T20 World Cup 2026

दिल्ली से लेकर MP तक हीट वेव का अलर्ट, लू से बचने के लिए करें ये काम, शरीर रहेगा ठंडा-ठंडा कूल-कूल

Heatwave Alert: देश के कई राज्यों में IMD ने हीटवेव अलर्ट जारी कर दिया है. हीटवेव से आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकते हैं. ऐसे में कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें.

Freepik
India Daily Live

Summer Health Tips: चिलचिलाती गर्मी हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती जा रही है. कई राज्यों में अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड सहित देश के कई हिस्सों में फिर से लू चलने का अलर्ट जारी किया है. 

7-18 मई को राजस्थान में भीषण गर्मी की चेतावनी देते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.आईएमडी के मुताबिक कई जगहों पर तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. ऐसे में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है. आइए जानते हैं कुछ टिप्स के बारे में जो आपको हीटवेव से बचने में मदद करेगा. 

स्किन और बालों का रखें ख्याल

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती रहती है स्किन के साथ बालों का भी ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है. ऐसे में बाहर निकलने से पहले हमेशा सनस्क्रीन लगाना ना भूलें. स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें. बालों को हर दूसरे दिन बाद धोएं. 

हल्का भोजन खाएं

गर्मियों के दिन मसालेदार, तीखा और तड़के वाला खाना खाने से बचें. इससे आपको पेट की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. गर्मी के मौसम में दही, तरबूज, ककड़ी और नींबू जैसे खाने का सेवन करें.  

खूब पानी पिएं

आप दिन भर में खूब पानी पिएं. दिन में 8-10 गिलास या 2 लीटर पानी बहुत जरूरी है और अगर आपको बहुत ज्यादा पसीना आ रहा है तो अपना पानी का सेवन और बढ़ा दें.

ठंडे पानी से स्नान करें

गर्मी में ठंडी से पानी से नहाने से शरीर का तापमान कम होता है. ठंडे पानी से नहाने से शरीर और मन ताजा हो जाता है. इसके अलावा सिर दर्द से भी राहत मिलती है.

एक्सरसाइज करें 

मौसम चाहें कोई भी हो एक्सरसाइज करना सेहत के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यह आपके शरीर को एक्टिव रखता है. इसके अलावा ना सिर्फ आपको कूल रहने में मदद करेगा, बल्कि आपको स्वस्थ भी रखेगा.