menu-icon
India Daily

सिटिंग जॉब से आपके लोअर बॉडी में आ गई है जकड़न? हर दिन 10 मिनट अभ्यास करें ये योगासन; बढ़ेगी फ्लेक्सिबिलिटी

आप भी 9 टू 5 जॉब करती हैं और आपको अपना लोअर बॉडी थोड़ा जकड़ा हुआ महसूस होता है तो आज हम आपको एक खास योगासन बताने जा रहे हैं.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
सिटिंग जॉब से आपके लोअर बॉडी में आ गई है जकड़न? हर दिन 10 मिनट अभ्यास करें ये योगासन; बढ़ेगी फ्लेक्सिबिलिटी
Courtesy: Pinterest

अगर आप भी हर रोज ऑफिस जाते हैं और घंटों अपनी कुर्सी से चिपके रहते हैं तो आपको भी कूल्हे और जांघों में जकड़न महसूस हो सकता है. हालांकि सही समय पर आपकी थोड़ी मेहनत आपके स्वास्थ्य को प्रभावित होने से बचा सकती है. आज हम ऐसे लोगों के लिए एक खास योगासन बताएंगे.

घंटो तक बैठ कर रहने वाले लोग लोअर बॉडी के मसल्स को सही रखने के लिए आप तितली आसन कर सकते हैं. इससे आपके शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ेगी . खस कर उन लोगों को जिनके कूल्हो, जांघों और पैरों में अकड़न महसूस होता है. महिलाओं के लिए ये आसन और भी ज्यादा मददगार साबित हो सकता है.

तितली योगासन से महिलाओं को ज्यादा फायदा

तितली आसन महिलाओं के लिए ज्यादा फायदेमंद है. क्योंकि यह आपके पेल्विक रिजन के ब्लड फ्लो को सही करता है. साथ ही आपका हार्मोनल बैलेंस भी सही होता. इस आसन को करने वाली महिलाओं में यूरिन और पीरियड्स समंबंधित समस्याएं भी कम होती है और नसों को आराम मिलता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसे करने से आपके लोअर बॉडी में ब्लड फ्लो सही हो जाता है. कोई भी खून जमता नहीं है और आप अच्छा महसूस करते हैं. पीरियड्स के दौरान क्लॉटिंग की भी समस्या नहीं होती है. तो चलिए आज जानते हैं कि इस योगासन को कैसे कर सकते हैं.

कैसे करें तितली योगासन?

इस योगासन को करने से लिए सबसे पहले जमीन पर योगा मैट बिछा लें और पैरों को अंदर की तरफ मोड़कर बैंठें. ऐसे बैठें, जैसे आपके दोनों पैरों की उंगलियां एक दूसरे को छूए पाए और आपका तलवा पेल्विस रीजन को टच करे. अपने हाथों से अपने पैरों की उंगलियों को पकड़ कर रखें और एड़ियों  को अपने करीब लान की कोशिश करें. शुरूआत में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे आपकी शरीर खुलने लगेगी और लचीलापन बढ़ जाएगा.

इस दौरान पीठ को बिल्कुल सीधा रखें नहीं तो यह फायदा के बजाए नुकसना कर सकता है. इससे आपके बॉडी पॉश्चर खराब हो सकते हैं. इस दौरान आप अपने पेल्विस एरिया और जांघों के बीच थोड़ा खिंचाव महसूस कर सकते हैं. अब सही से बैठने के बाद थोड़ी गहरी और लंबी सांसे लें और छोड़े और फिर अपनी जांघों को तितली की तरह ऊपर नीचे करें. ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.