प्रेमानंद महाराज ने बताया अक्षय तृतीया पर क्या करें?
सोना-चांदी खरीदना शुभ
अक्षय तृतीया को लोग सोना-चांदी खरीदने के लिए सबसे शुभ दिन मानते हैं. दुकानें चमक उठती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन की सच्ची शक्ति भौतिक चीजों से कहीं आगे है?
आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज
वृंदावन के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि अक्षय का मतलब है जो कभी खत्म न हो. सोना-चांदी तो एक दिन खत्म हो जाएगा, लेकिन जो इस दिन आध्यात्मिक रूप से किया जाता है, वह सदैव फल देता है.
कब मनेगा अक्षय तृतीया?
इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 यानी सोमवार को वैशाख शुक्ल तृतीया के दिन मनाया जाएगा. यह दिन अध्यात्म के लिए काफी बड़ा दिन है.
अक्षय तृतीया पर क्या दान करें?
महाराज जी के अनुसार सबसे बड़ा दान क्या है? नाम जप! अगर आपका राधा राधा या भगवान का नाम किसी दुखी व्यक्ति तक पहुंच जाए, तो यह सबसे ऊंचा दान है. यह दान कभी खत्म नहीं होता.
अक्षय तृतीया पर ये 3 अभ्यास करें
अक्षय तृतीया पर ये 3 आसान अभ्यास करने के लिए कहा जाता है. इस दिन मौन का अभ्यास करें यानी बेकार की बातें और बहस से दूर रहें, घर का बना सात्विक भोजन ठाकुर जी को भोग लगाकर प्रसाद रूप में ग्रहण करें और लगातार भगवान का नाम जप करें.
सोना ना खरीदने पर क्या करें?
इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है. अगर सोना न खरीद पाएं तो जौ खरीदकर दान करें, प्यासे को मिट्टी के घड़े में पानी पिलाएं और जरूरतमंद को भोजन कराएं.
शुद्ध भाव से पूजा-पाठ
अक्षय तृतीया सिर्फ खरीदारी का दिन नहीं, बल्कि अपनी आत्मा को समृद्ध बनाने का दिन है. जो इस दिन पूजा-पाठ शुद्ध भाव से करता है, उसे कभी नष्ट नहीं होता.