menu-icon
India Daily

कमला हैरिस के लिए इकट्ठा कर लिया इतना फंड कि घबरा गए X के मालिक मस्क! सस्पेंड कर दिया अकाउंट

Kamala Harris: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस के समर्थकों ने एक ऑनलाइन फंड रेजिंग इवेंट आयोजित किया. इस इवेंट में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने फंड रेजिंग अकाउंट को अस्थायी तौर पर ब्लॉक कर दिया. इसके बाद तुरंत ही आयोजकों ने एक बैकअप अकाउंट बनाया जिसके एक्टिव होने से पहले ही हजारों की संख्या में जुड़ गए. एक्स द्वारा अकाउंट ब्लॉक होने की काफी आलोचना हो रही है.

India Daily Live
कमला हैरिस के लिए इकट्ठा कर लिया इतना फंड कि घबरा गए X के मालिक मस्क! सस्पेंड कर दिया अकाउंट
Courtesy: Social Media

Kamala Harris: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी की संभावित उम्मीदवार कमला हैरिस के लिए फंड जुटा रहे अकाउंट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने ब्लॉक कर दिया. कमला हैरिस के समर्थकों ने जब पूछा कि यह अकाउंट क्यों ब्लॉक किया गया तब यह मामला चर्चा में आया. व्हाइट ड्यूड्स फॉर हैरिस अकाउंट (@dudes4harris) नाम के एक्स अकाउंट को सोमवार को अल्थायी तौर पर ब्लॉक कर दिया गया. ब्लॉक होने से पहले इवेंट आयोजकों ने 4 मिलियन डॉलर का फंड इकट्ठा कर लिया था.  

जब लोगों ने अकाउंट बंद किए जाने के बारे में पूछा तब फंड रेजर रॉस मोरालेस रॉकेटो ने अपने पर्सनल अकाउंट पर लिखा कि स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क राष्ट्रपति चुनाव परिणामों को लेकर डर गए हैं. इस महीने की शुरुआत में एक्स के मालिक एलन मस्क ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का खुलकर समर्थन किया था. 

ऑनलाइन इवेंट में शामिल हए कई लोग 

फंडरेजर समूह ने हैरिस की राष्ट्रपति  पद की उम्मीदवारी के लिए सोमवार को एक डिजिटल फंडरेजर प्रोग्राम रखा था. इस ऑनलाइन प्रोग्राम में लगभग 20,000 डेमोक्रेट समर्थक शामिल हुए. इस रैली में प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता शामिल हुए. ऑनलाइन रैली में भाग लेने वाले प्रसिद्ध एक्टर्स में  मार्क हैमिल, जेफ ब्रिजेस, जोसेफ गॉर्डन-लेविट, ब्रैडली व्हिटफोर्ड, सीन एस्टिन और जोश ग्रोबान शामिल थे.

फ्री स्पीच का बताया था सरंक्षक

फंडरेजर्स के एक्स अकाउंट को ब्लॉक किये जाने के बाद इवेंट आयोजकों ने तुरंत एक दूसरा बैकअप अकाउंट @dudesforharris बनाया. इस अकाउंट के एक्टिव होने से पहले ही 20,000 से ज्यादा फॉलोअर्स जुटा लिए. इस प्रतिबंध के बाद डेमोक्रेट्स के बीच काफी चिंताएं बढ़ गई हैं क्योंकि अमेरिकी बिलेनियर ने पहले खुद को फ्री स्पीच का सरंक्षक बताया था.   

मस्क पर चुनाव में हस्तक्षेप का आरोप

एक्स द्वारा सस्पेशन हटाए जाने के बाद व्हाइट ड्यूड्स फॉर हैरिस अकाउंट (@dudes4harris) ने एक्स पर लिखा कि ओह..ओह हमने एलन मस्क को नाराज कर दिया. अकाउंट पर आगे लिखा गया कि एक अच्छे आदमी को लंबे समय तक ऑफलाइन नहीं रखा जा सकता. अकाउंट बैन होने के बाद डेमोक्रेट समर्थकों ने टेस्ला के फाउंडर पर चुनाव में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया.