menu-icon
India Daily

श्श्श्श...कोई तो है, भारत के इस भूतिया बीच पर कभी मत जाना; वापस नहीं लौटा कोई! कदम रखते ही महसूस होती आत्मा

गुजरात के डुमस बीच को देश का सबसे डरावना बीच माना जाता है. दिन में सामान्य दिखने वाला यह समुद्री किनारा रात होते ही रहस्यमय बन जाता है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
श्श्श्श...कोई तो है, भारत के इस भूतिया बीच पर कभी मत जाना; वापस नहीं लौटा कोई! कदम रखते ही महसूस होती आत्मा
Courtesy: Grok (प्रतिकात्मक)

समुद्र किनारे बैठना आमतौर पर सुकून और शांति का अनुभव देता है. लहरों की आवाज मन को हल्का कर देती है और थकान दूर हो जाती है. लेकिन एक ऐसा बीच भी है, जहां जाते ही सुकून की जगह डर महसूस होने लगता है. यह जगह दिन में जितनी खूबसूरत लगती है, शाम ढलते ही उतनी ही रहस्यमय हो जाती है. यहां का माहौल अचानक बदल जाता है और लोग बिना देर किए वापस लौटने लगते हैं. यहां आसपास रहने वाले बुजुर्ग यहां ना जाने की सलाह भी देते हैं. अगर जा भी रहे हैं तो रात होने से पहले ही वापस लौट आएं. 

काली रेत ने बढ़ाया रहस्य

दुमस बीच की सबसे अलग पहचान इसकी काली रेत है. आमतौर पर समुद्र तटों पर सुनहरी या सफेद रेत देखने को मिलती है, लेकिन यहां का रंग अलग है. स्थानीय लोगों के बीच यह मान्यता प्रचलित है कि यह रेत पुराने समय में हुए अंतिम संस्कारों की राख से बनी है. हालांकि इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं है, फिर भी इस कहानी ने इस जगह को रहस्यमय बना दिया है.

पुराने कब्रिस्तान की कहानी

इस बीच के बारे में कहा जाता है कि यह इलाका पहले कब्रिस्तान हुआ करता था. इसी वजह से यहां भटकती आत्माओं की कहानियां सुनाई देती हैं. आसपास रहने वाले लोग बताते हैं कि रात के समय यहां अजीब घटनाएं होती हैं. यह मान्यता लोगों के मन में डर पैदा करती है और यही कारण है कि अंधेरा होते ही यहां सन्नाटा छा जाता है.

रात के सन्नाटे में गूंजती आवाजें

कई लोगों ने दावा किया है कि उन्हें इस बीच पर अजीब आवाजें सुनाई देती हैं. कुछ ने रोने की आवाजें सुनीं, तो कुछ ने हंसने और फुसफुसाने जैसी ध्वनियां महसूस कीं. इन अनुभवों की पुष्टि भले ही न हो पाई हो, लेकिन इनकी चर्चा ने इस जगह की पहचान को और डरावना बना दिया है.

महसूस होती है अनदेखी मौजूदगी

दुमस बीच पर आने वाले कुछ पर्यटकों का कहना है कि यहां एक अजीब सी बेचैनी महसूस होती है. हवा में भारीपन और माहौल में नकारात्मकता का एहसास होता है. यही वजह है कि लोग शाम के बाद यहां रुकना पसंद नहीं करते. दिन के मुकाबले रात में यह जगह पूरी तरह अलग रूप में नजर आती है. यही कारण है कि कई लोग यहां जाने से मना भी करते हैं. 

खूबसूरती और डर का अनोखा मेल

यह बीच एक तरफ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, तो दूसरी तरफ डरावनी कहानियों के लिए भी मशहूर है. सच क्या है और क्या सिर्फ अफवाह, यह साफ नहीं है. लेकिन इतना जरूर है कि यह जगह रोमांच पसंद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुकी है, जहां डर और खूबसूरती एक साथ देखने को मिलती है.

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है.