T20 World Cup 2026

UPSC CSE Prelims 2025 Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का जारी किया एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है. उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

x
Garima Singh

UPSC CSE Prelims 2025 admit card: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है. पंजीकृत उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित होगी.

UPSC का लक्ष्य इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से 979 रिक्तियों को भरना है. इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) जैसे प्रतिष्ठित पद शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा 2025 के जरिए 150 पदों पर भर्ती होगी. यह भर्ती प्रक्रिया भारत सरकार की ग्रुप ए और ग्रुप बी सेवाओं, जैसे भारतीय रेलवे लेखा सेवा, भारतीय डाक सेवा, और भारतीय व्यापार सेवा, के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी.

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.

होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.

अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके लॉग इन करें.

स्क्रीन पर प्रदर्शित प्रवेश पत्र की जांच करें.

भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें.

चयन प्रक्रिया का प्रारूप

प्रारंभिक परीक्षा: यह स्क्रीनिंग टेस्ट है, जो वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित होता है.

मुख्य परीक्षा: लिखित परीक्षा, जिसमें गहन ज्ञान और विश्लेषणात्मक कौशल का मूल्यांकन होता है.

साक्षात्कार: व्यक्तित्व और नेतृत्व गुणों की जांच.