रिसर्च में करियर बनाने का सुनहरा मौका, दिल्ली यूनिवर्सिटी दे रही नौकरी; बिना देरी करें अप्लाई

दिल्ली विश्वविद्यालय ने रिसर्च असिस्टेंट और कई दूसरे पदों पर भर्ती निकाली है. योग्य उम्मीदवार 22 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

X
Babli Rautela

दिल्ली में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दिल्ली विश्वविद्यालय ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत रिसर्च से जुड़े पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं.

यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास अवसर है जो रिसर्च या सोशल साइंस के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं. योग्य उम्मीदवारों को अपनी पढ़ाई और अनुभव के आधार पर इस मौके का फायदा उठाना चाहिए.

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल चार पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें

  •  रिसर्च असिस्टेंट के तीन पद
  •  फील्ड इनविजिलेटर का एक पद

इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. उम्मीदवारों का चयन उनके अनुभव और योग्यता के आधार पर किया जाएगा.

आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तिथि

भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा. आवेदन शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 22 अप्रैल तय की गई है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि होना जरूरी है. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होना अनिवार्य है. संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए. उम्मीदवार के पास पीएचडी एमफिल या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. विषय सामाजिक विज्ञान या अनुसंधान क्षेत्र से जुड़ा होना चाहिए. यह योग्यता उन उम्मीदवारों के लिए जरूरी है जो रिसर्च आधारित काम में रुचि रखते हैं.

सिर्फ शैक्षणिक योग्यता ही नहीं बल्कि उम्मीदवारों के पास कुछ जरूरी कौशल भी होने चाहिए जिसमें रिसर्च से जुड़ा अनुभव, डेटा कलेक्शन और एनालिसिस की समझ, टीम में काम करने की क्षमता, फील्ड वर्क के लिए तैयार रहना शामिल है. जिन उम्मीदवारों के पास पहले से अनुभव है उन्हें चयन में प्राथमिकता मिल सकती है.