menu-icon
India Daily

Diwali 2024: बॉलीवुड के इन गानों पर बनाए रील्स, मिनटों मेें वायरल हो जाएगा वीडियो

Diwali Reels Songs: आज यानी 31 अक्टूबर को पूरा भारत दिवाली का त्योहार मना रहा है. इस दिन  दीए से घर को जगमग किया जाता है, पूजा होती है और दोस्तों से मिलना जुलना. वहीं आज के डिजीटल युग में लोग हर मोमेंट को कैप्चर करके सोशल मीडिया पर डालते हैं. अगर आप भी रील्स के दीवाने हैं और दिवाली पर रील्स बनाकर छा जाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ गानों की लिस्ट दे रहे हैं जिन पर आप रील्स बना सकते हैं.

India Daily Live
Diwali 2024: बॉलीवुड के इन गानों पर बनाए रील्स, मिनटों मेें वायरल हो जाएगा वीडियो
Courtesy: Pinterest

Diwali Reels Songs: आज यानी 31 अक्टूबर को पूरा भारत दिवाली का त्योहार मना रहा है. इस दिन  दीए से घर को जगमग किया जाता है, पूजा होती है और दोस्तों से मिलना जुलना. वहीं आज के डिजीटल युग में लोग हर मोमेंट को कैप्चर करके सोशल मीडिया पर डालते हैं. अगर आप भी रील्स के दीवाने हैं और दिवाली पर रील्स बनाकर छा जाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ गानों की लिस्ट दे रहे हैं जिन पर आप रील्स बना सकते हैं.

'मेरे तुम्हारे सबके लिए हैप्पी दीवाली' इस गाने में सीधे सीधे दिवाली का जिक्र है. खुशियों और मेलजोल की बात हो रही है. ऐसे में आप तैयार होकर पूरे परिवार या दोस्तों के साथ ग्रुप रील बना सकते हैं. इसमें आप लोग एक दूसरे से गले मिलते हुए,मिठाइयों और दीयों के साथ जश्न मनाते दिखें.

राम चाहे लीला चाहे

राम लीला का यह गाना हमेशा फेस्टिव वाइब देता है. इस गाने को जिस तरह से शूट किया गया है उसमें हर तरफ दीए और लाइट्स ही नजर आते हैं और बीच में प्रियंका चोपड़ा डांस करती नजर आती हैं आप भी दीए या लाइट वाले बैकग्राउंड में इस गाने पर रील बना सकती हैं। 

जिया जले जान जले नैनो तले

शाहरुख खान और प्रीति जिंटा पर फिल्माया गाने को अब तक लोग प्यार करते हैं. आप इस गाने पर दीए वाले बैकग्राउंड में अपने करीबी के साथ रील बना सकते हैं. इस गाने का रोमांटिक टच दीवाली की शाम को खास बना देता है.

दीए जल उठते हैं

यह गाना असल में दीवाली की थीम पर फिलमाया गया है, ऐसे में आप भी अपने साथी या अकेले भी दीयों की रोशनी में डांस करके रील बना सकते हैं. यह दिवाली पर ट्रेंडिग रील्स के गानों की लिस्ट में आता है.

माही वे

अपने दोस्तों या कजिन के साथ माही वे पर रील जरूर बनाएं. रोशनी भरे खुशनुमा माहौल में इस सॉन्ग पर वीडियो बनाना काफी लुभावना होगा. ट्रेडिशनल आउटफिट में डांस कर आप चार चांद लगा सकते हैं. देखने वाले आपकी वीडियो देखते रह जाएंगे.