SSC GD 2025: अगर आपने भी SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए आवेदन किया है तो आपके लिए बड़ा अपडेट आया है. जानकारी के अनुसार जो लोग आवेदन करते वक्त कुछ गलती कर बैठे हैं या बदलाव करना चाहते हैं वो बदलाव कर सकते हैं. इसके लिए सुधार विंडो खोल दिया गया है.
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए सुधार विंडो खोल दी है. जिन उम्मीदवारों ने पदों के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर सुधार कर सकते हैं. आवेदन संशोधन विंडो 7 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी. परीक्षा जनवरी या फरवरी 2025 में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जानी है.
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार 'यदि पहले से भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्र में कोई सुधार परिवर्तन करने की आवश्यकता है, तो उम्मीदवार इसके लिए 'आवेदन पत्र सुधार के लिए विंडो' सुविधा का उपयोग कर सकते हैं. किसी भी संचार माध्यम जैसे डाक, फैक्स, ई-मेल, हाथ से आदि के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र में किसी भी परिवर्तन के लिए के लिए जो सयम दिया गया है उसके बाद आपको मौका नहीं मिलेगा. उसके बाद आवेदन जमा करने पर उसे एक्सेप्ट किया जाएगा या नहीं इस पर विचार नहीं किया जाएगा. साथ ही इसे उसी वक्त खारीज कर दिया जाएगा.
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों को 1 जनवरी, 2025 से पहले किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.
आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2025 तक 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए.