menu-icon
India Daily

इराक से अगवा हुईं ISIS की पोल खोलने वाली अमेरिकी पत्रकार, फौज का सर्च ऑपरेशन शुरू

मिडल इस्ट में तनाव के बीच ISIS की कवरेज करने वाली मशहूर अमेरिकी पत्रकार ईराक से किडनैप हो गई है...

Ashutosh Rai
Edited By: Ashutosh Rai
इराक से अगवा हुईं ISIS की पोल खोलने वाली अमेरिकी पत्रकार, फौज का सर्च ऑपरेशन शुरू
Courtesy: X

मध्य पूर्व  में जारी तनाव और युद्ध के बीच इराक की राजधानी बगदाद से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. इस्लामिक स्टेट जैसे खतरनाक आतंकी संगठनों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करने वाली मशहूर अमेरिकी स्वतंत्र पत्रकार शेली किटल्सन का अपहरण कर लिया गया है. इस हाई-प्रोफाइल घटना के बाद इराक में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा बलों ने उन्हें ढूंढने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

बगदाद के हाई-सिक्योरिटी इलाके से किडनैपिंग

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह खौफनाक वारदात मंगलवार शाम को हुई. कुछ अज्ञात लोगों ने बगदाद के अल-सादून स्ट्रीट स्थित मशहूर 'बगदाद होटल' के पास से शेली किटल्सन को अगवा कर लिया. 

इराक के गृह मंत्रालय ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बयान जारी किया है कि, "एक विदेशी पत्रकार का कुछ अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण किया गया है और उन्हें पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने अभियान तेज कर दिया है." पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में जरूर लिया है, लेकिन शेली की मौजूदा लोकेशन के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

कौन हैं शेली किटल्सन?

शेली किटल्सन अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता का एक बेहद जाना-माना और निडर नाम हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी के कई साल इराक, अफगानिस्तान और पूरे मध्य पूर्व जैसे दुनिया के सबसे अशांत और खतरनाक संघर्ष क्षेत्रों से रिपोर्टिंग करते हुए बिताए हैं.

जमीनी हकीकत को कवर करने के लिए बगदाद गई
वर्तमान में शेली मौजूदा अमेरिका-इजरायल युद्ध का ईरान और पूरे खाड़ी क्षेत्र पर पड़ने वाले असर की जमीनी हकीकत को कवर करने के लिए बगदाद गई हुई थी. वह इस बात पर फोकस कर रही थीं कि यह संघर्ष ज़मीन पर कैसे आकार ले रहा है.

शेली की पत्रकारिता की कुछ अहम बातें:

फ्रंटलाइन रिपोर्टिंग: उन्होंने सीरिया और इराक में ISIS के खिलाफ लड़ाई के दौरान अग्रिम मोर्चो पर जाकर अपनी जान जोखिम में डालकर शानदार रिपोर्टिंग की है.

ईरान समर्थित गुटों पर नजर: उनकी रिपोर्टिंग ने इराक में सक्रिय ईरान समर्थित मिलिशिया की भूमिका और उनके नेटवर्क की गहराई से पड़ताल की है.

प्रतिष्ठित पब्लिकेशन: शेली का काम दुनिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों जैसे BBC, अल मॉनिटर, फॉरेन पॉलिसी, पोलिटिको और न्यू लाइन्स मैगजीन में प्रमुखता से छपता रहा है.