मुंबई: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बॉलीवुड फैंस के लिए किसी पहचान की मौहताज नहीं है. लगभग एक दशक से बॉलीवुड से दूर रहने के बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग आज भी बहुत जबरदस्त है. यह बात तब साफ हो गई जब मंगलवार को रिलीज हुए एक नए ऐड में सालों बाद एक्ट्रेस स्क्रीन पर नजर आईं. जैसे ही यह वीडियो सामने आया, फैंस के लिए यह एक सरप्राइज से कम नहीं था. जहां कुछ लोग एक्ट्रेस पर प्यार लुटा रहे हैं वहीं कई लोगों ने कहा कि वह अब पहचान में ही नहीं आ रही हैं.
अनुष्का 'हीरा बाय GIVA' के एक ऐड में नजर आईं, जिसे कंपनी ने मंगलवार को शेयर किया था. हालांकि यूट्यूब पर इस वीडियो को ज्यादा अटेंशन नहीं मिली. बता दें की इस वीडियो को रेडिट और इंस्टाग्राम पर ज्यादा शेयर किया जा रहा है. फैंस एक्ट्रेस की धांसू वापसी को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'अरे वाह, इतने लंबे समय बाद उन्हें स्क्रीन पर देखकर बहुत अच्छा लगा.' वहीं दूसरे ने कमेंट करते हुए कहा कि, 'उनकी हाल की उस 'देवी जैसी' फिगर वाली दीवानगी को एक तरफ रख दें, तो वह एक बेहद खूबसूरत महिला हैं जो किसी परियों की कहानी जैसी जिंदगी जी रही हैं.'
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को लगा कि इस वीडियो में अनुष्का अपनी आम छवि से काफी अलग दिख रही हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, 'वह यहां पहचान में ही नहीं आ रही हैं.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'उनके चेहरे पर कुछ तो अजीब लग रहा है, समझ नहीं आ रहा कि क्या.' वीडियो देखकर कई लोगों को हैरानी हुई कि क्या अनुष्का ने अपने चेहरे पर कोई 'कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट' करवाया है. एक कमेंट में लिखा था, 'क्या यह एडिट किया हुआ है या चेहरे पर कोई ट्रीटमेंट करवाया गया है? जो भी हो, यह नैचुरल नहीं लग रहा है. साथ ही, आजकल उनके बारे में कुछ ऐसा है जो ठीक नहीं लग रहा, पता नहीं क्या.'
अनुष्का ने टीनएजर के तौर पर अपना फिल्मी करियर शुरू किया था. वह 2008 में शाहरुख ख़ान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में नजर आईं थी. अगले 10 सालों में वह 'बैंड बाजा बारात', 'PK', 'दिल धड़कने दो' और 'संजू' जैसी हिट फिल्मों में नजर आईं, और बॉलीवुड की टॉप स्टार्स में शामिल हो गई. 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' उनकी आखिरी फिल्म थी.