नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने NDA एवं NA द्वितीय 2025 तथा CDS द्वितीय 2025 परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं. उन सभी उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है जिन्होंने इन दोनों प्रतिष्ठित परीक्षाओं में भाग लिया था. अब सफल अभ्यर्थी अपनी मेहनत का फल देख सकते हैं.
UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार आसानी से अपना अंतिम परिणाम चेक कर सकते हैं. आयोग ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल रखते हुए ऑनलाइन माध्यम से ही रिजल्ट जारी किया है, जिससे अभ्यर्थियों को घर बैठे ही अपनी स्थिति पता चल रही है.
UPSC परीक्षा के अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट घर बैठे आसानी से देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी. बस आपके पास एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन और लैपटॉप या कंप्यूटर होना चाहिए. आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आप अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स डालकर रिजल्ट तुरंत देख सकते हैं. अगर आप भी UPSC CSE 2025 के उम्मीदवार हैं, तो बिना समय गंवाए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर लें.
मेरिट लिस्ट के अनुसार, एनडीए और एनए द्वितीय अंतिम परिणाम 2025 में शीर्ष तीन उम्मीदवार निम्नलिखित हैं;
अंतिम परिणाम उम्मीदवारों के लिखित परीक्षा और सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर तैयार किए गए हैं.
मेरिट लिस्ट के अनुसार, सीडीएस II में शीर्ष उम्मीदवार निम्नलिखित हैं;
जसनूर सिंह
अनीश वेंकटेश शास्त्री
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं;
1. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर उपलब्ध 'यूपीएससी एनडीए, सीडीएस द्वितीय अंतिम परिणाम 2025' के लिंक पर क्लिक करें.
3. एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपने परिणाम देख सकते हैं.
4. पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य में संदर्भ के लिए एक मुद्रित प्रति सुरक्षित रखें.