नई दिल्ली: 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' के दौरान हुई गोलीबारी के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस को संबोधित किया और पुष्टि की कि वह सुरक्षित हैं. सुरक्षाकर्मियों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है. ट्रंप ने कहा, 'इस गोलीबारी में एक सुरक्षा अधिकारी घायल हो गया था लेकिन उसकी बुलेटप्रूफ जैकेट ने उसकी जान बचा ली. बड़ी बहादुरी दिखाते हुए, सीक्रेट सर्विस ने तुरंत हमलावर को पकड़ लिया.'
ट्रंप ने आगे कहा, 'जिस तरह से सीक्रेट सर्विस ने तुरंत मुझे, मेलानिया, पेंस और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, वह सचमुच तारीफ के काबिल है. पकड़ा गया हमलावर कैलिफोर्निया का रहने वाला है और मानसिक रूप से बीमार है. मेरे कैबिनेट के सभी साथी सुरक्षित हैं.'
Trump delivers remarks about gun shots fired at the White House correspondents dinner
— Vineeth K (@DealsDhamaka) April 26, 2026
The shooter had multiple weapons, was detained #Trump pic.twitter.com/xQOmSHu6uP
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए, ट्रंप ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों के अनुरोध पर प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यक्रम स्थल को तुरंत खाली करा लिया गया था. ट्रंप ने पुष्टि की कि वह खुद, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के सभी सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं और बिल्कुल ठीक हैं.
सोशल मीडिया पर ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस की बहादुरी की तारीफ की और पुष्टि की कि हमलावर को पकड़ लिया गया है. उन्होंने यह भी घोषणा की कि यह कार्यक्रम जो इस घटना के कारण स्थगित कर दिया गया था. उसे फिर से निर्धारित किया जाएगा और अगले 30 दिनों के भीतर आयोजित किया जाएगा. उम्मीद है कि राष्ट्रपति जल्द ही व्हाइट हाउस से एक विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वह पूरी घटनाक्रम के बारे में जानकारी देंगे.
इस कार्यक्रम को अक्सर बोलचाल की भाषा में नर्ड प्रॉम कहा जाता है. इस साल का डिनर ऐतिहासिक था क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार इसमें शामिल होने का फैसला किया था. इससे पहले अपने पिछले कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई सालों तक इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया था. कार्यक्रम से पहले ही माहौल कुछ तनावपूर्ण था, क्योंकि कई पत्रकार संगठनों ने ट्रंप की प्रेस-विरोधी बयानबाजी के कारण इस सभा का बहिष्कार कर दिया था.
फिर भी परंपरा को बनाए रखने के लिए लगभग 2,600 मेहमान जिनमें पत्रकार हॉलीवुड सितारे और राजनेता शामिल थे. वाशिंगटन हिल्टन के बॉलरूम में इकट्ठा हुए. ट्रंप के साथ मंच पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और रक्षा सचिव पीट हेगसेथ मौजूद थे.