IPL 2026

गर्मी में लू लग जाए तो क्या करें? घबराएं नहीं अपनाएं ये घरेलू नुस्खे; मिलेगी आपको झटपट राहत

लू चल रही है और घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. अगर लू लग जाए तो शरीर का तापमान बढ़ जाता है, बेचैनी होती है और दर्द शुरू हो जाता है.

Pinterest
Reepu Kumari

नई दिल्ली: गर्मी का प्रकोप इन दिनों चरम पर है. सड़क पर निकलते ही लू का डर सताने लगता है. लोग पूरे कपड़े पहनकर, सिर ढककर घर से बाहर जा रहे हैं, फिर भी कई बार लू लग जाती है. खास बात यह है कि लू केवल बाहर ही नहीं, घर की खिड़की से आने वाली गर्म हवा से भी लग सकती है. शरीर में बुखार जैसा अहसास, अकड़न और बेचैनी होने पर तुरंत कुछ घरेलू उपाय अपनाकर राहत पाई जा सकती है.ये नुस्खे न सिर्फ सस्ते और आसान हैं बल्कि बिना किसी साइड इफेक्ट के तुरंत असर दिखाते हैं. आइए जानते हैं लू लगने पर क्या करें और किन चीजों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है.

प्याज का रस-लू का रामबाण इलाज

प्याज को गर्मियों का सुपरफूड माना जाता है. लू लगने पर प्याज का ताजा रस निकालकर दो चम्मच पी लें. साथ ही इस रस को हाथों, पैरों के तलवों और कानों के पीछे लगाएं. इससे शरीर का तापमान तेजी से कम होता है. सुबह नाश्ते में कच्चा प्याज खाने से लू लगने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है.

सौंफ का पानी-ठंडक और पाचन दोनों

रात में एक चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें. सुबह इस पानी को छानकर पिएं. सौंफ न सिर्फ लू उतारने में मदद करता है बल्कि मुंह की बदबू दूर करता है और पेट को ठीक रखता है. गर्मी में यह एक बेहतरीन पेय है जो शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है. 

धनिया और पुदीने का रस-तुरंत राहत का जरिया

धनिया और पुदीने की पत्तियों को पीसकर रस निकाल लें. इसमें थोड़ी चीनी मिलाकर पीएं. यह मिश्रण लू लगने पर बहुत तेजी से राहत देता है. दोनों ही चीजें प्राकृतिक रूप से ठंडक प्रदान करती हैं और शरीर की गर्मी को बाहर निकालने में मदद करती हैं. 

धूप में रखा गुनगुना पानी से नहाएं

एक बाल्टी पानी को पूरे दिन धूप में रखें. शाम को इस गुनगुने पानी से नहाएं. यह दादी-नानी का पुराना और कारगर नुस्खा है. इससे शरीर के दर्द में कमी आती है और तापमान संतुलित होता है. नहाने के बाद हल्के कपड़े पहनें और आराम करें.

तुरंत करें ये आसान उपाय

लू लगते ही व्यक्ति के पूरे शरीर को गीले कपड़े से पोंछ लें. नॉर्मल पानी पिलाएं. सिर पर गीला तौलिया रखें ताकि दिमाग ठंडा रहे. जब तापमान कंट्रोल में आ जाए तो ताजे पानी से नहा लें. इन छोटे-छोटे कदमों से स्थिति जल्दी सामान्य हो जाती है.

कच्चा आम

इसके अलावा कहा जाता है कि कच्चे आम को आग पर पकाकर. उसे पानी में छोड़ दें. फिर उस आम को शरीर पर लगाएं. चाहें तो पी भी सकते हैं. 

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.