Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

'ऐसा नहीं जो मैं UPSC पास न कर पाऊं', बेटी नहीं दे पाई IAS की परीक्षा तो सेंटर पर ही बेहोश हुई मां फिर...

UPSC CSE Prelims Exam: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 16 जून को थी. 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने ये परीक्षा दी. बहुत से छात्र इस परीक्षा को देने में चूक गए. कोई बीमार था तो कोई समय से सेंटर पर नहीं पहुंच पाया. नियमों के अनुसार छात्रों को इस परीक्षा में आधे घंटे पहले पहुंचना था लेकिन कई छात्र समय से नहीं पहुंच पाए जिसके चलते उन्हें सेंटर में एंट्री ही नहीं मिली.

Social Media
India Daily Live

UPSC CSE Prelims Exam: 16 जून को देशभर में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा अभ्यार्थी शामिल हुए. किसी का पेपर अच्छा गया तो किसी का खराब लेकिन कुछ ऐसे भी छात्र थे जो परीक्षा देने से चूक गए. एक ऐसी छात्रा थी जो एग्जाम सेंटर पर टाइम से न पहुंचने पर परीक्षा देने से चूक गई. आयोग की गाइडलाइन के अनुसार छात्रों को एग्जाम से आधे घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना था, जो छात्र समय से नहीं पहुंच पाए उनका एक साल बर्बाद हो गया. सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही छात्रा की कहानी वायरल हो रही है. परीक्षा न दे पाने पर छात्रा की मां बेहोश हो गई. पिता जोर-जोर से रोने लगे तो बेटी बोली- 'ये एग्जाम ऐसा नहीं जो मैं पास न हो पाऊं.'

ये पूरा मामला गुरुग्राम के सेक्टर 47 में स्थित एसडी आदर्श स्कूल का है. यहीं पर छात्रा का सेंटर आया था. समय से पहले न पहुंच पाने पर उसे एंट्री नहीं दी गई. बच्ची को एंट्री न मिलते देख मां-बाप स्कूल के बाहर ही रोने लगे. छात्रा के मां-बाप बेटी को परीक्षा दिलाने पहुंचे थे.

वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. @333maheshwariii नाम की एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए घटना के बारे में बताया है.

परीक्षा 9 बजे से शुरू होनी थी. छात्रा अपने माता-पिता के साथ 9 बच्चे स्कूल के पास पहुंची थी. लेकिन गेट 9 बजे ही बंद कर दिया गया और छात्रा को एंट्री नहीं दी गई.

छात्रा के पिता रोते रहे. स्कूल के गेट के बाहर गुहार लगाते रहे कि गेट खोल दो मेरी बेटी को परीक्षा देने दो लेकिन नियमों से बंधे स्कूल वालों ने गेट नहीं खोला.

मां हुई बेहोश, पिता बिलखे तो बेटी ने संभाला 

परीक्षा न दे पाने की वजह से बेटी का एक साल खराब होते देख बच्ची की मां वहीं बेहोश हो गई. पिता बिलख-बिलख कर रोने लगा. बच्ची अपने माता-पिता को संभालने लगी. पिता ने कई बार आवाज लगाकर स्कूलों वालों से बच्ची को एंट्री देने की गुहार लगाई लेकिन उधर से कोई रिस्पांस नहीं आया.

पूरा मामला तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लोग शेयर करके तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग छात्रा को दिलासा दिलाते हुए नियमों की दुहाई दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि बच्ची के लिए रिस्पेक्ट है लेकिन नियम सभी के लिए बराबर होते हैं.