menu-icon
India Daily

कहीं आप भी तो नहीं कर रहें ये गलतियां? इस गर्मी ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल

गर्मी के मौसम में स्किन का ख्याल रखना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है. कुछ लोग बहुत ही आम गलतियां करते हैं. आइए यहां हम जानेंगे कि इस गर्मी हमें कौन सी गलती नहीं करनी चाहिए और अपने स्किन का ध्यान कैसे रखना चाहिए.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
कहीं आप भी तो नहीं कर रहें ये गलतियां? इस गर्मी ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल
Courtesy: Pinterest

देश भर में गर्मी अपने चरम पर है. अप्रैल का महीना अभी पूरा बीता भी नहीं है और लू के कारण लोगों की तबीयत खराब होने लगी है. कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के भी पार जा चुका है. ऐसे में अपने स्किन का ध्यान रखना थोड़ा मुश्किल है.

कुछ लोग अपने स्किन का ध्यान रखने के लिए पुराना तरीका ही अपना रहे हैं. हालांकि उसका फायदा नहीं बल्कि त्वचा को नुकसान हो रहा है. तो चलिए जानते हैं कि आज के समय में स्किन का ध्यान कैसे रखना है. 

अपने स्किन के हिसाब से केयर करें

गर्मी और नमी के मौसम में त्वचा का सीबम उत्पादन बढ़ जाता है. ज्यादा यूवी किरणें टैनिंग, सनबर्न और पिगमेंटेशन का खतरा पैदा करती हैं. पसीना, धूल और मेकअप जब तेल के साथ मिलते हैं तो रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और मुंहासे निकलने लगते हैं. इसलिए हर इंसान को अपने स्किन के मुताबिक केयर करना चाहिए.

सनस्क्रीन सबसे ज्यादा जरूरी

कई लोग सोचते हैं कि बादलों वाले दिन सूरज नहीं निकला तो सनस्क्रीन की जरूरत नहीं. यह बड़ी गलती है. यूवी किरणें बादलों को पार कर त्वचा को नुकसान पहुंचाती रहती हैं. हर सुबह SPF 30 या उससे ज्यादा वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाना जरूरी है.

ज्यादा फेशवॉश सही नहीं

गर्मी में पसीना आना स्वाभाविक है, लेकिन दिन में कई बार साबुन या फेसवॉश से चेहरा धोने से त्वचा के प्राकृतिक तेल खत्म हो जाते हैं. इससे स्किन बैरियर कमजोर होता है और त्वचा और भी ज्यादा ऑयली हो जाती है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि दिन में सिर्फ दो बार हल्के क्लींजर से चेहरा साफ करें. अगर ताजगी चाहिए तो ठंडे पानी से सिर्फ चेहरा धो लें.

इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस जरूरी

त्वचा की नमी सिर्फ बाहर से नहीं, अंदर से भी जरूरी है. गर्मी में शरीर से पानी तेजी से निकलता है, जिससे त्वचा की इलास्टिसिटी कम होती है और वह बेजान दिखने लगती है. दिनभर में पर्याप्त पानी पीना, फल-सब्जियां खाना और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखना उतना ही जरूरी है जितना अच्छा मॉइस्चराइजर लगाना.

गर्मी की अलग क्रीम 

सर्दियों में इस्तेमाल होने वाली मोटी क्रीम गर्मी में त्वचा को भारी और चिपचिपा बना देती है. इससे पसीना और भी ज्यादा आता है. अब हल्के, पानी आधारित या जेल फॉर्मूले वाले मॉइस्चराइजर पर स्विच करें. ये त्वचा को बिना चिपचिपाहट के हाइड्रेट रखते हैं और गर्मी में आराम देते हैं.