menu-icon
India Daily

'ईरानी जासूस होता तो और विनाशकारी हथियार...', ट्रंप पर हमले की कोशिश से 10 मिनट पहले हमलावर ने परिवार को भेजा था मेनिफेस्टो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीसरी बार हमले की कोशिश करने वाले कोल टॉमस एलन से जुड़ी कई बात अब धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं. कोल ने हमला करने से 10 मिनट पहले परिवार को संदेश भेजा था, जिसमें कई बातें कही थी.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
'ईरानी जासूस होता तो और विनाशकारी हथियार...', ट्रंप पर हमले की कोशिश से 10 मिनट पहले हमलावर ने परिवार को भेजा था मेनिफेस्टो
Courtesy: X (@MarioNawfal)

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में शनिवार देर रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन के वार्षिक डिनर कार्यक्रम के दौरान घटी घटना ने पूरे विश्व को हिला दिया. 300 से भी ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा में रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला किया गया. हालांकि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. 

इस घटना को अंजाम देने वाले हमलावर कोल टॉमस एलन को भी गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके बाद कई खुलासे निकलकर सामने आए हैं. नई जानकारी के मतुाबिक हमलावर ने घटना को अंजाम देने से लगभग 10 मिनट पहले ही अपने परिवार को एक घोषणा पत्र भेजा था, जिसमें उसने खुद को फ्रेंडली फेडरल असैसि यानी मैत्रीपूर्ण संघीय हत्यारा बताया था. 

गोली से पहले परिवार को भेजा मेनिफेस्टो

अधिकारियों के अनुसार, गोलीबारी शुरू करने से लगभग 10 मिनट पहले एलन ने अपने परिवार को एक मेनिफेस्टो भेजा था. मेनिफेस्टो में एलन ने ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को निशाना बनाने की अपनी योजना का खुलासा किया. उसने लिखा कि दूसरा गाल आगे तब किया जाता है जब आप खुद सताए हुए हों. मैं वह व्यक्ति नहीं हूं जिसका डिटेंशन कैंप में बलात्कार हुआ हो. जब कोई और पीड़ित हो तो चुप रहना ईसाई आचरण नहीं है; यह उत्पीड़क के अपराधों में मिलीभगत है. हालांकि उसके इस मेनिफेस्टों को रिश्तेदार ने पुलिस को दे दिया है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई. एलन ने मेनिफेस्टो में ट्रंप प्रशासन की नीतियों की कड़ी आलोचना की और खुद को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया. 

हिल्टन होटल की सुरक्षा व्यवस्था का उड़ाया मजाक

एलन ने अपने मेनिफेस्टो में वाशिंगटन हिल्टन होटल की सुरक्षा व्यवस्था की भी जमकर आलोचना की. उसने लिखा कि होटल में घुसते ही उसे घमंड नजर आया. वह कई हथियार लेकर अंदर पहुंच गया, लेकिन किसी ने उसे खतरा नहीं समझा. उसने आगे लिखा कि अगर वह ईरानी जासूस होता तो और विनाशकारी हथियार ला सकता था. 

जांचकर्ताओं के अनुसार, कोल एलन ने कैप टैक्टिकल फायरआर्म्स से दो हैंडगन और एक शॉटगन खरीदी थीं. वह नियमित रूप से शूटिंग रेंज में अभ्यास करता था. वह द वाइड अवेक्स नामक समूह से जुड़ा हुआ था और कैलिफोर्निया में नो किंग्स विरोध प्रदर्शनों में भाग ले चुका था. एफबीआई ने घटना के बाद उसके घर और होटल रूम की तलाशी ली, जहां अतिरिक्त लिखित सामग्री मिली.