menu-icon
India Daily

बिना डिग्री के भी कर सकते हैं मोटी कमाई, बस इन करियर ऑप्शन में आजमाएं अपनी किस्मत!

Jobs Without Degree: क्या आपको पता है बिना डिग्री के आप करियर बना सकते हैं. 12वीं के बाद अगर घर में पैसों की तंगी के वजह या किसी भी दिक्कत के कारण डिग्री का कोर्स नहीं कर पा रहे हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़े. आप चाहें तो फोटोग्राफी, पेंटिंग या एक्टिंग में अपना करियर बना सकते है. शुरुआत में थोड़ी मेहनत करनी होगी लेकिन कुछ समय बाद किस्मत चमक सकती है.

India Daily Live
बिना डिग्री के भी कर सकते हैं मोटी कमाई, बस इन करियर ऑप्शन में आजमाएं अपनी किस्मत!
Courtesy: Pinterest

Career Option Without Degree: अगर आप 12th पास हैं और करियर ऑप्शन की तलाश में हैं तो बिना डिग्री हासिल किए भी अच्छा-खासा करियर बना सकते हैं. आमतौर पर लोग 12वीं के बाद डिग्री करने की सोचते हैं. लेकिन घर में आर्थिक तंगी होने की वजह से कॉलेज की फीस भर नहीं पाते हैं. क्या आपको पता है कि बिना डिग्री के भी सक्सेसफुल करियर बना सकते हैं.

इस आर्टिकल में कुछ ऐसे करियर ऑप्शन के बारे में बताएंगे जिससे आप बिना डिग्री के करियर बना सकते हैं. इससे आप कम समय में अच्छे-खासे पैसे कमा सकते हैं. हालांकि इन करियर की शुरुआत में थोड़ी मेहनत करनी होगी लेकिन कुछ समय बाद आपकी किस्मत चमक सकती है.

फोटोग्राफी

अगर आपको फोटोग्राफी करना बहुत पसंद हैं तो इसे अपना करियर बना सकते हैं. अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए ऑनलाइन कोर्स या वर्कशॉप के जरिए फोटोग्राफी कर सकते हैं. इसके बाद आप करियर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. शुरुआत में आप एक्सपीरियंस के लिए छोटी से छोटी फंक्शन की शूटिंग कर सकते हैं. इसमें आप अच्छी पेमेंट भी मिल सकती है. इसके बाद अपना स्टूडियो भी खोल सकते हैं.

एक्टिंग

जिन लोगों को एक्टिंग और फिल्म का शौक है तो सोशल मीडिया की मदद से अपना करियर बना सकते हैं. आप चाहें तो सोशल मीडिया पर इंफ्लूएंसर बन सकते हैं. ऐसे में आप किसी भी टॉपिक पर वीडियो बना सकते हैं. जब आपके अकाउंट पर व्यूज आने लगेंगे और फॉलोअर्स बढ़ेंगे तो आपके पास पेमेंट आना शुरू हो जाएगी.  इसके अलावा आप एक्टिंग क्लासेस भी खोल सकते हैं.

पेंटिंग

अगर आपको पेंटिंग करना पसंद हैं तो इसमें अपना करियर बनाने की कोशिश कर सकते हैं. इसमें किसी डिग्री की जरूरत नहीं होती. ऐसे में आप अपनी पेंटिंग बनाकर लोगों को बेच सकते हैं. अगर आपकी पेंटिंग अच्छी होगी तो लाखों में भी बिक सकती है. पेंटिंग सीखने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन पेंटिंग क्लासेस भी कर सकते हैं.