जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार देर रात तक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के चार आतंकवादी ढेर हो गए हैं. आतंकी घंटों तक एक बंकर में छिपे थे. वे वहीं से सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर सुरक्षाबलों पर हमला बोल रहे थे. आतंकी चिन्निगाम फ्रिसल में एक ऐसे घर में रह रहे थे, जहां उन्होंने एक अलमारी के पीछे बंकर बना रखा था. अलमारी बंद होने पर किसी को शक तक नहीं होता कि पीछे आतंकी छिपे हैं. आतंकियों ने अलमारी के पीछे बंकर बना रखा था. आतंकी उस बंकर में जाकर आरपार होते नजर आ रहे हैं. सुरक्षाबलों को अब शक है कि आतंकियों को स्थानीय लोग पनाह दे रहे
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुरक्षा अधिकारी अलमारी के पीछे छिपे एक घर में अलमारी के पीछे छिपे एक बंकर की पड़ताल कर रहे हैं. यह बंकर कंक्रीट से बना है और बेहद सुरक्षित है. एक घर में अलमारी के नीचे वाले हिस्से से इस बंकर में छिपने की जगह है, जो सीधे किसी शख्स को नीचे सुरक्षित पहुंचा देती है. इमसमें इंसान अपने साथ कुछ लेकर भी जा सकता है. सुरक्षाबल भी ऐसे बंकर को देखक हैरान हैं. यही वजह है कि सैन्य ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को इतनी मुश्किलें आई हैं.
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुलगाम में हुए अलग-अलग ऑपरेशन में अब तक भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो चुके हैं, वहीं कुल 6 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर भी कर दिया है. सारे आतंकी, हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े हुए थे. आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में एक पैरा कमांडो समेत दो जवानों ने अपनी जान कुर्बान कर दी. जम्मू और कश्मीर पुलिस के महानिदेशक RR स्वैन ने आतंकियों के खात्मे को उपलब्धि बताया है लेकिन इसकी कीमत, हमें अपने जवानों को खोकर चुकानी पड़ी है.
Indian Army has discovered a new hideout of terrorists in Kulgam, Kashmir, where they used to hide.
— विवेक सिंह नेताजी (@INCVivekSingh) July 7, 2024
See how a bunker has been built behind the cupboard in the house.#IndianArmy #KulgamEncounter#Kashmir #JammuKashmir #Kulgam pic.twitter.com/TUsWpQU4Qa
भारतीय सेना के चिनार कोर ने रविवार को X पर पोस्ट किया, 'जम्मू-कश्मीर के चीफ सेक्रेटरी, डीजीपी और कई अन्य लोगों ने लांस नायक प्रदीप कुमार और सिपाही प्रवीण प्रभाकर को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने 6 जुलाई 2024 को ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया.'
कुलगाम में पहली मुठभेड़ मदेरगाम में हुई, जहां एक सैनिक शहीद हो गया. कुलगाम के ही चिन्नीगाम में दूसरी मुठभेड़ हुई और 4 आतंकी मारे गए. सेना के एक अन्य जवान भी शहीद हो गए. सभी आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे. एक स्थानीय कमांडर भी मारा गया था. चिन्निगाम में मारे गए आतंकवादियों की पहचान यावर बशीर डार, जाहिद अहमद डार, तौहीद अहमद राथर और शकील अहमद वानी के तौर पर हुई है.
"Martyrdom is not the end, it's the beginning of a Legend "#ChinarCorps Cdr, Chief Secretary UT J&K, DGP J&K, other dignitaries & all ranks paid homage to L NK Pardeep Kumar and Sep Pravin Janjal Prabhakar, who made the supreme sacrifice in the line of duty in #Kulgam on 06 Jul… pic.twitter.com/ORbXuBaSua
— Chinar Corps🍁 - Indian Army (@ChinarcorpsIA) July 7, 2024
मदेरगाम में मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान फैसल और आदिल के तौर पर हुई है. ये आतंकी हमले दक्षिण कश्मीर में चल रही अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए हैं. यह पता लगाना अभी बाकी है कि ऐसे और कितने बंकर हैं. क्या आतंकियों ने ऐसे घर ढूंढ लिए हैं, जहां उनके लिए ऐसे बंकर बने हों. सेना अब जांच करेगी. ये नई चुनौती है, जिसकी वजह से सेना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
नोट: इंडिया डेली लाइव वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.