हाय राम! जुकाम से पहलवान को हुई भयानक बीमारी, शरीर को सूखाया डॉक्टर की आंखों के सामने छाया अंधेरा

Cause Of HLH Disease: कुछ कनाडा के रहने वाले जेरेड मेनार्ड मामूली सर्दी-जुकाम के वजह से हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) नाम की एक दुर्लभ बीमारी के शिकार बन गए थे.

Social Media
India Daily Live

What Is HLH Disease: जब कभी भी किसी व्यक्ति को गंभीर बीमारी होती है उससे पहले कुछ हल्के लक्षण नजर आने लगते हैं. जो धीरे-धीरे गंभीर बीमारी का कारण बन जाता है. ऐसा ही कुछ कनाडा के रहने वाले जेरेड मेनार्ड के साथ हुआ. साल 2023 के जनवरी महीने में उन्हें मामूली सर्दी-जुकाम हो गया था. लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह मामूली सर्दी-जुकाम गंभीर बीमारी का कारण बन जाएगी.

जेरेड मेनार्ड को सर्दी-जुकाम होने के बाद उनकी हालत बिगड़ती चले गई. जब डॉक्टर ने जांच की तो पता चला कि उन्हें हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) नाम की एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी के शिकार हो गए हैं. बता दें, जेरेड मेनार्ड र्ड एक पावरलिफ्टर हैं.

क्या होता है HLH ?

हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) एक दुर्लभ और गंभीर बीमारी में से एक है. क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक इस बीमारी में आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है. जो इस इंफेक्शन लड़ने वाले वाइट ब्लड सेल्स (WBC) शरीर के लिवर, तिल्ली और बोन मैरो को हानि पहुंच सकता है. अगर इसका सही समय पर इलाज न किया जाए तो इससे मौत भी हो सकती है.

किस वजह से होती है यह बीमारी

हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) दुर्लभ बीमारी दो तरह की होती हैं. जिसमें एक जेनेटिक और दूसरी किसी इंफेक्शन की वजह से होती है. मेनार्ड को जुकाम के वायरस ने इस बीमारी को जन्म दिया था. इस बीमारी के वजह उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा.

40 किलो वजन हुआ कम

मेनार्ड को इस बीमारी के उनका शरीर कमजोर हो गया था. डॉक्टर ने भी खूब कोशिश करने के बाद हार मान ली थी. मेनार्ड को साढ़े तीन महीने वेंटिलेटर और डायलिसिस पर रखा गया था. कमजोरी आने के वजह से उनकी 40 किलो से ज्यादा वजन कम हो गया था. फिलहाल मेनार्ड की तबीयत ठीक हो गई है और उन्होंने वह फिर से फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं.