अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार को एक बार फिर से हमला हुआ. व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान अचानक गोलीबारी की घटना ने पूरे दुनिया में हलचल मचा दी. हिल्टन होटल में आयोजित इस वार्षिक समारोह में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ-साथ मेलानिया ट्रंप, जेडी वेंस और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.
हिल्टन होटल के भव्य हॉल में करीब 2600 से अधिक मेहमान मौजूद थे. कार्यक्रम चल ही रहा था कि अचानक फायरिंग की आवाजें गूंजीं. लोग घबराकर टेबलों के नीचे छिपने लगे. इसी बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कार्यक्रम शुरू होने से कुछ घंटे पहले दिए गए इस इंटरव्यू में लेविट ने कहा था कि आज रात कुछ शॉट्स फायर होंगे. यह मजेदार और मनोरंजक होने वाला है. ट्रंप का अंदाज देखने लायक होगा. सभी को इसे जरूर देखना चाहिए. लेविट का यह बयान मूल रूप से राष्ट्रपति ट्रंप के व्यंग्यात्मक और जोरदार भाषण को संदर्भित कर रहा था, जिसमें वे शॉट्स शब्द का इस्तेमाल राजनीतिक तंज के रूप में कर रही थीं, लेकिन असली गोलीबारी की घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.
🚨 JUST NOW: Karoline Leavitt calls on everyone to watch tonight because Donald Trump will bring the heat and there will be “shots fired”
— MAGA Voice (@MAGAVoice) April 25, 2026
LET’S FREAKING GO 🔥 pic.twitter.com/GMkccJ7qvw
सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं और कमेंट्स कर रहे हैं. हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह बयान केवल भाषण की मजाकिया शैली के बारे में था और किसी पूर्व सूचना से जुड़ा नहीं है. घटना के तुरंत बाद व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति पद एक खतरनाक पेशा है और ऐसी घटनाएं कभी-कभी इसका हिस्सा बन जाती हैं. उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित और साहसिक कार्रवाई की प्रशंसा की. ट्रंप ने कार्यक्रम को कुछ महीनों बाद फिर से आयोजित करने का संकल्प जताया और कहा कि यह समारोह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को समर्पित है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर यह कोई पहला हमला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी दो हमले हो चुके हैं.