000mAh की बैटरी है जो 25W चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है.