menu-icon
India Daily

ईरान के धार्मिक स्थल पर हुआ हमला, आतंकी ने जायरीनों पर बरसाईं अंधाधुंध गोलियां

इस्लामिक देश ईरान के दरगाह पर एक हमला की घटना सामने आई है. ईरानी मीडिया के अनुसार, यह आतंकी हमला ईरान के शहर शिराज में मौजूद शाह चिराग दरगाह पर हुआ है

Shubhank Agnihotri
ईरान के धार्मिक स्थल पर हुआ हमला, आतंकी ने जायरीनों पर बरसाईं अंधाधुंध गोलियां


नई दिल्लीः इस्लामिक देश ईरान के दरगाह पर एक हमला की घटना सामने आई है. ईरानी मीडिया के अनुसार, यह आतंकी हमला ईरान के शहर शिराज में मौजूद शाह चिराग दरगाह पर हुआ है. यह ईरान के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है.

हमलावर हिरासत में

रिपोर्ट के अनुसार, एक हथियारबंद हमलावर ने शाह चिराग दरगाह में जबरन घुसने की कोशिश की और वहां पर मौजूद लोगों के ऊपर गोलियां चला दी. हालांकि उसे जल्द ही हिरासत में ले लिया गया था. जानकारी के मुताबिक, पिछले साल भी शाह चिराग दरगाह को निशाना बनाकर हमला किया गया था. इस हमले में 13 लोगों की मौत हो गई थी. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामी स्टेट ने ली थी.


अंधाधुंध बरसाई गोलियां
ईरानी मीडिया ने बताया कि इस हमले में दो लोग शामिल थे जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है. लेकिन बाद में पता चला कि इस हमले में एक ही शख्स शामिल था. इस हमले में आठ लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है. ईरानी सेना  के मुताबिक, एक आतंकवादी दरगाह के दरवाजे से घुसा और अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरु कर दीं.

दो लोगों को हुई थी फांसी की सजा 
पिछले माह ही ईरान में दरगाह पर हमला करने के दो आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई थी. वहीं तीन दोषियों को इस्लामिक स्टेट के साथ संबंध रखने पर 25 सालों के लिए सजा सुनाई गई थी. इस्लामिक स्टेट ईरान में इससे पहले भी धार्मिक स्थलों को निशाना बनाता रहा है.

 

यह भी पढ़ेंः खालिस्तानियों की खैर नहीं! भारत विरोधी चरमपंथियों से निपटने के लिए ब्रिटेन ने बनाया फंड