T20 World Cup 2026

कौन हैं अनवर-उल -हक-काकर जिन्होंने ली पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री पद की शपथ, जानिए इनके बारे में

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के सीनेटर अनवर-उल-हक-काकर ने पाकिस्तान के आम चुनाव होने तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर आज शपथ ले ली.

Shubhank Agnihotri


नई दिल्लीः पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के सीनेटर अनवर-उल-हक-काकर ने पाकिस्तान के आम चुनाव होने तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर आज शपथ ले ली. उनकी यह शपथ पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त  के मौके पर पीएम पद की शपथ ली. पाक मीडिया ने इस बारे में जानकारी दी.

उच्च पदस्थ लोग शपथ में रहे मौजूद
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रेसिडेंट आरिफ अल्वी, पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, की उपस्थिति में काकर को पीएम पद की शपथ दिलाई गई. इस मौके पर सेनाध्यक्ष जनरल असीम मुनीर, सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजरानी और उच्च पदों के लोग शामिल थे.


कार्यवाहक सरकार करेगी चुनाव तक संचालन
पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 244 ए के अनुसार, राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने अनवारुल हक काकर को कार्यवाहक पीएम पद के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी थी. 12 अगस्त को शहबाज शरीफ और विपक्ष के नेता राजा रियाज ने काकर के नाम पर मुहर लगाई थी.दो दौर तक चली वार्ता के बाद उनका नाम राष्ट्रपति को भेज दिया गया था. आपको बता दें कि पाक की यह कार्यवाहक सरकार पूरी चुनाव प्रक्रिया का संचासन करेगी.

सेना के माने जाते हैं करीबी
52 साल के काकर बलूचिस्तान प्रांत से आते हैं. वे बलूचिस्तान अवामी पार्टी के मेंबर हैं.वे सेना के करीबी माने जाते हैं. सीनेट में काकर 2018 से अपनी सेवाएं दे रहे हैं. बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने समय से पहले ही 9 अगस्त को नेसनल असेंबली को भंग कर दिया था. इस कारण चुनाव आयोग को 90 दिन में चुनाव कराने का समय मिला है.

 

यह भी पढ़ेंः ईरान के धार्मिक स्थल पर हुआ हमला, आतंकी ने जायरीनों पर बरसाईं अंधाधुंध गोलियां