Budget 2026

10 वीं पास लोगों के लिए इंडिया पोस्ट में बंपर भर्ती, BPM, ABPM और डाक सेवक के पद पर ऐसे करें आवेदन

इंडिया पोस्ट की ग्रामीण डाक सेवकों के पोस्ट पर भर्ती निकाली गई. जिसका पूरा डिटेल्स आप यहां पर चेक कर सकते हैं और अप्लाई करने का तरीका जान सकते हैं.

X (@ankitkm8827)
Shanu Sharma

इंडिया पोस्ट की ओर से ग्रामीण डाक सेवकों के पोस्ट पर भर्ती निकाली गई है. इस पोस्ट के लिए योग्य उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर आवेदन दाखिल कर सकते हैं. जिसमें ब्रांच पोस्टमास्टर से लेकर असिस्सटेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक के पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं. 

इंडिया पोस्ट द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30  जनवरी से शुरू हो चुकी है और 14 फरवरी तक किया जा सकता है. वहीं आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू हो चुका है, जिसपर आप 16 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं. करेक्शन विंडो 18 फरवरी 2026 को बंद कर दिया जाएगा. 

क्या है आवेदन करने का नियम?

इंडिया पोस्ट द्वारा निकाले गे भर्ती पर आवेदन करने की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है. इस उम्र से कम या ज्यादा के लोग इन पदों के लिए आवेदन नहीं भर सकते हैं. वहीं अगर GDS के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इसके लिए आवेदक को भारत सरकार, राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं  पास होना जरूरी है. यानी इस पद पर आवेदन के लिए आपके पास माध्यमिक विद्यालय परीक्षा सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है.

इन पदों पर कैस होगा सलेक्शन

वहीं इन पदों पर चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसपर सिस्टम-जनरेटेड मेरिट लिस्ट के आधार पर नाम शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. मेरिट लिस्ट मान्यता प्राप्त बोर्डों की 10वीं कक्षा की माध्यमिक विद्यालय परीक्षा में प्राप्त अंकों में बदलने के आधार पर तैयार की जाएगी. इस पद पर भर्ती के लिए आपका 10वीं कक्षा के नंबर और प्रैक्टिकलक टेस्ट जरूरी है.

भर्ती का पूरा प्रोसेस क्या है?

इसमें आवेदन करने के बाद आवेदन शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे. इसके बाद आखिरी स्टेप में फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाएगा. इसके लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखे गए हैं. वहीं महिला, एससी, एसटी और PwBD के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है. आवेदन फॉर्म के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या फिर यूपीआई का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस पोस्ट से जुड़े अधिक जानकारी के लिए आप इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर सकते हैं.