मिडिल ईस्ट जंग ने पूरी दुनिया को प्रभावित कर दिया है. हालांकि एक ओर जंग को शांत कराने के लिए शांति वार्ता की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ युद्ध को महायुद्ध बनाने की ओर काम किया जा रहा है. मिल रही जानकारी के मुताबिक अमेरिका अब ईरान पर बड़ा सैन्य अभियान चलाने की तैयार कर रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सैनिकों को ईरान से 400 किलो यूरिनियम लाने का आदेश दे सकते हैं. क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति को इस बात का डर है कि ईरान इस यूरोनियम का इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने के लिए कर सकता है. इसे रोकने के लिए अपने सैनिकों को यह नया टास्क दिए जाने की तैयारी है.
डोनाल्ड ट्रंप ने लगातार ईरान के न्यूक्लियर कार्यक्रमों का विरोध किया है. उन्होंने साफ कहा है कि ईरान को किसी भी हाल में परमाणु बम बनाने नहीं दिया जाएगा. अपने इस उद्देश्य के साथ अब अमेरिकी सैनिक ईरान में मौजूद 400 किलो यूरिनियम को वहां से निकालने की कोशिश कर रहे हैं. एक महीने से अमेरिका केवल हवाई हमले या फिर पानी में हमले कर रहा था, लेकिन अब जमीनी सत्तर पर भी सैनिकों को उतारने की तैयारी की जा रही है. हालांकि कई विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका का यह जमीनी ऑपरेशन काफी खतरों सेभरा हो सकता है. इसके कारण सैनिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. डोनाल्ड ट्रंप को भी इस बात की समझ है, इसलिए वह लगातार इसके खतरे को भाप रहे है. आगे जरूरत पड़ने पर वह ऐसे कदम उठाने के लिए तैयार हैं.
ईरान के साथ एक महीने तक युद्ध लड़ने के बाद उन्होंने कहा था कि वे ईरान से तेल चाहते हैं. उन्होंने खर्ग द्वीप पर कब्जा करने की भी धमकी थी. इसके बाद अब यूरिनियम पर भी कब्जा करने की तैयारी की जा रही है. ऐसे में ईरान भी अब अपने बचाव के लिए किसी भी स्थिति में जानें को तैयार है. ईरान भी इस जंग से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है. ईरान के कई शीर्ष नेताओं की मौत हो गई, इसके बाद भी लगातार हमले जारी है. इस जंग के कारण पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ गई है. सभी देश इस जंग को जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं. लेकिन दोनों पक्ष अभी किसी भी समझौते पर नहीं उतरा है. ऐसे में लोगों की मुसीबत बढ़ती जा रही है.