menu-icon
India Daily

कौन हैं अनंत अंबानी और राधिका के फेवरेट फैशन डिजाइनर? बॉलीवुड से भी तगड़ा कनेक्शन

Anant-Radhika Fashion Designer: पूरा अंबानी परिवार अनंत-राधिका के शादी को लेकर चर्चा में बना हुआ है. अंबानी परिवार अपने लाडले बेटे की शादी में करोड़ों रुपये खर्च करके शादी के फंक्शन आयोजित कर रहे हैं. इनके वेडिंग फंक्शन में दुनियाभर से लोग आ रहे हैं. इसके अलावा कई बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स भी नजर आ रहें हैं. हर किसी की नजर कपल की शादी पर टिकी हुई है.

India Daily Live
कौन हैं अनंत अंबानी और राधिका के फेवरेट फैशन डिजाइनर? बॉलीवुड से भी तगड़ा कनेक्शन
Courtesy: Pinterest

Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. कपल की शादी को लेकर पूरा अंबानी परिवार सुर्खियों में बना हुआ है. खबर है कि करोड़ों रुपये खर्च कर अंबानी परिवार शादी के फंक्शन आयोजित कर रहे हैं. अनंत और राधिका के शादी फंक्शन में दुनियाभर से पॉपुलर स्टार्स शामिल हो रहे हैं. सलमान खान, रोहित शर्मा, अनन्या पांडे, सारा अली खान से लेकर शहनाज गिल तक अनंत-राधिका के वेडिंग फंक्शन में शामिल हो रहे हैं. 

किसी भी फंक्शन में अंबानी परिवार अपने लुक्स पर खास ध्यान देते हैं. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के फैशन डिजाइनर की लिस्ट में मनीष मल्होत्रा, अबू जानी, संदीप खोसला, तरूण ताहिलियानी जैसे बड़े-बड़े नाम शामिल हैं. ये वही डिजाइनर हैं जो  कियारा आडवाणी, सारा अली खान, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण संग काम कर चुके हैं. 

Anant-Radhika Fashion Designer
Anant-Radhika Fashion Designer Pinterest

अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग

राजस्थान के जामनगर में हुए अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में अंबानी परिवार ने ज्यादातर कपड़े मनीष मल्होत्रा और अबू जानी और संदीप खोसला के पहने हुए थे. इस दौरान राधिका मर्चेंट ने तरुण तिहलानी, अबू जानी संदीप खोसला से लेकर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन कपड़े पहने थे. राधिका ने अपने हस्ताक्षर सेरेमनी में फैशन डिजाइनर तरुण तिहलानी का आउटफिट पहना हुआ था.  इस दौरान राधिका ने लहंगा साड़ी पहनी हुई थी.

Anant-Radhika Fashion Designer
Anant-Radhika Fashion Designer Pinterest

दूसरी प्री-वेडिंग

वहीं, दूसरी प्री-वेडिंग में राधिका के जिस ड्रेस ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी वह लंदन स्थित डिजाइनर रॉबर्ट वुन ने डिजाइन की थी. राधिका ने शिफॉन गाउन पहनी हुई थी. शिफॉन गाउन पर एक लव लेटर प्रिंट किया गया था जिसे अनंत ने तब लिखा था जब  उन्होंने पहली बार राधिका को डेट करना शुरू किया था. राधिका कि यह उस समय काफी चर्चा में बनी हुई थी. 

Anant-Radhika Fashion Designer
Anant-Radhika Fashion Designer Pinterest

संगीत सेरेमनी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी की बात करें तो कपल ने अबू जानी द्वारा डिजाइन किए हुए कपड़े पहने हुए थे. अनंत अंबानी ने ब्लैक और गोल्डन कलर का बंदगला जैकेट पहना हुआ था. जिसे उन्होंने काले जूते और पोनीटेल में बंधे बाल के साथ कैरी किया था. वहीं, राधिका मर्चेंट ने बेज और गोल्डन लहंगे को कैरी किया था.