menu-icon
India Daily

अब 10वीं पास के लिए भी निकली सरकारी नौकरी! रक्षा मंत्रालय में बंपर भर्ती, सैलरी इतनी की खरीद लेंगे सपनों का घर!

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने जयपुर स्थित 61 कैवलरी में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को 18 हजार से 56 हजार रुपये तक सैलरी मिलेगी. आवेदन ऑफलाइन मोड में किए जाएंगे.

babli
Edited By: Babli Rautela
अब 10वीं पास के लिए भी निकली सरकारी नौकरी! रक्षा मंत्रालय में बंपर भर्ती, सैलरी इतनी की खरीद लेंगे सपनों का घर!
Courtesy: X

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. रक्षा मंत्रालय की ओर से जयपुर स्थित 61 कैवलरी यूनिट में ग्रुप सी स्टाफ की सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है. यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जो 10वीं पास हैं और लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश में हैं. भर्ती सूचना संख्या 01 2026 के तहत यह वैकेंसी रोजगार समाचार में प्रकाशित की गई है. नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की अंतिम तारीख रोजगार समाचार में प्रकाशन की तारीख से 21 दिन तय की गई है. इसमें रविवार और सरकारी छुट्टियां भी शामिल होंगी.

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 12 पदों को भरा जाएगा. सभी पद ग्रुप सी श्रेणी के अंतर्गत आते हैं. यह भर्ती सईस पद के लिए निकाली गई है. सीमित पद होने के बावजूद यह भर्ती युवाओं के बीच काफी चर्चा में है क्योंकि इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रखी गई है. चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल वन के तहत वेतन दिया जाएगा. इसमें शुरुआती वेतन 18 हजार रुपये प्रति माह होगा जो बढ़कर 56 हजार 900 रुपये प्रति माह तक जा सकता है.

इसके अलावा केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी. इस तरह यह नौकरी न केवल स्थिरता देती है बल्कि आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है.

कहां होगी पोस्टिंग

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग जयपुर और नई दिल्ली में की जाएगी. नौकरी का स्थान पहले से तय होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले स्थान को ध्यान में रखना जरूरी है. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. इसके समकक्ष कोई अन्य मान्य योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास है जो कम पढ़ाई के बावजूद सरकारी सेवा में आना चाहते हैं.

आयु सीमा अलग अलग वर्गों के लिए तय की गई है. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है. अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तय की गई है. अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवार 30 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम 35 वर्ष तक आयु में छूट दिए जाने का भी प्रावधान है.